यूट्यूब पर हमारी लाइव क्लासेस का समय:- सुबह 8 बजे (Top MPGK), रात 8 बजे (MPGK & Other),
1. एक दिष्ट धारा जनित्र इस सिद्धान्त पर आधारित है :-
(अ) धारा का चुम्बकीय प्रभाव
(ब) विद्युत चुम्बकीय प्रेरण
(स) धारा का उष्मीय प्रभाव
(द) ऊर्जा अपव्यय
उत्तर-(ब)
व्याख्या- विद्युत चुम्बकीय प्रेरण, जब बन्द कुण्डली को किसी चुम्बकीय क्षेत्र में तेजी से घुमाया जाता है तो उसमें से होकर गुजरने वाले चुम्बकीय फ्लक्स में लगातार परिवर्तन होता रहता है, जिसके कारण कुण्डली में विद्युत वाहक बल तथा एक विद्युत धारा प्रेरित हो जाती है।
2. एक अच्छा ईंधन वह है, जिसका
(अ) उपरोक्त दोनों
(ब) औसत ज्वलन ताप हो
(स) उच्च कैलोरी मान हो
(द) उच्च ज्वलन ताप हो
उत्तर-(अ)
व्याख्या- एक अच्छा ईंधन वह ईंधन है जिसका ज्वलन ताप उच्च हो तथा उसका कैलोरी मान भी उच्च हो।
3. दो प्रतिरोधों को, जो 1 ओम व 2 ओम के है, को पहले श्रेणी, बाद में समानांतर क्रम में जोड़ा जाता है। उनके श्रेणी और समानांतर संयोग के प्रभावी प्रतिरोधों का अनुपात होगा – .
(अ) 9 : 2
(ब) 2 : 9
(स) 3 : 1
(द) 1 : 2
उत्तर- (अ)
व्याख्या- दो प्रतिरोध = 1 ओम व 2 ओम
6. “प्लास्टर ऑफ पेरिस’ प्राप्त किया जाता है –
(अ) कैल्शियम सल्फेट में जल डालने पर
(ब) कैल्शियम हाइड्राक्साइड में सल्फ्यूरिक अम्ल मिलाने से
(स) जिप्सम को उच्च ताप पर गर्म करने से
(द) जिप्सम को 120°C पर गर्म करने से
उत्तर-(द)
व्याख्या- जिप्सम को 120°C पर गर्म करने से यह प्लास्टर ऑफ पेरिस अर्थात् अर्ध जल योजित कैल्सियम सल्फेट में बदल जाता है जिसका उपयोग शल्य चिकित्सा में भी किया जाता है।
7. इकोसिस्टम’ किसने समझाया-
(अ) डार्विन
(ब) हक्सले
(स) तानस्ले
(द) मोबियस
इत्तर-(स)
व्याख्या- इकोसिस्टम को अंग्रेजी (ब्रिटिश) वनस्पतिशास्त्री सर आर्थर जॉर्ज तानस्ले ने समझाया था। वे डेनमार्क के वनस्पतिशास्त्र यूजीनस वार्मिंग के काम से प्रभावित होकर उन्होंने जीव विज्ञान में पारिस्थितिकी तंत्र की अवधारणा को पेश किया।
8. एक वस्तु अवतल दर्पण के वक्रता केन्द्र पर रखी हुयी है। इसके ध्रुव और प्रतिबिम्ब के बीच की दूरी :-
(अ) f के बराबर है।
(ब) 2f के बराबर होगी।
(स) 2f से बड़ी होगी।
(द) 2f/f और 2f के बीच होगी।
उत्तर-(ब)