नमस्कार, “तेज एजुकेशन” टीम आपका हार्दिक स्वागत करती है।
सभी प्रतियोगी छात्रों की तैयारी को बेहतर आयाम तक पहुंचाने के लिए हमारी टीम द्वारा सभी यूट्यूब क्लासेस की PDF इसी बेबसाइट पर उपलब्ध कराईं जा रहीं हैं।
आइऐ पढ़ते हैं कुछ महत्वपूर्ण जीके प्रश्न :-
YouTube:-Tez Education
प्र. ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय थे:
(अ) सी.वी.रमन
(ब) रवीन्द्रनाथ टैगोर
(स) हरगोबिंद खुराना
(द) भानु अथैया
उत्तर- (द)
व्याख्या- भानु अथैया ऑस्कर जीतने वाले पहले भारतीय है। भानु अथैया को 1983 में रिचर्ड एटनबरो के गांधी के लिए वेशभूषा तैयार करने के लिए दिया गया।
प्र. तानसेन संगीत समारोह, …. में आयोजित किया जाता है।
(अ) इंदौर
(ब) रांची
(स) भोपाल
(द) ग्वालियर
उत्तर- (द)
व्याख्या– तानसेन संगीत समारोह ग्वालियर में आयोजित किया गया। यह चार दिवसीय समारोह बेहट ग्वालियर में तानसेन की कब्र के पास आयोजित किया गया। तानसेन अकबर के नौरत्न में शामिल थे।
प्र. सूर्य पूर्व में उगता है और पश्चिम में अस्त होता है। इसका अर्थ है कि उत्तरी ध्रुव से देखने पर पृथ्वी निम्नानुसार घूर्णन करती है:
(अ) पूर्व से पश्चिम वामावर्त दिशा में
(ब) दक्षिण से उत्तर
(स) उत्तर से दक्षिण
(द) पश्चिम से पूर्व वामावर्त दिशा में
उत्तर- (द)
व्याख्या- उत्तरी ध्रुव से पृथ्वी पश्चिम से पूर्व वामावर्त दिशा में घूर्णन करती है। इसी के वजह से पृथ्वी पर दिन रात होते है।
वर्दी विजेता टेस्ट – यहां जाकर दीजिये
प्र. निम्नलिखित विटामिन में से रूधिर स्कंदन में किसकी भूमिका है?
(अ) विटामिन A
(ब) विटामिन K
(स) विटामिन D
(द) विटामिन B
उत्तर- (ब)
व्याख्या- विटामिन K एकमात्र वसा घुलनशील विटामिन है जो आंतों के जीवाणुओं द्वारा उत्पन्न किया जा सकता है। विटामिन K की कमी अपर्याप्त रक्त के थक्के और अत्याधिक रक्तरत्रावी हो जाती है।
प्र. किस सिख गुरू ने जफरनामा की रचना की?
(अ) गुरू रामदास
(ब) गुरू गोविंद सिंह
(स) गुरू हरगोविंद
(द) गुरू नानक
उत्तर-(ब)
व्याख्या- जफरनामा दसम ग्रंथ का भाग है और इसकी भाषा फारसी है। जफरनामा, गुरू गोविंद सिंह द्वारा शासक औरंगजेब को लिखा गया, जिसे जफरनामा अर्थात ‘विजय पत्र’ भी कहते हैं।
प्र. निम्नांकित में से कौन-सा जिला मालवा क्षेत्र में नहीं आता है?
(अ) शाजापुर
(ब) मण्डला
(स) देवास
(द) रतलाम
उत्तर- (ब)
व्याख्या- मण्डला, मालवा क्षेत्र में नहीं आता है। मालवा ज्वालामुखी के उद्गार से बना पश्चिमी भारत का एक अंचल है। मालवा क्षेत्र 11 जिलों में फैला हुआ।
प्र. निम्नलिखित में से कौन ‘हाउस ऑफ एल्डर्स’ भी कहलाता है?
(अ) विधान सभा
(ब) ग्राम सभा
(स) राज्य सभा
(द) लोक सभा
उत्तर- (स)
व्याख्या- राज्य सभा को ‘हाउस ऑफ एल्डर्स’ भी कहा जाता है। राज्य सभा भारतीय लोकतंत्र में ऊपरी प्रतिनिधि सभा है यह कभी बर्खास्त नहीं होती है। इसमें 250 सीट है।
प्र. इलाहाबाद में त्रिवेणी संगम, किन 3 नदियों का संगम स्थल माना जाता है?
(अ) यमुना, सतलुज, व्यास
(ब) गंगा, रवि ,व्यास
(स) गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र
(द) गंगा, यमुना, सरस्वती
उत्तर- (द)
व्याख्या- त्रिवेणी संगम गंगा, यमुना, सरस्वती संगम को कहा जाता है जो इलाहाबाद उत्तर प्रदेश में मिलती है। यहां संगम पर हर 12 वर्ष महाकुंभ लगता है। इसका पुराना नाम प्रयाग है।
GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।
GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।
GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।