46. परामर्श का उद्देश्य है- 

(a) बच्चे को समझना। 

(b) बच्चे की कमियों का कारण पता करना। 

(c) बच्चे के समायोजन में सहायता प्रदान करना। 

(d) उपरोक्त सभी 

Ans. D 

47. व्यक्तित्व स्थायी समायोजन है-  

(a) पर्यावरण के साथ  

(b) जीवन के साथ 

(c) प्रकृति के साथ  

(d) ये सभी 

Ans. D 

48. भावात्मक रूप से एक संतुलित छात्र- 

(a) कक्षा-कक्ष में अपने सहपाठियों से मैत्रीपूर्ण सहसंबंध रखता है। 

(b) कक्षा-कक्ष में अपने सहपाठियों से प्रभावी अन्त:क्रिया नहीं करता। 

(c) वह नवीन विचारों में कोई योगदान नहीं देता। 

(d) सहपाठियों द्वारा दिये गये विचारों का सम्मान नहीं करता।  

Ans.(a) 

49. समायोजन शिक्षा का मुख्य कार्य है- 

(a) विद्यालय न आने वाले बच्चों को विद्यालय में लाना। . 

(b) विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को मुख्य धारा में लाना। 

(c) विशेष व सामान्य बच्चों को साथ-साथ पढ़ने की सुविधा देना। 

(d) उपरोक्त सभी 

Ans.(d) 

50. निम्नलिखित में से कौनसा मेल सही नहीं है? 

(a) अन्तर्मुखी-स्वयं अपने में रहना 

(b) प्रक्षेपण-अपनी गलती दूसरों पर डालना 

(c) युक्तिकरण-अपना गुस्सा दूसरों पर उतारना  

(d) प्रतिगमन-पुरानी आदतों में लौटना 

Ans. C 

51. कुछ लोगों का कहना है कि जब बालकों को गुस्सा आता है तो व खेलने के लिए चले जाते हैं जब तक पहले से अच्छा महसूस नहीं करते है उनके व्यवहार में निम्नलिखित में से कौनसा प्रतिरक्षा तंत्र प्रतिक्षित है? 

(a) प्रक्षेपण 

(b) पृथक्करण 

(c) प्रतिक्रिया निर्माण  

(d) उदात्तीकरण 

Ans. D 

52. समायोजन से तात्पर्य स्वयंका विभिन्न परिस्थितियों में अनकलन करना है ताकि उन्हें संतुष्ट किया जा सके? 

(a) दूसरों को 

(b) प्रेरकों को , 

(c)उद्देश्यों को 

(d) आवश्यकताओं को  

Ans.(d) 

53. एक छोटे कद की लड़की ऊँची एड़ी के जूते पहन कर लम्बी दिखना चाहती है। उसने निम्न में किस रक्षा युक्ति का प्रयोग 

किया? 

(a) क्षतिपूर्ति 

(b) औचित्य स्थापन 

(c) दमन 

(d) उत्क्रमण 

Ans.(a) 

54. मानसिक थकान का लक्षण है? 

(a) शरीर में दर्द 

(b) तेज और कठिन श्वास आना 

(c) असामान्य व्यवहार  

(d) ध्यान का केन्द्रित न होना  

Ans.(d) 

55. भग्नाशा का सबसे बड़ा आंतरिक कारण है? 

(a) असंगत आवश्यकताएँ  

(b) मानसिक संघर्ष, 

(c) परिस्थिति 

(d) नैतिक आदर्श  

Ans.(b) 

56. “किसी व्यक्ति द्वारा अपना अस्तित्व भूलाकर किसी दूसरे व्यक्ति के गुणों व अवगुणों का अनुकरण करना कहलाता है? 

(a) प्रतिगमन 

(b) दमन 

(c) प्रक्षेपण  

(d) तादात्मीकरण 

Ans. D 

57. जब व्यक्ति असफलता, दुःख, पीड़ा को बलपूर्वक भूलने का प्रयास करता है, इसे कहते हैं? 

(a) प्रतिगमन  

(b) तादात्मीकरण  

(c) प्रक्षेपण  

(d) दमन  

Ans.(d) 

58. एक विकलांग बालक अत्यधिक परिश्रम करके कक्षा में प्रथम आने का प्रयास करता है, इसे किस प्रतिरक्षण प्रणाली में रखेंगे? 

(a) पुष्टिकरण  

(b) प्रक्षेपण  

(c) प्रतिगमन  

(d) क्षतिपूर्ति  

Ans.(d) 

59. किशारों में द्वंद्व उभरने का मुख्य कारण है? 

(a) पीढ़ियों का अंतर  

(b) अवसरों की प्रतिकूलता 

(c) किशोरावस्था में स्वप्न दर्शन  

(d) निराश व निस्सहायता  

Ans.(b)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *