मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा हेतु रात 8:30 बजे की क्लास में रोजाना मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान टॉपिक वाइज वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के रूप में व्याख्या सहित उपलब्ध कराया जाता है। यह क्लास रोजाना रात 8:30 बजे यूट्यूब पर लाइव रहती है और क्लास खत्म होने की बाद इस क्लास का पीडीएफ रोजाना हमारी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाता है।
Important Notice:- MPGK Class रोजाना रात 8:30 बजे यूट्यूब पर लाइव रहती है और क्लास खत्म होने की बाद क्लास का पीडीएफ रोजाना हमारी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाता है।

Some Important Questions for Vyapam Exams:-
Que.मध्य प्रदेश वन विकास निगम की स्थापना कब की गई?
(अ) 1972
(ब) 1973
(स) 1974
(द) 1975
उत्तर- (द) वनों के संरक्षणा, संवर्धन व वृद्धि और उसके समुचित दोहन के उद्देश्य से मध्य प्रदेश में 24 जुलाई 1975 को ‘मध्य प्रदेश Van विकास निगम की स्थापना की गई ।
Que.वन अनुसंधान संस्थान देहरादून का क्षेत्रीय कार्यालय मध्य प्रदेश के किस स्थान पर है?
(अ) बालाघाट
(ब) जबलपुर
(स) मण्डला
(द) सिवनी
उत्तर-(ब) वन अनुसंधान संस्थान और शिक्षण महाविद्यालय जो कि देहरादून में स्थित है, का क्षेत्रीय कार्यालय मध्य प्रदेश के जबलपुर में है। इसका प्रशासनिक संचालन केन्द्रीय कृषि एवं सिंचाई मंत्रालय द्वारा किया जाता है।
Que.मध्य प्रदेश में वन प्रबंधन शिक्षा केन्द्र कहाँ पर है?
(अ) बालापाट
(ब) मण्डला
(स) बैतूल
(द) छिदवाड़ा
उत्तर- (अ) मध्य प्रदेश में वनों के प्रबंधन व व्यवस्थापन के लिए शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश के बालाघाट जिले में वन प्रबंधन शिक्षा केन्द्र स्थापित किया गया।
Que. ‘इण्डियन इंस्टीट्यूट ऑफ फारेस्ट’ मैनेजमेन्ट कहाँ है?
(अ) इन्दौर
(ब) भोपाल
(स) रीवा
(द) सतना
उत्तर- (ब) ‘इण्डियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेस्ट मैनेजमेन्ट’ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित है।
Que.मध्य प्रदेश में प्रादेशिक वन स्कूल कहाँ पर है?
(अ) दतिया
(ब) सिवनी
(स) शिवपुरी
(द) श्योपुर
उत्तर- (स) मध्य प्रदेश में प्रादेशिक वन स्कूल शिवपुरी में स्थापित किया गया जो वन संबंधी शिक्षा तथा प्रशिक्षण प्रदान कराता है।