मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा हेतु रात 8:30 बजे की क्लास में रोजाना मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान टॉपिक वाइज वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के रूप में व्याख्या सहित उपलब्ध कराया जाता है। यह क्लास रोजाना रात 8:30 बजे यूट्यूब पर लाइव रहती है और क्लास खत्म होने की बाद इस क्लास का पीडीएफ रोजाना हमारी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाता है।

MP GK by Vikash Dhakar (Founder of Tez Education)

इस PDF के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न :-

Que. मध्यप्रदेश में सर्वाधिक वर्षा किस शाखा से होती है ? 

(अ) बंगाल की खाड़ी 

(ब) अरब शाखा 

(स) दोनों शाखाओं से बराबर  

(द) इनमें से कोई नहीं 

उत्तर-(अ) मध्यप्रदेश में सर्वाधिक वर्षा बंगाल की खाड़ी शाखा से होती हैऔर यही शाखा भारत में भी सर्वाधिक वर्षा करती है । इस शाखा के बाद प्रदेश में वर्षा अरब शाखा द्वारा होती है। 

Que.मध्य प्रदेश के किस क्षेत्र की जलवायु को ‘सम’ जलवायु कहा जाता है? 

(अ) मालवा का पठार  

(ब) उत्तर का मैदान 

(स) विंध्याचल का मैदानी भाग  

(द) नर्मदा की घाटी 

उत्तर- (अ) मालवा का पठार ‘सम’ जलवायु वाला प्रदेश है, क्योंकि इस क्षेत्र में गर्मियों में न तो अधिक गर्मी पड़ती है और न सर्दियों में अधिक ठंड 

Que. निम्नलिखित में से कौन-सी रेखा म.प्र. में ‘जल विभाजक रेखा’ कहलाती है ?  

(अ) 50 सेमी. वर्षा रेखा 

(ब) 75 सेमी. वर्षा रेखा  

 (स) 100 सेमी. वर्षा रेखा    

 (द) 125 सेमी. वर्षा रेखा  

उत्तर-(ब) मध्यप्रदेश में वर्षा का औसत 112 सेमी. है । पूर्वी और पश्चिमी म.प्र. के मध्य स्थित 75 सेमी. वर्षा रेखा को प्रदेश की जल विभाजक रेखा कहा जाता है, जो प्रदेश के सीधी, जबलपुर तथा सिवनी से गुजरती है।

Que. मध्य प्रदेश की जलवायु को ‘ऊष्ण कटिबंधीय’ स्वरूप प्रदान करने में कौन उत्तरदायी है? 

(अ) कर्क रेखा 

(ब) मकर रेखा 

(स) दक्षिण-पश्चिम से आने वाला मानसून 

(द) उपरोक्त सभी 

उत्तर- (अ) मध्य प्रदेश की जलवायु को ऊष्ण कटिबंधीय स्वरूप प्रदान करने के लिए प्रदेश के मध्य से गुजरने वाली ‘कर्क’ रेखा 

उत्तरदायी है, जबकि दक्षिण-पश्चिम मानसून से प्राप्त होने वाली वर्षा इसे मानसूनी जलवायु का स्वरूप प्रदान करता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *