MP Police PDF, MPGK Live Part 3 by Vikash Dhakar

author
0 minutes, 25 seconds Read

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा हेतु रात 8:30 बजे की क्लास में रोजाना मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान टॉपिक वाइज वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के रूप में व्याख्या सहित उपलब्ध कराया जाता है। यह क्लास रोजाना रात 8:30 बजे यूट्यूब पर लाइव रहती है और क्लास खत्म होने की बाद इस क्लास का पीडीएफ रोजाना हमारी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाता है।

Important Notice:- MPGK Class रोजाना रात 8:30 बजे यूट्यूब पर लाइव रहती है और क्लास खत्म होने की बाद क्लास का पीडीएफ रोजाना हमारी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाता है।

MP GK byVikash Dhakar

Some Important Questions for Vyapam Exams:-

Que.Devas जिला किस संभाग का भाग है ? 

(अ) उज्जैन 

(ब) इंदौर 

(स) भोपाल 

(द) नर्मदापुरम 

उत्तर-(अ) वर्तमान मध्यप्रदेश में कुल 10 संभाग हैं जिसमें से 4 संभागा क नाम प्रश्न में दिए हैं। इनमें से देवास जिला उज्जैन संभाग के अंतर्गत आता है। प्रदेश के इन्दौर तथा जबलपुर संभाग सर्वाधिक 8 – 8 जिले वाल संयुक्त रूप से पहले स्थान पर है, जबकि उज्जैन संभाग में 7 जिले है ।। इस प्रकार जिलों की संख्या के हिसाब से उज्जैन प्रदेश में तीसरा सर्वाधिक जिलों वाला संभाग है।

Que.म.प्र. में पृथ्वी का केन्द्र किस जगह को माना जाता है ? 

(अ) नैनी 

(ब) मंगलनाथ उज्जैन 

(स) ग्वालियर 

(द) बैतूल 

उत्तर-(ब) मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में पवित्र क्षिप्रा नदी के तट पर मंगलनाथ का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है । यहाँ पर 84 महादेवों में 47 वे महादेव है। मंगलनाथ को पृथ्वी का केन्द्र माना जाता है

Que.1 नवंबर, 2000 को गठित 26वें राज्य छत्तीसगढ़ में म.प्र. के कितने जिलों का समावेश हुआ था ? 

(अ) 14 

(ब) 15 

(स) 16 

(द) 17 

उत्तर-(स) 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ जिसमें मध्यप्रदेश के 16 जिलों का समावेश हुआ । अविभाजित म.प्र. में 61 जिले थे। उनमें से अलगाव के बाद 45 जिले शेष बचे। वर्तमान में म.प्र. में 51जिले है

Que.जबलपुर मध्यप्रदेश की……राजधानी के रूप में प्रसिद्ध है। . 

(अ) व्यापार 

(ब) संगीत 

(स) पर्यटन 

(द) कोई नहीं 

उत्तर-(द) जबलपुर मध्यप्रदेश की संस्कार राजधानी कहा जाता है। यहाँ पर मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय तथा राज्य विज्ञान संस्थान भी है। जबकि इंदौर – व्यापारिक राजधानी, ग्वालियर – संगीत तथा पचमढ़ी-पर्यटन के लिए प्रसिद्ध शहर है।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *