मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा हेतु रात 8:30 बजे की क्लास में रोजाना मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान टॉपिक वाइज वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के रूप में व्याख्या सहित उपलब्ध कराया जाता है। यह क्लास रोजाना रात 8:30 बजे यूट्यूब पर लाइव रहती है और क्लास खत्म होने की बाद इस क्लास का पीडीएफ रोजाना हमारी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाता है।
Important Notice:- MPGK Class रोजाना रात 8:30 बजे यूट्यूब पर लाइव रहती है और क्लास खत्म होने की बाद क्लास का पीडीएफ रोजाना हमारी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाता है।

Some Important Questions for Vyapam Exams:-
Que.’उज्जैनी और महिष्मति’ ……. के महत्वपूर्ण नगर थे –
(अ) पूर्वी मालवा
(ब) पश्चिमी मालवा
(स) उत्तरी मालवा
(द) दक्षिणी मालवा
उत्तर-(ब) उज्जैनी और महिष्मति पश्चिमी मालवा के महत्वपूर्ण नगर है। वर्तमान उज्जैन ही प्राचीन उज्जैनी या अवंतिका के नाम से जाना जाता था। इसी तरह वर्तमान महेश्वर प्राचीन समय में महिष्मति के रूप में जाना जाता था । दोनों ही नगर धार्मिक व राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नगर रहे हैं।
Que.51वाँ जिला आगर मालवा किस वर्ष में बनाया गया था ?
(अ) 2011
(ब) 2013
(स) 1998
(द) 2000
उत्तर-(ब) आगर-मालवा प्रदेश का 51वाँ जिला है, जो उज्जैन संभाग के अंतर्गत आता है ।
Que.मध्यप्रदेश की संगीत राजधानी किस शहर को बोला जाता है ?
(अ) इंदौर
(ब) मैहर
(स) भोपाल
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर-(ब) अध्यात्म और संगीत की नगरी मैहर को प्रदेश की संगीत राजधानी कहा जाता है। मैहर सतना जिले में स्थित एक खूबसूरत धार्मिक नगरी है मैहर में माँ शारदा का ऐतिहासिक मंदिर है । यह 108 शक्तिपीठों में एक है। यह पीठ ‘नरसिंह पीठ’ के नाम से प्रसिद्ध है|
Que.मध्यप्रदेश की सबसे ऊँची चोटी धूपगढ़ किस जिले में स्थित है ?
(अ) सीहोर
(ब) मंदसौर
(स) होशंगाबाद
(द) रीवा
उत्तर-(स) मध्यप्रदेश की सबसे ऊँची चोटी और एक मात्र हिल स्टेशन ‘धूपगढ़ मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में आने वाले पर्यटन स्थल पचमढी में स्थित है। ‘धूपगढ़’ चोटी 1350 मीटर ऊँची है, जो सतपुड़ा श्रेणी की महादेव पहाड़ियों में स्थित है।