मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा हेतु रात 8:30 बजे की क्लास में रोजाना मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान टॉपिक वाइज वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के रूप में व्याख्या सहित उपलब्ध कराया जाता है। यह क्लास रोजाना रात 8:30 बजे यूट्यूब पर लाइव रहती है और क्लास खत्म होने की बाद इस क्लास का पीडीएफ रोजाना हमारी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाता है।
Important Notice:- MPGK Class रोजाना रात 8:30 बजे यूट्यूब पर लाइव रहती है और क्लास खत्म होने की बाद क्लास का पीडीएफ रोजाना हमारी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाता है।

Some Important Questions for Vyapam Exams:-
Que.मध्यप्रदेश राज्य के बेहतरीन सागौन का जंगल ….. में पाया जाता है ।
(अ) सतपुड़ा अभ्यारण्य
(ब) रातापानी बाघ अभ्यारण्य
(स) संजय अभ्यारण्य
(द) कान्हा अभ्यारण्य
उत्तर-(ब) रातापानी बाघ अभ्यारण्य मध्यप्रदेश राज्य के रायसेन जिले में स्थित है। यह अपने सुंदर सागौन वनों के लिए प्रसिद्ध है । इस अभ्यारण्य में बाघ, चीतल, सांभर, चिंकारा, नीलगाय आदि मुख्य रूप से पाए जाते हैं। भीमबैठका इसी अभ्यारण्य के अंदर है।
Que.उत्कृष्ट इमारती लकड़ी प्रदान करने वाले वृक्ष का नाम है –
(अ) सागवान
(ब) साल
(स) हल्दू
(द) बबूल
उत्तर-(अ) मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि भारत वर्ष में पाया जाने वाला सागौन एक उत्कृष्ट इमारती लकड़ी प्रदान करने वाला वृक्ष है । इसका बॉटनीकल नाम ‘टेक्टोनेग्रेन्डाई’ है । 75 से 125 सेमी. वर्षा पेटी में और काली मिट्टी में उगने वाले सागौन वृक्ष म.प्र. के मध्य दक्षिण क्षेत्र में अधिकांशतया केन्द्रित है । इसके मुख्य क्षेत्रों में होशंगाबाद (बोरी-घाटी) जबलपुर, बैतूल, सागर, छिंदवाड़ा और मण्डला जिले हैं। सागौन का मुख्य उपयोग भवन निर्माण और फर्नीचर निर्माण में होता है।
Que.खैर वृक्ष से क्या निकाला जाता है?
(अ) तेल
(ब) गोंद
(स) लाख
(द) कत्था
उतर-(घ) खैर वृक्ष से कत्था निकाला जाता है म.प्र. में खर की लकड़ी से काया बनाने का कारखाना शिवपुरी तथा बानमौर (मुरैना) में स्थापित किया गया है। खैर के बीच की लकड़ी (इटवर्ड) कत्था बनाने के कार्य में लाई जाती है।
Que.मध्यप्रदेश में भारतीय वन प्रबंधन संस्थान कहाँ स्थित है ?
(अ) इंदौर
(ब) बाँधवगढ,
(स) भोपाल
(द) बुरहानपुर
पुलिस आरक्षक-2016]
उत्तर-(स) मध्यप्रदेश के भोपाल में स्थित भारतीय वन प्रबंधन संस्थान भारतीय वन सेवा, वन विकास निगमों और वानिकी कार्यक्रमों को विकसित करने के लिए वन संबंधी उद्योगों से जुड़े हुए व्यक्तियों को प्रशिक्षण देता है। इस संस्थान को सन् 1984 में भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद के सहयोग से स्थापित किया गया था ।
Que.मध्य प्रदेश वन परियोजना को किसकी सहायता प्राप्त है ?
(अ) यूरोपीय संघ
(ब) अमेरिका
(स) विश्व बैंक
(द) भारतीय रिजर्व बैंक
उत्तर-(स) मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वन संरक्षण परियोजना का संचालन किया जा रहा है, जिसे विश्व बैंक की सहायता प्राप्त है।