मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा हेतु Morning 8:00 बजे की क्लास में रोजाना मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान टॉपिक वाइज वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के रूप में Top Selected Questions व्याख्या सहित उपलब्ध कराया जाता है।
Important Notice:- MPGK Class रोजाना रात 8:30 बजे यूट्यूब पर लाइव रहती है और क्लास खत्म होने की बाद क्लास का पीडीएफ रोजाना हमारी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाता है।

Some Important Questions for Vyapam Exams:-
Que.मध्य प्रदेश में सोन चिड़िया का संरक्षण किस अभ्यारण में किया गया है?
(अ) घाटीगाँव
(ब) करैरा
(स) (अ) और (ब)
(द) उक्त किसी में नहीं
उत्तर- (स) मध्य प्रदेश में लुप्त प्रायः सोन चिड़िया के लिए दो अभ्यारण-घाटीगाँव (ग्वालियर) तथा करैरा (शिवपुरी) में स्थापित किये गये हैं, जो सोन चिड़िया के विशेष संरक्षण के लिए Hai
Que. मध्य प्रदेश में खरमोर पक्षी को किस अभ्यारण में संरक्षित किया गया?
(अ) नौरादेही
(ब) पालपुर
(स) सरदारपुर
(द) इनमें कोई नहीं
उत्तर- (स) मध्य प्रदेश के खरमोर पक्षी को संरक्षण प्रदान करने के लिए दो अभ्यारणों की स्थापना की गई है। जिनमें सरदारपुर (धार) तथा सैलाना (रतलाम) शामिल है।
Que.मध्य प्रदेश में घड़ियाल का संरक्षण इस अभ्यारण में किया जाता है-
(अ) चम्बल
(ब) केन
(स) सोन
(द) उपरोक्त सभी में
उत्तर- (द) मध्य प्रदेश में घड़ियाल का संरक्षण राष्ट्रीय चम्बल अभ्यारण (मुरैना), केन अभ्यारण (छतरपुर/पन्ना) तथा सोन अभ्यारण (सीधी/शहडोल) में किया जा रहा है।
29. मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा अभ्यारण कौन-सा है?
(अ) नौरादेही
(ब) रालामण्डल
(स) गाँधी सागर
(द) पेंच
उत्तर-(अ) मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा अभ्यारण नौरादेही (सागर) है, जिसका क्षेत्रफल 1194 वर्ग किमी. है। रालामण्डल (2.34 वर्ग किमी.) गाँधी सागर (368 वर्ग किमी.) तथा पेंच का क्षेत्रफल (449 वर्ग किमी.) है।