मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा हेतु रात 8:30 बजे की क्लास में रोजाना मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान टॉपिक वाइज वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के रूप में व्याख्या सहित उपलब्ध कराया जाता है। यह क्लास रोजाना रात 8:30 बजे यूट्यूब पर लाइव रहती है और क्लास खत्म होने की बाद इस क्लास का पीडीएफ रोजाना हमारी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाता है।

Important Notice:- MPGK Class रोजाना रात 8:30 बजे यूट्यूब पर लाइव रहती है और क्लास खत्म होने की बाद क्लास का पीडीएफ रोजाना हमारी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाता है।

MP GK by Vikash Dhakar

Some Important Questions for Vyapam Exams:-

Que.चम्बल नदी का उद्गम कहाँ से होता है? 

(अ) भिण्ड  

(ब) रतलाम 

(स) महू 

(द) उज्जैन 

उत्तर- (स) चम्बल नदी मध्य प्रदेश की एक प्रमुख नदी है जिसका उद्गम महू (इन्दौर) के पास स्थित जानापाव नामक पहाड़ी से होता है। चम्बल यमुना की सहायक नदी है, जो इटावा के पास यमुना में मिलती है। 

Que. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी पश्चिम की ओर बहती है- 

(अ) गंगा  

(ब) नर्मदा 

(स) गोदावरी  

(द) यमुना 

उत्तर- (ब) मध्य प्रदेश की नर्मदा अमरकंटक से निकलकर पश्चिम की ओर बहती हुई खम्भात की खाड़ी में गिरती है। नर्मदा के अतिरिक्त ताप्ती, साबरमती एवं लूनी नदी पश्चिम की ओर बहने वाली मुख्य नदियाँ हैं। ये नदिया अरब सागर में गिरती हैं, जबकि यमुना, गंगा की | सहायक है। गंगा तथा गोदावरी पूर्व की ओर बहती है और बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं। 

Que. निम्न नदी अरब सागर में गिरती है- 

(अ) बेतवा  

(ब) महानदी 

(स) चम्बल  

(द) ताप्ती 

उत्तर- (द) मध्य प्रदेश की ताप्ती नदी बैतूल जिले में मुलताई नामक झील से निकलती है तथा नर्मदा के समान्तर भ्रंश घाटी में पश्चिम की ओर बहती हुई अरब सागर में गिरती है। 

Que. नर्मदा नदी का उद्गम स्थल कहाँ है? 

(अ) अमरकंटक  

(ब) मण्डला 

(स) बिलासपुर  

(द) जबलपुर 

उत्तर- (अ) नर्मदा नदी मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी नदी है। यह मैकल पर्वत श्रेणी के अमरकंटक के अनूपपुर से निकलती है। मैकल पर्वत माला विन्ध्यांचल पर्वत की सबसे ऊंची चोटी (1,957 मीटर) है। 

Que. मध्य प्रदेश में किस स्थान से 3 किमी. के अंदर दो प्रमुख नदियों का उद्गम है- 

(अ) महू  

(ब) अमरकंटक 

(स) भेड़ाघाट  

(द) देवास 

उत्तर- (ब) मध्य प्रदेश के अनूपपूर जिले की पुष्पराजगढ़ तहसील के दक्षिण पूर्वी भाग में मैकल पर्वतमाला में स्थित अमरकंटक भारत के पवित्र स्थलों में गिना जाता है। यहाँ से नर्मदा और सोन नदी का उद्गम स्थल है, जो 3 किमी. के अंतराल पर उदित होता|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *