यूट्यूब पर हमारी लाइव क्लासेस का समय:- सुबह 8 बजे (Top MPGK), रात 8 बजे (MPGK & Other),

Most Important Questions:-

1. निम्नलिखित में से क्या त्वरण की इकाई है? 

(अ) सेमी./से.  

(ब) सेमी./घ. 

(स) मी./से.  

(द) मी./से. 

उत्तर- (स) 

व्याख्या- किसी वस्तु के वेग परिवर्तन की दर त्वरण कहलाती है। यह एक सदिश राशि है। इसका मात्रक मीटर/सेकेंड होता है। 

2. हड्डी एक मांसपेशी से ….. द्वारा जुड़ी होती है। 

(अ) कंडरा (टेन्डन)  

(ब) तंत्रिका 

(स) जोड़ .  

(द) स्नायु (लिगमेंट) 

उत्तर- (अ)  

व्याख्या- कंडरा (टेन्डन) मांसपेशियों को हड्डी से जोड़ने वाला संयोजी ऊतक है। यह तनाव को भी दूर करता है। 

3. नीचे उल्लिखित सूची से विषाणुजनित रोग की पहचान करें। 

i. टाइफाइड       i i. खसरा 

iii. डेंगू ज्वर       iv. एन्थ्रेक्स 

v. मलेरिया 

(अ) केवल i और ii  

(ब) केवल iv और v . 

(स) केवल iii और v  

(द) केवल ii और iii 

उत्तर- (द) 

व्याख्या- विषाणु अकोशिकीय जीव है। ये जीवित कोशिका में वृद्धि करते हैं। ये लाभप्रद एवं हानिकारक दोनों प्रकार के होते हैं। जीवाणुभोजी विषाणु लाभप्रद है और एचआईवी इन्फ्लूएन्जा वाइरस, पोलियो वाइरस रोग जनित हानिकारक हैं। 

4. उस अजैव कारक की पहचान कीजिए जिसके परिणामस्वरुप भंडारण हानि होती है। 

(अ) जीवाणु  

(ब) कुंतक 

(स) नमी  

(द) दीमक 

उत्तर- (स) 

व्याख्या- नमी अर्थात् आर्द्रता जो भंडारण को हानि पहुँचाती है। 

5. अनिल जब 12 वर्ष का था तब उसका कद 150.7 सेमी. था। वर्तमान में उसका कद 165.3 सेमी. है। अनिल के कद में आया अंतर निम्न है- 

(अ) 15.6 सेमी.  

(ब) 13.8 सेमी. 

(स) 1.46 सेमी.  

(द) 14.6 सेमी. 

उत्तर- (द) 

व्याख्या –        165.3 – 150.7= 14.6 सेमी. 

6….. की उपस्थिति के कारण झींगा और तितलियां एक ही फाइलम से संबंधित हैं। 

(अ) द्विपार्श्व सममिति  

(ब) संधित पैरों 

(स) एंटीना  

(द) सखंड शरीर 

उत्तर- (ब) 

व्याख्या- संधित पैरों की उपस्थिति के कारणं झींगा और तितलियां एक ही फाइलम से संबंधित है। यह दोनों की समानता है। 

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *