मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा हेतु Morning 8:00 बजे की क्लास में रोजाना मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान टॉपिक वाइज वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के रूप में Top Selected Questions व्याख्या सहित उपलब्ध कराया जाता है।
Important Notice:- MPGK Class रोजाना रात 8:30 बजे यूट्यूब पर लाइव रहती है और क्लास खत्म होने की बाद क्लास का पीडीएफ रोजाना हमारी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाता है।
Some Important Questions for Vyapam Exams:-
Que. म.प्र. में सतीप्रथा का प्रमाण एरण अभिलेख से मिलता है, यह अभिलेख किसका था?
(अ) समुद्रगुप्त
(ब) रामगुप्त
(स) भानुगुप्त
(द) गोपराज।
उत्तर- (स) गुप्त शासक भानुगुप्त के एरण अभिलेख से सतीप्रथा के प्रचलन का प्रथम प्रमाण मिलता है जिससे उसके सामन्त गोपराज की पत्नी के सती होने की जानकारी मिलती है।
Que. प्रसिद्ध पुरातत्व स्थल कायथा किस जिले में आता है?
(अ) उज्जैन
(ब) विदिशा
(स) खरगौन
(द) शाजापुर
उत्तर-(अ) म.प्र. की धार्मिक नगरी उज्जैन से 15 मील पूर्व की ओर छोटी कालीसिंध नदी पर स्थित कायथा (प्राचीन कापिथ्य) नामक ग्राम है। यहाँ से ताम्रपाषाण कालीन सभ्यता के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।
Que.चीनी यात्री ह्वेनसांग ने किस स्थल का भ्रमण किया था.
(अ) महिष्मती
(ब) चन्देरी
(स) भूमरा
(द) दशपुर
उत्तर- (अ) वर्तमान महेश्वर के नाम से जाना जाने वाला महिष्मती चेदि जनपद की राजधानी रहा है| माना जाता है कि चीनी यात्री ह्वेनसांग ने लगभग 640 ई. में इस स्थल का भ्रमण किया था जिसके अनुसार उस समय यहाँ का शासक ब्राह्मण था।
Que. म.प्र. के इस पुरा स्थल से मानव खोपड़ी का कंकाल प्राप्त हुआ-
(अ) गुज्जरा
(ब) धरमल
(स) आदमगढ़
(द), हथनौरा।
उत्तर-(द) म.प्र. के होशंगाबाद जिले में स्थित हथनौरा एक पुरातत्वीय भू-भाग है|पुरातत्वीय खुदाई के फलस्वरूप यहाँ से मानव खोपड़ी का कंकाल प्राप्त हुआ है जो पुरा पाषाण काल की सूचना देता है।
- Daily use English Speaking Sentences in Hindi 1-20Post Views:999 72 मैं दिल्ली से आ रहा हूँ। (Main Delhi se aa raha hun.)I am coming from Delhi. मैं देहरादून से आ रहा हूँ।(Main Dehradun se […]
- Daily Use English Speaking Sentences in Hindi Part 2Post Views:999 99 वो कल से यहाँ है।(Vo kal se yaha hai.)He has been here since yesterday. नेहा दोपहर से रो रही है।(Neha dopahar se ro rahi […]