मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा हेतु Morning 8:00 बजे की क्लास में रोजाना मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान टॉपिक वाइज वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के रूप में Top Selected Questions व्याख्या सहित उपलब्ध कराया जाता है।
Important Notice:- MPGK Class रोजाना रात 8:30 बजे यूट्यूब पर लाइव रहती है और क्लास खत्म होने की बाद क्लास का पीडीएफ रोजाना हमारी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाता है।
Some Important Questions for Vyapam Exams:-
Que.सास-बहू का मंदिर निम्न में कहाँ निर्मित किया गया हैं-
(अ) चंदेरी में
(ब) ग्वालियर में
(स) खजुराहो में
(द) विदिशा में।
उत्तर- (ब) म.प्र. के ग्वालियर में सास-बहू का मंदिर हैं। यह मंदिर ग्यारहवीं शताब्दी में राजा महिपाल ने बनवाया था|ग्वालियर के दुर्ग में मान मंदिर व हाथी की विशाल प्रतिमा भी हैं।
Que. ग्वालियर का दुर्ग निम्न में से किसने बनाया?
(अ) सूरजसेन
(ब) महिपाल
(स) मानसिंह
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (अ) किलों का रत्न कह जाने वाले म.प्र. का ग्वालियर दुर्ग का निर्माण राजा सूरसेन ने 525 ईस्वी मे कराया था। महिपाल ने सास-बहू का मंदिर तथा मानसिंह तोमर ने मान मंदिर व हाथी की प्रतिमा बनवाई थी।
Que.विष्णु के वराह अवतार की झाँकी की प्रतिमा निम्न में कहाँ पायी जाती हैं-
(अ) ग्वालियर में
(ब) खजुराहो में
(स) उदयगिरी की गुफा में
(द) साँची में।
उत्तर- (स) म.प्र. के विदिशा जिले में गुप्तकालीन उदयगिरी गुफा में वराह अवतार की प्रतिमा हैं। यहाँ 20 गुफाएँ हैं। जिसमें गफा नं. 05 में वराह की विशाल प्रतिमा बनी हुई हैं।
Que. म.प्र. का भरहुत स्तूप यहाँ से खोजा गया-
(अ) छतरपुर .
(ब) पन्ना
(स) रीवा
(द) सतना
उत्तर- (द) ‘भरहूत स्तूप की खोज कर्निधम द्वारा की गयी थी। यह स्तूग म.प्र. के सतना जिले में खोजा गया था, जिसे मौर्य सम्राट अशोक ने बनवाया था।