यहां उपलब्ध कराए जा रहे पीडीएफ Noon 12:00 बजे चलने वाली क्लास के हैं|

मध्य प्रदेश पुलिस परीक्षा हेतु आज हम आपको करंट अफेयर के साथ-साथ स्टैटिक जीके की पीडीएफ उपलब्ध कराएंगे और आप यह पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लाल बटन पर क्लिक करें|

PDF Day & Time :- 21 Feb. , Noon 12:00 PM

Important Questions

1. जब हम एक पानी से भरी एक बाल्टी को उठाते हैं, तो वस्तु पर कार्यरत बल होता है : 

(अ) घर्षण बल  

(ब) पेशीय बल 

(स) स्थिर वैद्युत बल  

(द) चुंबकीय बल 

उत्तर- (ब) 

व्याख्या- जब हम अपने हाथ से कोई वस्तु उठाते हैं अथवा पैरों से किसी वस्तु को अगर ठोकर मारते है, तो पेशीय बल लगता है, क्योंकि 

यह बल हमारी पेशियों द्वारा लगाया जाता है। 

2. निम्नलिखित में से कौन सी बीमारी एक अप्रत्यक्ष रोग (वेक्टर बार्न डिसीज़) है? 

(अ) हैज़ा 

(ब) एड्स 

(स) मलेरिया 

(द) तपेदिक (ट्यूबरक्यूलोसिस) 

उत्तर- (स) 

व्याख्या- मलेरिया संक्रमित मच्छरों के काटने से होने वाला रोग है, यह प्लाज्मोडियम परजीवी की वजह से होता है। 

3. निम्नलिखित में से किन संरचनाओं के पास अगली पीढ़ी के लिए जानकारियाँ हैं? 

(अ) डीएनए . 

(ब) आरएनए 

(स) प्रोटीन 

(द) नाभिक 

उत्तर- (अं) 

व्याख्या- डीएनए जीवित कोशिकाओं के गुणसूत्रों में पाए जाने वाले ततुनामा अणु को डी-ऑक्सीराइबोन्यूक्लिक अम्ल या डीएनए कहते है। इसमें आनुवांशिक कूट निबद्ध रहता है, जो अनुवांशिक लक्षणों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में स्थानांतररित करते है। 

4. मजबूत और गैर-लचीला संयोजी ऊतक … है। 

(अ) कंडरा (टेन्डन)  

(ब) उपास्थि (कार्टलिज) 

(स) हड्डी (बोन)  

(द) स्नायू (लिगमेंट) 

उत्तर- (स) 

व्याख्या- यह हड्डियों के अन्दर भरा हुआ मुलायम ऊतक है। मज्जा दो प्रकार की होती है पीली और लाल पीली मज्जा का आधार तांतव 

ऊतक होता है। लाल मज्जा का आधार संयोजी ऊतक होता है। 

5. …… एक खेती योग्य क्षेत्र में अवांछित पौधा है। यह पोषक तत्वों, आश्रय और सूरज की रोशनी के लिए मुख्य फसल के साथ प्रतिस्पर्धा करता है। 

(अ) खरपतवार  

(ब) मैदानी कीट 

(स) भंडारण कीट  

(द) फ़सल 

उत्तर- (अ) 

व्याख्या- खरपतवार एक ऐसा पौधा है, जो पोषक तत्वों, आश्रय और सूरज की रोशनी के लिए मुख्य फसल के साथ प्रतिस्पर्धा करता है, जो फसल के लिए नुकसानदायक है इससे फसल कमजोर पड़ जाती |

3. जब किसी वस्तु पर ऊष्मा पड़ती है, तो : 

(अ) केवल पूरी ऊष्मा परावर्तित होती है। 

(ब) केवल पूरी ऊष्मा अवशोषित होती है। 

(स) केवल पूरी ऊष्मा प्रसारित होती है। 

(द) ऊष्मा अवशोषित, परावर्तित और प्रसारित हो सकती है। 

उत्तर- (द) 

व्याख्या- जब ऊष्मा किसी वस्तु पर पड़ती है तो वह ऊष्मा वस्तु द्वारा अवशोषित, परावर्तित या प्रसारित हो सकती है। 

 4. ध्वनि प्रदूषण का कारण है : 

(अ) कैंसर 

(ब) अति तनाव 

(स) बहुत तेज बुखार  

(द) मधुमेह 

उत्तर- (ब) 

व्याख्या- ध्वनि प्रदूषण के कारण अति तनाव होता है। साथ ही इससे आंतरिक कानों की क्षति असंतुलन और अंतत: बहरापन हो जाता है। 

5. एक निष्प्रभावीकरण अभिक्रिया में प्राप्त उत्पाद है/हैं : 

(अ) अम्ल 

(ब) अम्ल एवं लवण 

(स) लवण एवं जल  

(द) क्षार एवं जल 

उत्तर- (स) 

व्याख्या- यदि अभिक्रिया निष्प्रभावीकरण है तो उनके उत्पाद लवण तथा जल होंगे। 

6. पॉलिशदार स्टील के चम्मच की आंतरिक सतह इसकी तरह कार्य करती है : 

(अ) अवतल दर्पण  

(ब) अवतल लेंस 

(स) उत्तल दर्पण  

(द) समतल दर्पण 

उत्तर- (अ) 

व्याख्या- अवतल दर्पण उस दर्पण को कहते है जिसका चिकना भाग अंदर की तरफ तथा खुरदरा भाग बाहर की तरफ होता है। इसी प्रकार किसी पॉलिशदार स्टील के चम्मच की आंतरिक सतह भी कार्य करेगी। अर्थात् समांतर प्रकाश किरणें आती है तो यह मुख्य फोकस बिंदु पर उन्हें केंद्रित करता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *