नमस्कार, “तेज एजुकेशन” टीम आपका हार्दिक स्वागत करती है।

सभी प्रतियोगी छात्रों की तैयारी को बेहतर आयाम तक पहुंचाने के लिए हमारी टीम द्वारा सभी यूट्यूब क्लासेस की PDF उपलब्ध कराईं जा रहीं हैं।

आइऐ पढ़ते हैं कुछ महत्वपूर्ण जीके प्रश्न :-

प्र. राजा भोज, जिन्‍होंने भोपाल शहर के नाम दिया, … पर भी शासन किया था।

(अ) इंदौर

(ब) धार

(स) उपरोक्‍त दोनों

(द) उपरोक्‍त में से कोई नहीं

उत्‍तर- (स)

व्‍याख्‍या- परमार वंश के प्रतापी राजा भोज ने भोपाल शहर का नामकरण किया तथा इंदौर व धार पर शासन किया।

प्र. युवाओं को किस क्षेत्र में रचनात्‍मकता को प्रोत्‍साहित करने के लिए कुमार गंधर्व पुरस्‍कार वर्ष 1992-93 में स्‍थापित किया गया था?

(अ) कविता

(ब) संगीत

(स) शास्‍त्रीय नृत्‍य

(द) साहित्‍य

उत्‍तर- (ब)

व्‍याख्‍या – प्रदेश सरकार संगीत के क्षेत्र में कुमार गंधर्व पुरस्‍कार प्रदान करती है। जिसकी शुरूआत 1992-93 से की गयी।

प्र. प्रसिद्ध पर्यटन स्‍थल ‘पातालकोट घाटी’ मध्‍य प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

(अ) बैतूल

(ब) बालाघाट

(स) सिवनी

(द) छिंदवाड़ा

उत्‍तर- (द)

व्‍याख्‍या– प्रसिद्ध पर्यटन स्‍थल पातालकोट म.प्र. के छिंदवाड़ा जिले में स्थित है।

प्र. ऐसा कहा जाता है कि सम्राट अशोक की पत्‍नी …. से थी, जो आज के भोपाल के उत्‍तर में स्थित एक शहर है।

(अ) इंदौर

(ब) सीहोर

(स) दमोह

(द) विदिशा

उत्‍तर- (द)

व्‍याख्‍या- अशोक की पत्‍नी श्रीदेवी विदिशा जिले की एक वैश्‍य पुत्री थी।

प्र. महा‍कवि कालिदास ने अपनी कृति ‘मेघदूत’ में निम्‍न में से किस शहर का वर्णन किया है?

(अ) उज्‍जैन

(ब) सांची

(स) भोजपुर

(द) सारनाथ

उत्‍तर- (अ)व्‍याख्‍या- कालिदास की कृति ‘मेघदूत’ में उज्‍जैन शहर का वर्णन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *