नमस्कार, “तेज एजुकेशन” टीम आपका हार्दिक स्वागत करती है।
सभी प्रतियोगी छात्रों की तैयारी को बेहतर आयाम तक पहुंचाने के लिए हमारी टीम द्वारा सभी यूट्यूब क्लासेस की PDF उपलब्ध कराईं जा रहीं हैं।
आइऐ पढ़ते हैं कुछ महत्वपूर्ण जीके प्रश्न :-
प्र. ‘फाड़के स्टूडियों’ मध्य प्रदेश के निम्नलिखित जिलों में से किस जिले में स्थित है?
(अ) सतना
(ब) रीवा
(स) धार
(द) उज्जैन
उत्तर- (स)
व्याख्या- फाड़के स्टूडियो ‘धार’ में है।
प्र. ‘प्रभाष जोशी पुरस्कर’ मध्य प्रदेश में किस खेल के लिए दिया जाता है?
(अ) कबड्डी
(ब) मलखम्भ
(स) शतरंज
(द) क्रिकेट
उत्तर- (ब)
व्याख्या- मलखम्भ म.प्र. का राजकीय खेल है, जो 10 अप्रैल, 2013 को राज्य खेल घोषित हुआ। इस खेल के लिये प्रभाष जोशी पुरस्कार दिया जाता है।
प्र. हबीबगंज रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और आधुनिकीकरण के लिए किस कम्पनी ने भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम लिमिटेड (आईआरएसडीसी) के साथ एक समझौता किया है?
(अ) अम्बानी ग्रुप
(ब) सागर ग्रुप
(स) बंसल ग्रुप
(द) अदानी ग्रुप
उत्तर- (स)
व्याख्या – हबीबगंज रेलवे स्टेशन भारत का प्रथम निजीकरण वाला रेलवे स्टेशन है। जिसके लिए बंसल ग्रुप से समझौता किया गया।
प्र. तानसेन समारोह किस जिले में आयोजित किया जाता है?
(अ) भोपाल
(ब) भोजपुर
(स) उज्जैन
(द) ग्वालियर
उत्तर- (द)
व्याख्या- तानसेन समारोह ग्वालियर में आयोजित होता है।
प्र. मध्य प्रदेश के कान्हा राष्ट्रीय उद्यान आधिकारिक तौर पर …. बारहसिंगा नामक एक शुभंकर, का आरम्भ करने वाला भारत का प्रथम बाघ आरक्षित वन बन गया।
(अ) शेरशिंघ
(ब) बरसिंघ
(स) भूरसिंह
(द) शिकारसिंघ
उत्तर- (स)व्याख्या– प्रदेश के सबसे बड़े राष्ट्रीय उद्यान का शुभंकर भूरसिंह बारहसिंगा है।