नमस्कार, “तेज एजुकेशन” टीम आपका हार्दिक स्वागत करती है।
सभी प्रतियोगी छात्रों की तैयारी को बेहतर आयाम तक पहुंचाने के लिए हमारी टीम द्वारा सभी यूट्यूब क्लासेस की PDF उपलब्ध कराईं जा रहीं हैं।
आइऐ पढ़ते हैं कुछ महत्वपूर्ण जीके प्रश्न :-
प्र. निम्न में से मध्यप्रदेश का कौन सा शहर बॉक्साइट उत्पादन करने वाला मुख्य केंन्द्र नहीं है?
(अ) शहडोल
(ब) सतना
(स) रेवा
(द) रतलाम
उत्तर-(द)
व्याख्या- रतलाम जिले में बॉक्साइट उत्पादन नहीं किया जाता है, जबकि शहडोल, सतना, रीवा में यह उत्पादित किया जाता है।
प्र . भारत में पहली अखबारी कागज पेपर मिल यहाँ स्थापित की गयी थी?
(अ) आंध्रप्रदेश
(ब) मध्यप्रदेश
(स) महाराष्ट्र
(द) पश्चिम बंगाल
उत्तर-(ब)
व्याख्या- भारत में पहली अखबारी कागज पेपर मिल नेपानगर जिला बुरहानपुर (मध्यप्रदेश) में स्थापित की गई थी।
प्र. पंडित रविशंकर इस वाद्य यंत्र को बजाते हैं-
(अ) सरोद
(ब) सितार
(स) संतूर
(द) सारंगी
उत्तर-(ब)
व्याख्या- पंडित रविशंकर सितार वाद्य यंत्र को बजाते हैं। इसी के साथ निखिल बनर्जी, विलायत खाँ, बंदे हसन, शाहिद परवेज आदि सितार वादक हैं तथा सरोद वादक अमजद अली खाँ, अली अकबर खाँ, हाफिज खाँ आदि है।
प्र. पहला भारतीय पुरूष जूनियर बैडमिंटन खिलाड़ी कौन है, जो 2014 में विश्व जूनियर रैंकिंग में नम्बर 1 स्थान पर था-
(अ) चिराग सेन
(ब) आदित्य जोशी
(स) आलाप मिश्र
(द) मिथुन एम.
उत्तर-(ब)
व्याख्या- पहला भारतीय पुरूष जूनियर बैडमिंटन खिलाड़ी “आदित्य जोशी है’’ जो 2014 में विश्व जूनियर रैंकिग में नम्बर 1 स्थान पर था।
प्र. भारत में किस वर्ष नागरिकता अधिनियम पारित किया गया था-
(अ) 1950
(ब) 1960
(स) 1948
(द) 1955
उत्तर-(द)
व्याख्या- भारत में 1955 में नागरिकता अधिनियम पारित किया गया था।
प्र. बहमनी साम्राज्य के पहले शासक कौन थे-
(अ) मोहम्मद तुगलक
(ब) अलाउद्दीन बहमन शाह
(स) इस्माइल मुख
(द) महमूद गवाँ
उत्तर-(ब)
व्याख्या- बहमनी साम्राज्य के पहले शासक अला-उद्दीन बहमन शाह थे। यह इस नाम से गद्दी पर बैठा तथा इनका नाम हसन गंगू था। इसने अपनी राजधानी गुलबर्गा को बनाया। इसकी राजभाषा मराठी थी।
प्र. आमतौर पर कहाँ आप पैराडाइज फ्लाईकैचर (बुलबुल) पाते हैं?
(अ) पन्ना रिजर्व वन
(ब) संजय रिजर्व वन
(स) शिवपुरी अभ्यारण्य
(द) कान्हा रिजर्व वन
उत्तर-(स)
व्याख्या– आमतौर पर पैराडाइज फ्लाईकैचर (बुलबुल) शिवपुरी के अभ्यारण्य है। इसी तरह करेरा अभ्यारण्य – शिवपुरी तथा घाटी गाँव ग्वालियर यह दोनों सोन चिडि़या के लिए प्रसिद्ध है।
प्र. सतलज नदी, जिस पर भाखड़ा बाँध का निर्माण किया गया है, ….. से निकलती है-
(अ) वेरीनाग में वसंत
(ब) लाहौल में बारा लाचा दर्रें के पास
(स) तिब्बत में रकस झील
(द) मानसरोवर झील
उत्तर-(स)
व्याख्या – सतलज नदी जिस पर भाखड़ा बाँध का निर्माण किया गया है। यह तिब्बत के राकस झील से निकलती है तथा वेरीनाग (कश्मीर) के समीप शेषनाग झील से झेलम नदी निकलती है तथा सिन्धु नदी मानसरोवर झील के सानोस्याबाव हिमनद से निकलती है।
प्र. भारत के संविधान में कौन-सा संशोधन सबसे विस्तृत था-
(अ) 24वें संशोधन
(ब) 30वें संशोधन
(स) 42वें संशोधन
(द) 44वें संशोधन
उत्तर-(स)
व्याख्या- भारत के संविधान में 42वाँ संविधान संशोधन सबसे विस्तृत था। इसे मिनी संविधान भी कहा जाता है। इसके अन्तर्गत (1976-77) प्रस्ताव में समाजवादी, पंथ निरपेक्ष और राष्ट्र की एकता तथा अखंडता शब्द जोड़े गए।
प्र. सूर्योदय देखने वाला सबसे पहला भारतीय राज्य कौनसा है?
(अ) मिजोरम
(ब) अरूणाचल प्रदेश
(स) पश्चिम बंगाल
(द) महाराष्ट्र
उत्तर-(ब) व्याख्या– सूर्योदय देखने वाला सबसे पहला भारतीय राज्य अरूणाचल प्रदेश है क्योंकि यह पूर्व में पड़ता है तथा सबसे बाद (अर्थात् 30 मिनट लेट) गुजरात में सूर्य दिखता है।