नमस्कार, “तेज एजुकेशन” टीम आपका हार्दिक स्वागत करती है।

सभी प्रतियोगी छात्रों की तैयारी को बेहतर आयाम तक पहुंचाने के लिए हमारी टीम द्वारा सभी यूट्यूब क्लासेस की PDF उपलब्ध कराईं जा रहीं हैं।

आइऐ पढ़ते हैं कुछ महत्वपूर्ण जीके प्रश्न :-

प्र. निम्‍नलिखित महत्‍वपूर्ण नदियों में से कौन-सी बंगाल की खाड़ी में अपना पानी नहीं बहाती है?

(अ) ब्रह्मपुत्र

(ब) गंगा

(स) गोदावरी

(द) नर्मदा

उत्‍तर-(द)

व्‍याख्‍या- नर्मदा नदी- अमरकंटक की पहाडि़यों से निकलकर खम्‍भात की खाड़ी (अरब सागर ) में गिरती है।

प्र. आधुनिक भारत के किस राज्‍य में काकामिया साम्राज्‍य स्थित था।

(अ) आंध्र प्रदेश

(ब) कर्नाटक

(स) तमिलनाडु

(द) केरल

उत्‍तर-(अ)

व्‍याख्‍या- आधुनिक भारत के आन्‍ध्र प्रदेश राज्‍य में काकातिया साम्राज्‍य स्थित था।

प्र. निम्‍नलिखित में से कौन एक मुगल सम्राट की बेगम थी?

(अ) रानी लक्ष्‍मीबाई

(ब) रजिया सुल्‍तान

(स) नूरजहाँ

(द) जॉन ऑफ आर्क

उत्‍तर-(स)

व्‍याख्‍या- नूरजहाँ एक मूगल सम्राट जहाँगीर की बेगम थी। 1611 ई. में जहाँगीर ने मेह‍रून्निसा से शादी करली और उसे नूरमहल फिर नूरजहाँ की उपाधि प्रदान की धीरे-धीरे शासन में नूरजहाँ का प्रभुत्‍व बढ़ता गया जो शाहजहाँ के विद्रोह का कारण बनी।

प्र. भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान (IISER), मध्‍यप्रदेश के निम्‍न किस जिले में स्थित है?

(अ) भोपाल

(ब) इंदौर

(स) ग्‍वालियर

(द) जबलपुर

उत्‍तर-(अ) व्‍याख्‍या- भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्‍थान (IISER) MP के भोपाल में स्थित हैं।

प्र. महात्‍मा गांधी को नोबल पुरस्‍कार के लिए कितनी बार नामांकित किया गया?

(अ) 3

(ब) 2

(स) 5

(द) 6

उत्‍तर-(स)

व्‍याख्‍या- महात्‍मा गाँधी को नोबल पुरस्‍कार के लिए 5 बार नामांकित किया गया था।

प्र. किस राज्‍य में जो ‘भारत के अन्‍न भंडार’ के रूप में जाना जाता है।

(अ) केरल

(ब) उत्‍तर प्रदेश

(स) हरियाणा

(द) पंजाब

उत्‍तर-(द)

व्‍याख्‍या-  पंजाब राज्‍य को  भारत के अन्‍न भंडार के रूप में जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *