नमस्कार, “तेज एजुकेशन” टीम आपका हार्दिक स्वागत करती है।

सभी प्रतियोगी छात्रों की तैयारी को बेहतर आयाम तक पहुंचाने के लिए हमारी टीम द्वारा सभी यूट्यूब क्लासेस की PDF उपलब्ध कराईं जा रहीं हैं।

आइऐ पढ़ते हैं कुछ महत्वपूर्ण जीके प्रश्न :-

प्र. मध्‍यप्रदेश की किस नदी पर गाँधी सागर बनाया गया है-

(अ) बराना

(ब) नर्मदा

(स) चंबल

(द) उपरोक्‍त कोई नहीं

उत्‍तर-(स)

व्‍याख्‍या- मध्‍यप्रदेश की चंबल नदी पर गाँधी सागर बाँध बनाया गया है।

प्र. धन‍ निकास का सिद्धान्‍त  किसने प्रस्तावित किया-

(अ) दादाभाई नारोजी

(ब) बाल गंगाधर तिलक

(स) ए.ओ.ह्यूम

(द) जे.एल. नेहरू

उत्‍तर-(अ)

व्‍याख्‍या- धन निकास का सिद्धान्‍त दादा भाई नारोजी ने प्रस्‍तावित किया था।

प्र. आर्मी वॉर कॉलेज… में स्थित है-

(अ) भोपाल

(ब) मोरार

(स) महू

(द) पचमढ़ी

उत्‍तर- (स)

व्‍याख्‍या- आर्मी वार कॉलेज महू में स्थित है। इसकी स्‍थापना 1 अप्रैल 1971 को हुई थी।

प्र. हर आम चुनाव के बाद संसद के किस सदन (सदनों) का पुनर्गठन होता है-

(अ) राज्‍यसभा

(ब) लोकसभा

(स) संसद के दोनों सदन

(द) कोई नहीं क्‍योंकि दोनों सदनों के कुछ नामित सदस्‍य होते है।

उत्‍तर-(स)

व्‍याख्‍या- हर आम चुनाव के बाद संसद के लोकसभा सदन का पुनर्गठन होता है।

प्र. यह व्‍यक्ति अपनी प्रयोगशाला में पहली बार मानव निर्मित जीन निर्माण के लिए उत्‍तरदायी था एवं इसी के लिए वह नोबेल पुरसकार से सम्‍मानित किया गया था-

(अ) शान्ति एस. भटनागर

(ब) हर गोविन्‍द खुराना

(स) शकुन्‍तला देवी

(द) सुब्रमह्यण्‍यम चन्‍द्रशेखर

उत्‍तर-(ब)

व्‍याख्‍या- हरगोविन्‍द खुराना ने प्रयोगशाला में पहली बार मानव निर्मित जीन निर्माण किया, जिसके लिए इन्‍हें नोबल पुरस्‍कार 1968 में चिकित्‍सा के क्षेत्र में मिला था।

प्र. चंदेल की पहली राजधानी…थी-

(अ) उज्‍जैन

(ब) महोबा

(स) खजुराहो

(द) चंदेरी

उत्‍तर-(स)

व्‍याख्‍या- चन्‍देल की पहली राजधानी खजुराहो थी। चन्‍देल वंश मध्‍यकालीन भारत का प्रसिद्ध राजवंश था, जिसने 08वीं से 12वीं शताब्‍दी तक स्‍वतंत्र रूप से यमुना और नर्मदा के बीच बुन्‍देलखंड तथा उत्‍तरप्रदेश के दक्षिणी पश्चिमी भाग पर राज किया। चन्‍देल वंश का नंनुक था।

प्र. गुप्‍त राजवंश की स्‍थापना किसने की थी-

(अ) चन्‍द्रगुप्‍त I

(ब) चन्‍द्रगुप्‍त विक्रमादित्‍य

(स) रामगुप्‍त

(द) श्री गुप्‍त

उत्‍तर-(द)

व्‍याख्‍या-  गुप्‍त राजवंश की स्‍थापना श्री गुप्‍त ने की थी। श्री गुप्‍त ने महाराज की उपाधि धारण की थी। इसने घटोत्‍कच को अपना उत्‍तराधिकारी बनाया। इस वंश का सबसे महान् सम्राट चन्‍द्रगुप्‍त प्रथम था।

प्र. पंजाब इस नृत्‍य शैली के लिए प्रसिद्ध है-

(अ) गरबा

(ब) झूमर

(स) घूमर

(द) भांगड़ा

उत्‍तर-(द) व्‍याख्‍या- पंजाब भांगड़ा नृत्‍य के लिए प्रसिद्ध है। पंजाब की स्‍थापना 1 नवम्‍बर 1966 को हुई। इसकी  राजधानी चंडीगढ़ है। जिलों की संख्‍या 22 है। राजकीय भाषा पंजाबी है। भांगड़ा, झूमर और सम्‍मी यहाँ के लोकप्रिय नृत्‍य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *