यह PDF डाउनलोड करने के लिए सबसे नीचे जाकर दी गई “Click Here for Download” बटन दबाऐं।

प्र. प्रसिद्ध गीत “सारे जहॉं से अच्छा‘’ की रचना इन्होंने की थी-
(अ) बंकिम चंद्र चटर्जी
(ब) रवीन्द्रनाथ टैगोर
(स) सैयद अहमद खान
(द) मोहम्मद इकबाल
उत्तर- (द)
व्याख्या- ‘सारे जहां से अच्छा‘ मोहम्मद इकबाल द्वारा लिखा गीत है।
प्र. भारत में प्रथम नदी द्वीप जिला है:
(अ) माजुली
(ब) दीवर
(स) ओमकारेश्वर
(द) खंडवा
उत्तर- (अ)
व्याख्या- भारत में प्रथम नदी द्वीप माजुली है यह ब्रह्मपुत्र नदी पर असम में स्थित है।
प्र. सुंदर महल एक पर्यटन स्थल है जो… में स्थित है।
(अ) कंदरिया
(ब) मांडू
(स) ओरछा
(द) खजुराहो
उत्तर- (स)
व्याख्या- सुन्दर महल ओरछा में स्थित है। यह टीकमगढ़ जिले में है। यह बेतवा और जामनी नदी के किनारे बसा हुआ है।
प्र. 2010 में …..को भारतीय रेलवे को 17वें जोन का दर्जा प्रदान किया गया था।
(अ) उत्तर पश्चिम रेलवे
(ब) उत्तर पूर्व सीमान्त रेलवे
(स) पश्चिम मध्य रेलवे
(द) मेट्रो रेलवे, कोलकाता
उत्तर- (द)
व्याख्या- 2010 में, कोलकाता- मेट्रो को भारतीय रेलवे के 17वें जोन का दर्जा दिया गया था। कोकण रेलवे में आई आर के एक जोन का प्रशासनिक दर्जा है, लेकिन आमतौर पर परिचालन प्रयोजन के लिए जोन नहीं माना जाता।
प्र. 1857 के विद्रोह में सक्रिय रूप से भाग लेने वाली जनजाति है।
(अ) गोंड
(ब) भील
(स) बैगा
(द) कोरकू
उत्तर- (ब)
व्याख्या- 1857 के विद्रोह में भील जनजाति ने सक्रिय भूमिका निभाई थी।
प्र. निम्नलिखित में से कौन मरूस्थल जलवायु का संक्षेप में वर्णन करता है?
(अ) गर्म तथा आर्द्र
(ब) गर्म तथा शुष्क
(स) गर्म तथा गीला
(द) शुष्क तथा आर्द्र
उत्तर- (ब)
व्याख्या- मरूस्थलीय जलवायु गर्म तथा शुष्क होती है।
प्र. वह प्रसिद्ध आन्दोलन जिसे टिहरी गढ़वाल में वृक्षों के काटने के विरूद्ध, अडवानी ग्राम की महिलाओं द्वारा आरम्भ किया गया था-
(अ) बहुगणा आन्दोलन
(ब) एपिको आन्दोलन
(स) बिश्नोई आन्दोलन
(द) चिपको आन्दोलन
उत्तर- (द)
व्याख्या- चिपको आंदोलन उत्तराखंड के चमोली जिले में 1973 में प्रारम्भ हुआ। इसका सूत्रपात सुंदरलाल बहुगुणा ने किया था।
प्र. इस उपकरण का इस्तेमाल मैदान से खरपतवार हटाने के लिए किया जाता है:
(अ) कुल्हाड़ी
(ब) हल
(स) कुदाल
(द) कल्टिवेटर
उत्तर- (स)व्याख्या- मैदान की साफ-सफाई के समय खरपतवार हटाने के लिए कुदाल का प्रयोग किया जाता है।