यह PDF डाउनलोड करने के लिए सबसे नीचे जाकर दी गई “Click Here for Download” बटन दबाऐं।

प्र. बैरेन द्वीप , भारत में एकमात्र सक्रिय ज्‍वालामुखी कहॉं स्थित है?

(अ) रिची द्वीपसमूह

(ब) अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह

(स) लक्षद्वीप समूह

(द) लैब्रिंथ (भूलभुलैया) द्वीप

उत्‍तर – (ब)

व्‍याख्‍या – बैरेन द्वीप अंडमान निकोबार द्वीप समूह में स्थित भारत का एक सक्रिय ज्‍वालामुखी है। यह 3 किमी में फैला हुआ है। यह 2005 में फटा था तब से इससे लावा निकलता है।

प्र. भारत के किस शहर में ‘चार मीनार’ स्थित है?

(अ) आगरा

(ब) दिल्‍ली

(स) बंगलुरू

(द) हैदराबाद

उत्‍तर – (द)

व्‍याख्‍या – चार मीनार हैदराबाद में स्थित इस्‍लामिक स्‍थापत्‍य कला का उदाहरण है। इसका निर्माण 1591 में कुतुब शाही राजवंश के पॉचवें शासक मुहम्‍मद कुली कुतुब शाह द्वारा कराया गया।

प्र. निम्‍नलिखित में से किस संस्‍थान ने मध्‍यप्रदेश में भारत के प्रथम एकीकृति नियंत्रण और कमान केंद्र का शुभारंभ किया?

(अ) भारतीय विज्ञान, शिक्षा और अनुसंधान संस्‍थान , भोपाल

(ब) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान, इंदौर

(स) भोपाल स्‍मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड

(द) मौलाना आजाद राष्‍ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान

उत्‍तर – (स)

प्र. बाणसागर बांध परियोजना में निम्‍नलिखित में से कौन सा राज्‍य संयुक्‍त उद्यम नहीं है?

(अ) छत्‍तीसगढ़

(ब) मध्‍यप्रदेश

(स) बिहार

(द) उत्‍तर प्रदेश

उत्‍तर – (ब)

व्‍याख्‍या – बाणसागर मध्‍यप्रदेश राज्‍य के शहडोल जिले के देवलोंद नामक स्‍थान पर सोन नदी पर बनाया गया है। इसकी ऊॅंचाई 67मी. है। इससे मध्‍यप्रदेश के 2490 वर्ग किमी. तथा उत्‍तर प्रदेश के 1500 वर्ग किमी क्षेत्र तथा बिहार के 940 वर्ग किमी. क्षेत्र की सिंचाई होती है

प्र. पश्चिम बंगाल में हावड़ा ब्रिज किस नदी पर बनाया गया है?

(अ) हुगली

(ब) महानदी

(स) ब्रह्मपुत्र

(द) जमुना

उत्‍तर – (अ)

व्‍याख्‍या – हावड़ा ब्रिज हुगली नदी पर बनाया गया । यह हाव्‍ड़ा से कोलकत्‍ता को जोड़ता है। इसका नाम बदलकर 14 जून, सन् 1965 को रवीन्‍द्र सेतु कर दिया गया। किन्‍तु अ‍ब भी यह हावड़ा ब्रिज के नाम से जाना जाता है।

प्र. स्‍मार्ट सिटी मिशन (एससीएम) को वर्ष….. में शुरू किया गया था।

(अ) 2015

(ब) 2017

(स) 2018

(द) 2011

उत्‍तर – (अ)

व्‍याख्‍या – स्‍मार्ट सिटी मिशन की योजना 2015 में तत्‍कालीन प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा की गई। इसके तहत देश के 100 नगरों को स्‍मार्ट नगरों के रूप में विकसित करने का संकल्‍प लिया गया।

प्र. किसने मेर्सिन, तुर्की में फिग आर्टिस्टिक जिमनास्टिक वर्ल्‍ड चैलेंज कप के वॉल्‍ट इवेंट में स्‍वर्ण पदक जीतते हुए प्रथम भारतीय जिमनास्‍ट बनकर इतिहास बनाया?

(अ) सुशील कुमार

(ब) अश्विनी नाचप्‍पा

(स) दीपा कर्माकर

(द) अरूणा रेड्डी

उत्‍तर – (स)व्‍याख्‍या – जुलाई 2018 में कर्माकर वैश्विक कार्यक्रम मे स्‍वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय जिमनास्‍ट बनी, उन्‍होंने मेर्सिन , तुर्की में एफ आई जी आर्टिस्टिक जिमना‍स्टिक वर्ल्‍ड  चैलेंज कप के वॉल्‍ट इवेंट में पहली बार स्‍वर्ण पदक जीतते हुए प्रथम भारतीय जिमनास्‍ट बनकर इतिहास बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *