यह PDF डाउनलोड करने के लिए सबसे नीचे जाकर दी गई “Click Here for Download” बटन दबाऐं।

प्र. उत्‍तर-पूर्व मानसून स‍बसे पहले निम्‍न में से किस राज्‍य को प्रभावित करता है?

(अ) तमिलनाडु

(ब) गुजरात

(स) सिक्किम

(द) कर्नाटक

उत्‍तर –(अ)

व्‍याख्‍या – उत्‍तर – पूर्व मानसून द्वारा सबसे पहले तमिलनाडु राज्‍य को प्रभावित किया जाता है। भारत में संर्वाधिक वर्षा दक्षिण पश्चिम मानसून से होती है। विश्‍व में सर्वाधिक वर्षा वाला स्‍थान मासिनराम है।

प्र. भारत में भूदान आंदोलन को …. द्वारा शुरू किया गया था।

(अ) विनायक सेन

(ब) विनोबा भावे

(स) सुब्रह्मण्‍य भारती

(द) चंद्रशेखर आजाद

उत्‍तर –(ब)

व्‍याख्‍या – भारत में भूदान आन्‍दोलन की शुरूआत विनोवा भावे द्वारा की गयी थी। सन् 1951 में आरम्‍भ यह स्‍वैच्छिक भूमि सुधार आन्‍दोलन था।

प्र. … को हरित क्रांति के भारतीय जनक के रूप में जाना जाता है।

(अ) एम एस स्‍वामीनाथन

(ब) सुंदरलाल बहुगुणा

(स) अनुपम मिश्रा

(द) रॉबिन बनर्जी

उत्‍तर –(अ)

व्‍याख्‍या – भारत में हरित क्रान्ति का जनक एम.एस स्‍वामीनाथन को कहा जाता है। हरति क्रांति का उद्देश्‍य खाद्यान फसलों के उत्‍पादन में वृद्धि करना था जिसके लिए नई फसल तकनीक व उर्वरको का प्रयोग किया गया। सुन्‍दरलाल बहुगुणा द्वारा चिपको आन्‍दोलन चलाया गया।

प्र. ताजमहल, आगरा में …… नदी के दक्षिणी तट पर सफेद संगमरमर से बना एक मकबरा है।

(अ) गंगा

(ब) यमुना

(स) सरस्‍वती

(द) ताप्ति

उत्‍तर – (ब)

व्‍याख्‍या – ताजमहल का निर्माण मुगल शासक शाहजहॉं द्वारा आगरा में यमुना नदी के दक्षिणी तट सफेद संगमरमर से … है।

प्र….. भारत का सबसे कम आबादी वाला राज्‍य है।

(अ) असम

(ब) सिक्किम

(स) अरूणाचल प्रदेश

(द) मणिपुर

उत्‍तर – (ब)

व्‍याख्‍या –

भारत का सबसे कम आबादी वाल राज्‍य – सिक्किम

भारत का सर्वाधिक आबादी वाला राज्‍य  – उत्‍तरप्रदेश

भारत का सर्वाधिक साक्षरता वाला राज्‍य – केरल

भारत का न्‍यूनतम जनसंख्‍या घनत्‍व वाला राज्‍य  – अरूणाचल प्रदेश

प्र. भोपाल गैस त्रासदी, वर्ष…..में घटित हुई थी।

(अ) 1980

(ब) 1993

(स) 1984

(द) 1986

उत्‍तर – (स)

व्‍याख्‍या – भोपाल गैस त्रासदी की घटना 3 दिसम्‍बर 1984 को घटित हुई थी। यह त्रासदी मिथाइल आइसो साइनट नामक जहरीली गैस के रिसाव के कारण हुई थी। इसके निराकरण हेतु ऑपरेशन फैश चलाया गया।

प्र. लोकसभा में सबसे लम्‍बे समय तक सेवारत महिला सदस्‍य … हैं।

(अ) स्‍मृति ईरानी

(ब) सुमित्रा महाजन

(स) निर्मला सीतारमण

(द) सुषमा स्‍वराज्‍य

उत्‍तर – (ब)

व्‍याख्‍या – मध्‍य प्रदेश संसदीय क्षेत्र इन्‍दौर से निर्वाचित लोकसभा सदस्‍य व वर्तमान लोकसभा स्‍पीकर सुमित्रा महाजन 1989 से लगातार आठवीं बार सांसद रही। यह लोकसभा में सबसे लम्‍बे समय तक सेवारत महिला सांसद है।

प्र. पी.वी.सिंधु, भारत के राज्‍य …. से एक बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।

(अ) तमिलनाडु

(ब) आंध्र प्रदेश

(स) केरल

(द) कर्नाटक

उत्‍तर –(ब)

व्‍याख्‍या – ओलम्पिक 2016 की रजत पदक विजेता पी.वी. सिंधू भारत के आंध्र प्रदेश राज्‍य से एक बैडमिंटन खिलाड़ी है।

प्र. आकांक्षी परियोजना, मध्‍यप्रदेश के … जिले के आदिवासी छात्रों को बढ़ावा देने के लिए एक ई-लर्निंग मंच है।

(अ) शेओपुर

(ब) भिंड

(स) दतिया

(द) डिंडोरी

उत्‍तर – (द)

व्‍याख्‍या – आकांक्षा परियोजना की शुरूआत मध्‍य प्रदेश  के डिंडोरी जिले से आदिवासी छात्रों के ई-लर्निंग मंच के माध्‍यम से शिक्षा क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए की गयी।

प्र. सिंगरौली में संचालित सभी प्रमुख सक्रिय कम्‍पनियॉं, भारतीय… उद्योग से सम्‍बन्धित है।

(अ) ऊर्जा

(ब) इस्‍पात

(स) सीमेंट

(द) एग्रो

उत्‍तर –(अ)

व्‍याख्‍या – सिंगरौली म.प्र. की ऊर्जा राजधानी है। सिंगरौली में संचालित सभी प्रमुख सक्रिय कम्‍पनियॉं भारतीय ऊर्जा उद्योग से सम्‍बन्धित है।

प्र…… बांधवगढ़ राष्‍ट्रीय उद्यान के बंगाल टाइगरों में से एक है, जोकि “नेशनल ज्‍योग्राफिक’’ मैगनीज के कवर पर दिखार्इ दी।

(अ) चार्जर

(ब) राम

(स) सीता

(द) मोहिनी

उत्‍तर- (स)

व्‍याख्‍या – नेशनल ज्‍योग्राफिक मेंगजीन के कवर पर बांधवगढ़ राष्‍ट्रीय उद्यान के बंगाल टाइगर में से एक बाघ सीता को दिखाया गया। बांधवगढ़ राष्‍ट्रीय उद्यान सफेद बाघ के लिए प्रसिद्ध है।

प्र. पहली भारतीय बोलती (साउंड) फिल्‍म…… है।

(अ) पाथेर पांचली

(ब) राजा हरिश्‍चंद्र

(स) आलम आरा

(द) नीचा नगर

उत्‍तर – (स)

व्‍याख्‍या – भारत की पहली बोलती फिल्‍म आलम आरा सन् 1931 में बनी तथा भारत की प्रथम मूक फिल्‍म राजा हरिशचन्‍द्र (1912) है।

प्र. तब्‍लीगी इज्‍तेमा…. में आयोजित होता है।

(अ) जबलपुर

(ब) भोपाल

(स) रीवा

(द) सतना

उत्‍तर – (ब)

व्‍याख्‍या – तब्‍लीगी इज्‍तेमा भोपाल में आयोजित किया जाता है। महामृत्‍युंजय का मेला रीवा में तथा सुभद्रा कुमारी चौहान स्‍मृति समारोह का आयोजन जबलपुर में होता है।

प्र. निम्‍नलिखित प्रधान मंत्रियों में से कौन मध्‍यप्रदेश में पैदा हुए थे?

(अ) इंद कुमार गुजराल

(ब) अटल‍ बिहारी वाजपेयी

(स) एच.डी.देवेगौडा

(द) मनमोहन सिंह

उत्‍तर – (ब)

व्‍याख्‍या – भारत रत्‍न अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्‍म मध्‍यप्रदेश राज्‍य के ग्‍वालियर शहर में हुआ। यह प्रथम बार 16 मई 1996 को भारत क प्रधानमंत्री बने एवं तीन बार भारत के प्रधानमंत्री नियुक्‍त हुए।

प्र. भारत के प्राथमिक कानून अधिकारी कौन है?

(अ) प्रधान सचिव

(ब) कानूनी सलाहकर

(स) महान्‍यायवादी

(द) उपरोक्‍त में से कोई नहीं

उत्‍तर –(स)

व्‍याख्‍या – भारतीय संविधान के अनुच्‍छेद 76 के अंतर्गत महान्‍यायवादी की नियुक्ति राष्‍ट्रपति करता है। महान्‍यायवादी भारत प्राथमिक विधि अधिकारी होता है।

प्र. … को विश्‍व का सबसे बड़ा भूख हड़ताली कहा जाता है।

(अ) अन्‍ना हजारे

(ब) इरोम चानू शर्मिला

(स) अरविन्‍द केजरीवाल

(द) मानसी प्रधान

उत्‍तर – (ब)

व्‍याख्‍या – इरोम चानू शर्मीला मणिपुर की मानवाधिकार कार्यकर्त्‍ता है जो पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में लागू सशस्‍त्र बल विशेष शक्तियॉं अधिनियम 1958 को हआने के लिए लगभग 16 वर्षो तक भूख हड़ताल पर रही इन्‍हें विश्‍व का सबसे बड़ा भूख हड़ताली कहा जाता है।

प्र. भारत के किस राज्‍य को विश्‍व बैंक द्वारा सर्वाधिक ऊर्जा बनाने वाले राज्‍यों की सूची में शीर्ष पर स्‍थान दिया गया है?

(अ) मध्‍यप्रदेश

(ब) महाराष्‍ट्र

(स) आंध्र प्रदेश

(द) गुजरात

उत्‍तर –(स)

व्‍याख्‍या – विश्‍व बैंक द्वारा जारी सूची में सर्वाधिक ऊर्जा वचत करने वाले भारत के राज्‍यों में आंध्रप्रदेश शीर्ष स्‍थान पर है?

प्र. मध्‍यप्रदेश का सबसे व्‍यस्‍ततम हवाई अड्डा… है।

(अ) देवी अहिल्‍याबाई होलकर

(ब) राजा भोज

(स) जबलपुर

(द) ग्‍वालियर

उत्‍तर – (अ)

व्‍याख्‍या – मध्‍य प्रदेश में कुल 5 हवाई अड्डे हैं जो इन्‍दौर भोपाल, जबलपुर, ग्‍वालियर व खजुराहों में है। प्रदेश का सर्वाधिक व्‍यस्‍ततम हवाई अड्डा इंदौर का देवी अहिल्‍याबाई होल्‍कर अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डा है।

प्र. प्रसिद्ध लोकनृत्‍य गरबा, निम्‍न में से किस राज्‍य से सम्‍बन्धित है?

(अ) महाराष्‍ट्र

(ब) कर्नाटक

(स) गुजरात

(द) केरल

उत्‍तर – (स)

व्‍याख्‍या –  लोक नृत्‍य               राज्‍य

          गरबा         –       गुजरात

          यक्षगान       –       कर्नाटक

          लावणी       –        महाराष्‍ट्र

          ओट्टम        –        केरल

          भारतनाट्यम   –       तमिलनाडु

प्र. राजस्‍थान का राज्‍य पशु…….है।

(अ) ऊँट

(ब) घोड़ा

(स) गाय

(द) भालू

उत्‍तर – (अ)

व्‍याख्‍या – क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का स‍बसे बड़ा राज्‍य राजस्‍थान है जिसका क्षेत्रफल्‍ 342 239 वर्ग किमी है। राजस्‍थान का राजकीय पशु ऊॅंट है एवं मध्‍य प्रदेश का राजकीय पशु बारहसिंगा है।

प्र. मध्‍यप्रदेश के ….. में विशेष आर्थिक क्षेत्र है।

(अ) जबलपुर

(ब) भोपाल

(स) भोजपुर

(द) उज्‍जैन

उत्‍तर – (अ) व्‍याख्‍या – मध्‍यप्रदेश के जबलपुर में मिनरल एवं मिनरल बेस्‍ट प्रोडक्‍ट्स प्रकार का विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEL) है। प्रदेश का प्रथम विशेष आर्थिक क्षेत्र धार (पीथमपुर) है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *