18 Sep. 2017 MP Police Previous Year Paper GK Questions

यह PDF डाउनलोड करने के लिए सबसे नीचे जाकर दी गई “Click Here for Download” बटन दबाऐं।

प्र. भोज,….. राजवंश का एक भारतीय राजा थे।

(अ) परमार

(ब) मुगल

(स) नंदा

(द) मौर्य

उत्‍तर –(अ)

व्‍याख्‍या – मालवा में नवीं सदी में परमार राजवंश की स्‍थापना उपेन्‍द्र ने की थी। परमार राजवंश में महान राजा व उच्‍च कोटि के कवि राजा भोज थे। इन्‍हें कवि राज की उपाधि दी गई थी।

प्र. इन मुख्‍यमंत्रियों में से किसने दूसरे कार्यकाल में सेवा नहीं दी?

(अ) भगवंतराव मंडलोई

(ब) सुदरलाल पटवा

(स) उमा भारती

(द) उमा भारती

उत्‍तर – (द)

व्‍याख्‍या – मध्‍यप्रदेश की प्रथम महिला मुख्‍यमंत्री उमा भारती है। इनका कार्यकाल 08-12-2003 से 22-8-2004 तक रहा है।

प्र. …… के लिए नोबेल पुरस्‍कार से सम्‍मानित नहीं किया जाता है।

(अ) भौतिकी

(ब) रसायन

(स) शरीरक्रियाविज्ञान

(द) गणित

उत्‍तर – (द)

व्‍याख्‍या – नोबल पुरस्‍कार की स्‍थापना स्‍वीडेन के वैज्ञानिक अल्‍फ्रेड वर्नहार्ड नोबल ने 1901 में की थी। नोबल पुरस्‍कार भौतिक रसायन, चिकित्‍सा, साहित्‍य अर्थशास्‍त्र एवं शान्ति के उत्‍कृष्‍ट योगदान के लिए दिया है। गणित के लिए नोबल पुरस्‍कार प्रदान नहीं किया जाता।

प्र. भारत के इन राज्‍यों में से किस राज्‍य की दो राजधानियॉं है?

(अ) हिमाचल प्रदेश

(ब) जम्‍मू एवं कश्‍मीर

(स) राजस्‍थान

(द) मध्‍यप्रदेश

उत्‍तर – (ब)

व्‍याख्‍या – जम्‍मू कश्‍मीर राज्‍य की राजधानी जम्‍मू एवं श्रीनगर है। जम्‍मू शीत कालीन और श्रीनगर ग्रीष्‍म कालीन राजधानी है।

प्र. …………. , मध्‍यप्रदेश का राजकीय पुष्‍प है।

(अ) सफ़ेद लिली

(ब) गुलाब

(स) कमल

(द) चमेली

उत्‍तर – (अ)

व्‍याख्‍या – म.प्र. के राजकीय चिन्‍ह

राजकीय पुष्‍प  = सफेद लिली

राजकीय पशु   = बारह सिंगा

राजकीय पक्षी  = दूधराज

राजकीय वृक्ष   = बरगद

राजकीय नाट्य = माच

प्र. ….. राष्‍ट्रीय उद्यान, भारत के 18 जैवमंडल रिजर्व (निचय) में से एक है।

(अ) पन्‍ना

(ब) कान्‍हा

(स) माधव

(द) संजय

उत्‍तर – (अ)

व्‍याख्‍या – भारत के 18 जैव मण्‍डल (वायोस्फियर) रिज मे से मध्‍य प्रदेश में तीन जैव मण्‍डल पचमढ़ी, अचानक मार (अमरकंटक) एवं पन्‍ना राष्‍ट्रीय उद्यान है।

पचमढ़ी व अमरकंटक को यूनेस्‍को द्वारा विश्‍वव्‍यापी नेटवर्क में रखा गया है।

प्र……… ओलम्पिक खेलों में व्‍यक्तिगत स्‍वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं।

(अ) अभिनव बिंद्रा

(ब) लीएंर पेस

(स) सुशील कुमार

(द) विजय कुमार

उत्‍तर – (अ)

व्‍याख्‍या – बीजींग ओलम्पिक 2008 में अभिनव विन्‍द्रा द्वारा 10 मी. एयर राइफल जीता गया स्‍वर्ण पदक किसी भारतीय द्वारा व्‍यक्तिगत स्‍पर्धा में जीता गया भारत का पहला ओलम्पिक स्‍वर्ण पदक है।

प्र. प्रथम भारतीय परमाणु रिएक्‍टर कौन-सा है?

(अ) ध्रुव

(ब) अप्‍सरा

(स) दामिनी

(द) उपरोक्‍त में से काई नहीं

उत्‍तर –(ब)

व्‍याख्‍या- डॉ. होमी जे भाभा की अध्‍यक्षता में 10 अगस्‍त 1948 को परमाणु ऊर्जा आयोग की स्‍थापना की गयी। भारत के प्रथम परमाणु रिएक्‍टर अप्‍सरा की स्‍थापना 1956 में की गयी।

प्र. ……. मध्‍यप्रदेश के धार जिले में स्थित एक शहर है, जो भारत के डेट्रॉइट के रूप में जाना जाता है।

(अ) मनावर

(ब) बदनवर

(स) पीथमपुर

(द) मांडू

उत्‍तर – (स)

व्‍याख्‍या – मध्‍य प्रदेश के धार जिले में स्थित औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर को भोपाल का डेट्राइट के रूप में जाना जाता है।

प्र. ……. मध्‍यप्रदेश का सबसे ऊॅंचा जलप्रपात है।

(अ) बहुति जलप्रपात

(ब) चचाई जलप्रपात

(स) केओति जलप्रपात

(द) रजत प्रपात जलप्रपात

उत्‍तर – (ब)

व्‍याख्‍या – मध्‍य प्रदेश का सबसे ऊँचा जलप्रपात चचाई (130मी.) है यह रीवा में बीहड नदी पर स्थित है।

प्र. …….. को “भारत का हृदय’’ कहा जाता है।

(अ) महाराष्‍ट्र

(ब) छत्‍तीसगढ़

(स) राजस्‍थान

(द) मध्‍यप्रदेश

उत्‍तर –  (द)

व्‍याख्‍या – मध्‍यप्रदेश देश के मध्‍य में स्थित होने के कारण इसे हृदय प्रदेश भी कहा जाता है। म.प्र. को लघुभारत, मध्‍यभारत, सोया, स्‍टेट, नदियों का मायका, हीरा राज्‍य के नाम से भी जाना जाता है।

प्र. निम्‍नलिखित में से कौन-सी एक लोकनृत्‍य शैली, मध्‍यप्रदेश की नहीं है?

(अ) मटकी

(ब) गणगौर

(स) मौराता

(द) लावणी

उत्‍तर – (द)

व्‍याख्‍या – मटकी, गणगौर व मौराता मध्‍य प्रदेश की लोकनृत्‍य शैली और लवणी महाराष्‍ट्र की लोकनृत्‍य शैली है।

प्र. ……… भारत के उत्‍तर पूर्वी प्रदेशों में सात बहनें या सेवन-सिस्‍टर्स नाम से प्रसिद्ध प्रदेशों में से एक नहीं है।

(अ) सिक्किम

(ब) मणिपुर

(स) मिज़ोरम

(द) नागालैंड

उत्‍तर – (अ) व्‍याख्‍या – भारत के उत्‍तर पूर्वी प्रदेश असम, अरूणाचल प्रदेश, नागालैण्‍ड मिजोरम त्रिपुरा, मेघालय व मणिपुर सात-बहने या सेवन सिस्‍टर के नाम से प्रसिद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *