यह PDF डाउनलोड करने के लिए सबसे नीचे जाकर दी गई “Click Here for Download” बटन दबाऐं।

Que. मध्य प्रदेश शासन के द्वारा ‘इकबाल पुरस्कार’ इस क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए दिया जाता है:
(अ) हिंदी साहित्य
(ब) शास्त्रीय संगीत
(स) लोक कलाओं
(द) उर्दू साहित्य
उत्तर – (द)
Que. मध्य प्रदेश के बुरहानतुर जिले में स्थित नेपा (एनईपीए) लिमिटेड क्या उत्पादन करता है?
(अ) सीमेंट
(ब) इस्पात
(स) न्यूजप्रिंट
(द) हथियार और गोला बारूद
उत्तर – (स)
व्याख्या – नेपा लिमिटेड भारत में अखबारी कागज बनाने वाला भारत सरकार का सार्वजनिक क्षेत्र का अग्रणी उपक्रम है। जो म.प्र. के बुरहानपुर जिले में स्थित है।
Que. ऑस्कर जीतने वाले पहले भारतीय कौन थे?
(अ) सत्यजीत रे
(ब) ए.आर. रहमान
(स) गुरू दत्त
(द) भानु अथैया
उत्तर – (द)
व्याख्या – भारत का पहला ऑस्कर अवॉर्ड दिलाने वाली कॉस्टयूम डिजाइनगर भानु अथैया ने फिल्म ‘गॉंधी’ के लिए बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइन का अवॉर्ड जीता था।
Que. मूल पंचतंत्र इनके द्वारा लिखित थी:
(अ) पंडित विष्णु शर्मा
(ब) चाणक्य
(स) मुल्क राज आनंद
(द) भवभूति
उत्तर – (अ)
व्याख्या – पंडित विष्णु शर्मा प्रसिद्ध नीतिपुस्तक पंचतंत्र के रचयिता थे। नीतिकथाओं में पंचतंत्र का पहला स्थान है।
Que. सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए गोल्डन पीकॉक अवॉर्ड निम्नलिखित में से किस फिल्म समारोह में दिया जाता है?
(अ) कान फिल्म समारोह
(ब) भारत का अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह
(स) वेनिस फिल्म समारोह
(द) गोल्डन ग्लोब
उत्तर – (ब)
व्याख्या – भारत का अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (IFFI) में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए गोल्डन पीकॉक अवॉर्ड दिया जाता है। 20-28 नवंबर, 2017 के मध्य भारत का 48वॉं अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह सम्पन्न हुआ। जिसमें 120 बैटलमेंट्स पर मिनट’ को यह अवॉर्ड प्राप्त हुआ।
Que. मध्य प्रदेश के निम्नलिखित स्थानों में से कहॉं गन कैरिज फैक्ट्री स्थित है?
(अ) इंदौर
(ब) ग्वालियर
(स) भोपाल
(द) जबलपुर
उत्तर – (द)
व्याख्या – गन कैरिज फैक्ट्री जबलपुर, जिसे (GCF, जबलपुर) भी कहा जाता है। भारत के मध्यप्रदेश राज्य के जबलपुर जिले में एक रक्षा कारखाना स्थित है।
Que. मध्य प्रदेश के बघेलखंड क्षेत्र में स्थित गायकों का एक पारंपरिक समुदाय है:
(अ) बमबुलिया
(ब) रेवात
(स) अलहेत
(द) बसदेव
उत्तर – (द)
व्याख्या – यह म.प्र., छ.ग., व महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में अलग-अलग, शैलियों में एक विशेष जाति द्वारा गया जाने वाली गाथा गायन परंपरा के रूप में प्रचलन में है, मुख्यत: बघेलखण्ड क्षेत्र में सीधी जिले में स्थित ‘जमुआंर’ गांव में निवासरत जाति समूह द्वारा बसदेव गायन किया जाता है।
Que. ….. के द्वारा मध्यप्रदेश में भीमबेटका शैलाश्रय (रॉक शेल्टर्स) की खोज की गई और दुनिया को बताया गया।
(अ) तारा चंद (ब) सच्चिदानंद सहाय
(स) बिंदेश्वरी प्रसाद मिश्रा (द) वी. एस. वाकणकर
उत्तर – (द)
व्याख्या – भारत के म.प्र. प्रांत के रायसेन जिले में स्थित एक पुरापाषाणिक आवासीय पुरास्थल है। इसकी खोज वर्ष 1957-1958 में ड़ॉ.विष्णु श्रीधर वाकणकर द्वारा की गयी थी।
Que. रानी दुर्गावती ने भूतपूर्व मध्यप्रदेश की निम्नलिखित में से किस रियासन पर शासन किया था?
(अ) गोंडवाना
(ब) बुंदेलखंड
(स) महेश्वर
(द) ग्वालियर
उत्तर – (अ)
व्याख्या – रानी दुर्गावती भारत की एक वीरांगना थी जिन्होंने अपने पति दलपत शाह की मृत्यु के बाद अपने पुत्र वीरनारायण को गद्दी पर बैठाकर स्वयं संरक्षक बनकर शासन संभाला, उनके राज्य का नाम गोंडवाना था। जो वर्तमान जबलपुर का क्षेत्र कहलाता है।
Que. मध्य प्रदेश के निम्नलिखित क्षेत्रों में से कहाँ ‘नौरता’ नामक लोक नृत्य शैली प्रचलित है?
(अ) बुंदेलखंड
(ब) विंध्याचल
(स) मालवा
(द) बघेलखंड
उत्तर – (अ)
Que. द्रोणाचार्य पुरस्कार निम्न में उत्कृष्टता के लिए दिया जाता है-
(अ) क्रिकेट
(ब) तीरंदाजी
(स) ट्रैक और फील्ड
(द) खेल प्रशिक्षण
उत्तर – (द)
व्याख्या – द्रोणाचार्य पुरस्कार खेलों में उत्कृष्ट कोचों के लिए दिया जाता है। यह खेल कोचिंग सम्मान है। इसका नाम गुरू द्रोणाचार्य के नाम पर रखा गया। यह 1985 से दिया जाता है। अंतिम बार यह 2017 में 7 प्रकार की अलग- अलग विधाओं में दिया गया।
Que. मध्यप्रदेश में कुल कितने कृषि-जलवायु क्षेत्र हैं?
(अ) 9
(ब) 10
(स) 11
(द) 12 उत्तर – (स)