27 Sep. 2017 MP Police Previous Year Paper GK Questions

यह PDF डाउनलोड करने के लिए सबसे नीचे जाकर दी गई “Click Here for Download” बटन दबाऐं।

प्र. वास्‍को डि गामा, गोवा का सबसे बड़ा शहर है जिसका नाम एक….. खोजकर्ता के नाम पर रखा गया है।

(अ) स्‍पैनिश

(ब) जर्मन

(स) पुर्तगाली

(द) ग्रीक

उत्‍तर – (स)

व्‍याख्‍या – गोवा का सबसे बड़ा शहर का नाम वास्‍को डिगामा, पुर्तगाली खोजकर्ता के नाम पर रखा गया। वास्‍को-डि-गामा ने भारत की खोज की थी। यह 17 मई 1498 को भारत के पश्चिमी तट पर स्थित कलीकर बन्‍दरगाह पहॅुचा।

प्र. ……., यमुना नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है।

(अ) टोंस

(ब) केन

(स) हिण्‍डन

(द) चम्‍बल

उत्‍तर –(द)

व्‍याख्‍या – यमुना नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी चम्‍बल है। चम्‍बल नदी का उदगम महु के पास जानापाव पहाड़ी से हुआ है। यह इटावा के पास यमुना नदी में मिलती है।

प्र. भारत में 12 ज्‍योतिर्लिंग में से एक, मध्‍यप्रदेश के…. में मौजूद है।

(अ) रीवा

(ब) उज्‍जैन

(स) सागर

(द) इंदौर

उत्‍तर –(ब)

व्‍याख्‍या – भारत के 12 ज्‍योतिर्लिंगो में से मध्‍य प्रदेश में 2 ज्‍योतिर्लिंग विराजमान है।

1. महाकालेश्‍वर       उज्‍जैन

2. ओडम् कारेश्‍वर     ओडमकारेश्‍वर (खण्‍डवा)

प्र. सामान्‍यत: लोकसभा की प्रत्‍येक बैठक का …. प्रश्‍नकाल कहा जाता है।

(अ) बाकी घंटा

(ब) पहला घंटा

(स) दूसरा घंटा

(द) अंतिम घंटा

उत्‍तर – (ब)

व्‍याख्‍या – सामान्‍यत: लोकसभा की प्रत्‍येक बैठक का पहला घण्‍टा प्रश्‍न काल का होता है संसद को दोनों सदनों में प्रश्‍नकाल के ठीक बाद का समय शून्‍य काल कहा जाता है। शून्‍यकाल 12 बजे से 1 बजे तक होता है।

प्र. अंतरिक्ष में यात्रा करने वाले प्रथम भारतीय…. थे।

(अ) कल्‍पना चावला

(ब) राकेश शर्मा

(स) सुनीता विलियम्‍स

(द) रविश मल्‍होत्रा

उत्‍तर –(ब)

व्‍याख्‍या – स्‍क्‍वाड्रन लीडर राकेश शर्मा 3 अप्रैल 1984 को अंतरिक्ष मे जाने वाले प्रथम भारतीय बने। अंतरिक्ष में जाने वाले भारतीय मूल प्रथम महिला कल्‍पना चावला थी।

प्र. अकबर का मकबरा,…… में स्थित है।

(अ) आगरा

(ब) इलाहाबाद

(स) लखनऊ

(द) मेरठ

उत्‍तर – (अ)

व्‍याख्‍या –

मकबरा                   स्‍थान

अकबर का मकबरा     सिकंदरा (आगरा)

जहॉंगीर का मकबरा       शाहदरा

हुमायूँ का मकबरा         दिल्‍ली

शेरशाह का मकबरा        सासाराम (बिहार)

बाबर का मकबरा          काबुल

प्र. ओज़ोन परत …… को रोकती है।

(अ) पराबैंगनी विकिरण

(ब) अवरक्‍त विकिरण

(स) हरी विकिरण

(द) उपरोक्‍त में से कोई नहीं

उत्‍तर – (अ)

व्‍याख्‍या – ओजोन परत सूर्य से आने वाली पराबैंगनी विकिरण को पृथ्‍वी पर आने से रोकती है।

प्र. भारतीय वन प्रबंधन संस्‍थान ……. में स्थित है।

(अ) इंदौर

(ब) जबलपुर

(स) भोपाल

(द) ग्‍वालियर

उत्‍तर – (स)

व्‍याख्‍या –

संस्‍थान                                        स्‍थान

भारतीयवन प्रबंधन संस्‍थान (IIFM)                  भोपाल

म.प्र. वन अनुसंधान संस्‍थान                       जबलपुर

आपदा प्रबंधन संस्‍थान                            भोपाल

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी और प्रबंधन संस्‍थान        ग्‍वालियर

प्र. ….. को “महलों का शहर’’ के नाम से भी जाना जाता है।

(अ) मंगलौर

(ब) हुबली

(स) मैसूर

(द) बेंगलुरू

उत्‍तर – (स)

व्‍याख्‍या –

भौगोलिक उपनाम                शहर

महलों का शहर                  मैसूर    

अंतरिक्ष का शहर                बैंगलुरू

स्‍वर्ण मंदिर का शहर             अमृतसर

भारत का प्रयोग द्वार            मुम्‍बई

प्र. शरद जोशी सम्‍मान, मध्‍यप्रदेश सरकार द्वारा…… के क्षेत्र में उपलब्धि हेतु दिया जाता है।

(अ) खेल

(ब) लेखन

(स) संगीत

(द) नृत्‍य

उत्‍तर – (ब)

व्‍याख्‍या – शरद जोशी सम्‍मान मध्‍य प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 1992-93 में प्रारम्‍भ किया गया यह सम्‍मान हिंदी व्‍यंग, ललित निबंध लेखन के क्षेत्र में उपलब्धि हेतु दिया जाता है। एवं एक लाख रूपये की सम्‍मानित राशि प्रदान की जाती है।

प्र. …… पुरस्‍कार, हिन्‍दुस्‍तानी शास्‍त्रीय संगीत के क्षेत्र में मध्‍यप्रदेश सरकार द्वारा दिया जाता है।

(अ) लता मंगेशकर

(ब) इकबाल

(स) कबीर

(द) तानसेन

उत्‍तर –(द)

व्‍याख्‍या – मध्‍यप्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 1980-81 में स्‍थापित राष्‍ट्रीय तानसेन पुरस्‍कार हिन्‍दुस्‍तानी शास्‍त्रीय संगीत के क्षेत्र में उपलब्धि हेतु दिया जाता है।

प्र. …. भारत की एकमात्र महिला राष्‍ट्रपति हैं।

(अ) प्रतिभा पाटिल

(ब) इंदिरा गॉंधी

(स) शीला दीक्षित

(द) सरोजिनी नायडू

उत्‍तर – (अ)

व्‍याख्‍या – भारत की एकमात्र महिला राष्‍ट्रपति प्रतिभा पाटिल है।

प्र. क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से, मध्‍यप्रदेश  भारत का …. राज्‍य है।

(अ) दूसरा सबसे बड़ा

(ब) सबसे बड़ा

(स) तीसरा सबसे बड़ा

(द) चौथा सबसे बड़ा

उत्‍तर – (अ)

व्‍याख्‍या – म.प्र. का क्षेत्रफल 308252 वर्ग किमी है भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 9.38% हिस्‍सा म.प्र. का है म.प्र. क्षेत्रफल की दृष्टि  से भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्‍य है।

प्र. इलाहाबाद के सबसे बड़े अल्‍फ्रेड पार्क का नाम बदल कर सवतंत्रता सेनानी…. के नाम पर कर दिया गया।

(अ) चंद्रशेखर आजाद

(ब) भगत सिंह

(स) सरदार वल्‍लभाई पटेल

(द) लाला लाजपत राय

उत्‍तर- (अ)व्‍याख्‍या – स्‍वतंत्रता सेनानी चंन्‍द्रशेखर आजाद 27 फरवरी 1931 को अल्‍फ्रेंड पार्क इलाहाबाद में पुलिस के साथ मुठभेड में शहीद हो गये थे? इलाहाबाद के सबसे पार्क अल्‍फ्रेड आजाद कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *