28 Sep. 2017 MP Police Previous Year Paper GK Questions

यह PDF डाउनलोड करने के लिए सबसे नीचे जाकर दी गई “Click Here for Download” बटन दबाऐं।

प्र. ……… तमिलनाडु एवं श्रीलंका के बीच एक जलडमरूमध्‍य है।

(अ) बेरिंल जलडमरूमध्‍य

(ब) पाक जलडमरूमध्‍य

(स) जिब्राल्‍टर जलडमरूमध्‍य

(द) डंकन जलसन्धि

उत्‍तर –(ब)

व्‍याख्‍या –

जल डमरूमध्‍य        अलग होने वाले  भू-भाग

पाक                 तमिलनाडु श्रीलंका

बेरिंग                अलास्‍का–रूस

जिब्राल्‍टर             स्‍पेन मोरक्‍को

डोबर                ब्रिटेन-फ्रांस

मलक्‍का              मलाया-सुमात्रा

प्र. आधिकारिक तौर पर तेलंगाना राज्‍य का गठन…….. में किया गया।

(अ) 2016

(ब) 2015

(स) 2014

(द) 2011

उत्‍तर – (स)

व्‍याख्‍या – भारत के 29वें राज्‍य तेलगाना का गठन 2 जून 2014 को किया गया। इसकी राजधानी हैदराबाद है।

प्र. इन बॉंधों में से कौन-सा बॉध बेतवा पर नहीं बनाया गया है?

(अ) राजघाट

(ब) माताटीला

(स) परीक्षा

(द) राणा प्रताप सागर बॉंध

उत्‍तर –(द)

व्‍याख्‍या – राजघाट, माताटीला व परीक्षा बॉध को बेतवा नदी पर बनाया गया है जबकि राणाप्रताप सागर बॉंध चम्‍बल नदी पर स्थित है।

प्र. डॉ.बी.आर. अम्‍बेडकर भारत के किस राज्‍य से संविधान सभा के लिए चुने गए थे?

(अ) महाराष्‍ट्र

(ब) मध्‍यप्रदेश

(स) पश्चिम बंगाल

(द) उत्‍तर प्रदेश

उत्‍तर –(स)

व्‍याख्‍या – भारतीय संविधान के निर्माता एवं प्रारूप समिति के अध्‍यक्ष डॉ. भीमराव अम्‍बेडकर को संविधान सभा के लिए पश्चिम बंगाल राज्‍य से चुना गया था।

प्र. उज्‍जैन, ……. नदी के पूर्वी तट पर‍ स्थित है।

(अ) सोन

(ब) नर्मदा

(स) ताप्‍ती

(द) शिप्रा

उत्‍तर – (द)

व्‍याख्‍या – उज्‍जैन शिप्रा नदी के पूर्वी तट पर स्थित है। शिप्रा नदी चम्‍बल की सहायक नदी है इस नदी का उद्गम काकरीबर्डी (इन्‍दौर) से हुआ है।

प्र. कौन-सा भारतीय राज्‍य चंदन के पेड़ों के लिए प्रसिद्ध है?

(अ) राजस्‍थान

(ब) उत्‍तर प्रदेश

(स) कर्नाटक

(द) महाराष्‍ट्र

उत्‍तर –(स)

व्‍याख्‍या – कर्नाटक राज्‍य चंदन के पेड़ो के लिए प्रसिद्ध है कर्नाटक को मलय का देश कहा भी जाता है।

प्र. …… मध्‍यप्रदेश का राज्‍य वृक्ष है।

(अ) टीके

(ब) साल

(स) बरगद

(द्) बॉंस

उत्‍तर – (स)

व्‍याख्‍या –

राजकीय वृक्ष       बरगद

राजकीय पक्षी      दूधराज

राजकीय पशु      बारह सिंगा

राजकीय पुष्‍प      सफेद लिली

राजकीय खेल      मलखम्‍ब

प्र. भारत एक प्रायद्वीप है, क्‍योंकि यह…. और पानी से घिरा हुआ हैं।

(अ) दो

(ब) तीन

(स) चार

(द) एक

उत्‍तर – (ब)

व्‍याख्‍या – भारत एक प्रायद्वीपीय देश है क्‍योंकि यह तीन ओर से पानी से घिरा हुआ है। भारत की मुख्‍य भूमि की तटीय भाग की

प्र. किस राज्‍य में शरावती जलविद्युत परियोजना संयंत्र स्थित है?

(अ) महाराष्‍ट्र

(ब) तेलंगाना राज्‍य

(स) कर्नाटक

(द) तमिलनाडु

उत्‍तर –(स)

व्‍याख्‍या – शरावती जलविद्युत परियोजना संयंत्र कर्नाटक राज्‍य में स्थित है। इंदिरा सागर जल विद्युत ऊर्जा संयंत्र पुनासा खण्‍डवा में स्थित है।

प्र. …….. के नाम पर , एक ही वर्ष एवं एक ही महीने में वर्षा की अधिकतम मात्रा प्राप्‍त करने के लिए दो गिनीज रिकॉर्ड दर्ज हैं।

(अ) चेरापूँजी

(ब) शिलांग

(स) तुरा

(द) जोवाई

उत्‍तर –(अ)

व्‍याख्‍या – एक ही वर्ष में एक महीने में सर्वाधिक वर्षा के लिए दो गिनीज रिकॉर्ड चेरापूँजी के नाम दर्ज है। विश्‍व में सर्वाधिक वर्षा वाला स्‍थान वर्तमान में मोसिन दाम है।

प्र. सांची स्‍तूप को मूल रूप से सम्राट …… द्वारा बनाया गया था।

(अ) अशोक

(ब) रूद्रदमन

(स) चन्‍द्रगुप्‍त  I

(द) चनद्रगुप्‍त II

उत्‍तर – (अ) व्‍याख्‍या – सांची स्‍तूप म.प्र. के रायसेन जिले में स्थित है इन स्‍तूपों का निर्माण सम्राट अशोक ने करवाया था। सॉंची स्‍तूप को 1989 ई, में विश्‍वधरोहर की सूची में शामिल किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *