यह PDF डाउनलोड करने के लिए सबसे नीचे जाकर दी गई “Click Here for Download” बटन दबाऐं।

प्र. ‘शेर-ए-पंजा‍ब’ के रूप में कौन लोकप्रिय है?

(अ) बालगंगाधर तिलक

(ब) जयप्रकाश नारायण

(स) जवाहरलाल नेहरू

(द) लाला लाजपत राय

उत्‍तर- (द)

व्‍याख्‍या- लाला लाजपत राय एक भारतीय पंजाबी लेखक और राजनीतिज्ञ थे जिन्‍हें ‘पंजाब केसरी’ के नाम से भी जाना जाता था। इन्‍हें शेर-ए-पंजाब भी कहा जाता है।

प्र. भारत का सबसे बड़ा गुफा मंदिर ‘कैलाश मंदिर’ किस प्रदेश का है?

(अ) पंजाब

(ब) उत्‍तर प्रदेश

(स) आंध्र प्रदेश

(द) महाराष्‍ट्र

उत्‍तर- (द)

व्‍याख्‍या- कैलाश मंदिर 32 गुफा मंदिरों और मठों में से एक है। जिसे सामू‍हिक रूप से एलोरा गुफाओं के रूप में जाना जाता है। इसका निर्माण 8वीं सदी में राष्‍ट्रकूटों द्वारा किया गया था।

प्र. भारत के किस प्रदेश को प्रथम ‘डिजिटल प्रदेश’ के रूप से घोषित किया गया है?

(अ) गोवा

(ब) कर्नाटक

(स) केरल

(द) महाराष्‍ट्र

उत्‍तर- (स)

व्‍याख्‍या- तात्‍कालिक राष्‍ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने देश की पहली डिजिटल राज्‍य के रूप में केरल की घोषणा की।

प्र. मालवा क्षेत्र के कौन-सा जिला स्‍लेट पेंसिल कारखानों के लिए प्रसिद्ध है?

(अ) झाबुआ

(ब) इन्‍दौर

(स) मंदसौर

(द) बरवानी

उत्‍तर- (स)

व्‍याख्‍या- मंदसौर जिला स्‍लेट पेंसिल के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा शिवना नदी के किनारे पर स्थित भगवान पशुपतिनाथ का मंदिर (नेपाल के समांतर) प्रसिद्ध है। यह अफीम उत्‍पादन के लिए विख्‍यात है।

प्र. सूरज का सबसे नजदीकी ग्रह है:

(अ) यूरेनस

(ब) उपरोक्‍त में से कोई नहीं

(स) बुध ग्रह

(द) प्‍लूटो

उत्‍तर- (स)

व्‍याख्‍या- सूर्य के सबसे नजदीक का ग्रह बुध है। यह सूर्य की परिक्रमा सबसे कम समय में पूरी करता है। यहॉं दिन अति गर्म व राते बर्फीली होती हैं।

प्र. भारतीय राष्‍ट्रीय झंडे के अशोक चक्र में कितनी तीलियॉं हैं?

(अ) 12 तीलियॉं

(ब) 18 तीलियॉं

(स) 24 तीलियॉं

(द) 30 तीलियॉं

उत्‍तर- (स)

व्‍याख्‍या– भारतीय राष्‍ट्रीय झंडे के मध्‍य में स्थित अशोंक चक्र में 24 तीलियां है, इनका रंग गहरा नीला है। भारतीय राष्‍ट्रीय झंडे का लम्‍बाई व चौड़ाई का अनुपात क्रमश: 3:2 होता है।

प्र. भारतीय राष्‍ट्रीय झंडे का अशोक चक्र किस रंग का होता है?

(अ) भारतीय हरा

(ब) गहरा भूरा

(स) गहरा नीला

(द) काला

उत्‍तर- (स)

व्‍याख्‍या- गहरा नीला।

प्र. ‘संतोष ट्रॉफी’ इससे सम्‍बन्धित है:

(अ) हॉकी

(ब) फुटबॉल

(स) भारोत्‍तोलन

(द) कुश्‍ती

उत्‍तर- (ब)व्‍याख्‍या- संतोष ट्रॉफी भारत की खेल की शासी निकाय अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के तहत क्षेत्रीय राज्‍य संघों और सरकारी संस्‍थानों द्वारा खेली जाने वाली एक प्रतियोगिता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *