यह PDF डाउनलोड करने के लिए सबसे नीचे जाकर दी गई “Click Here for Download” बटन दबाऐं।

प्र. सत्‍यजीत के द्वारा निर्देशित प्रसिद्ध फिल्‍म ‘पाथेर पांचाली’ के कहानीकार कौन थे?

(अ) रबिंन्‍द्रनाथ टैगोर

(ब) शरतचंद्र चटर्जी

(स) बंकिम चंद्र चटर्जी

(द) विभूतिभूषण बंदोपाध्‍याय

उत्‍तर – (द)

व्‍याख्‍या – पाथेर पंचाली 1955 में बनी बंगाली भाषा की नाटक फिल्‍म है। इसके निर्देशक सत्‍यजीत राय और कहानीकार विभूतिभूषण बंदोपाध्‍याय है।

प्र. निम्‍नलिखित स्‍वतंन्‍त्रता सेनानियों में से कौन मध्‍यप्रदेश के भाबरा गॉंव में पैदा हुआ था?

(अ) शिवराम राजगुरू

(ब) राम प्रसाद बिस्मिल

(स) सुखदेव थापर

(द) चंद्रशेखर आजाद  

उत्‍तर – (द)

व्‍याख्‍या – चंद्रशेखर आजाद भारतीय स्‍वतंत्रता संग्राम के सवतंत्रता सेनानी थे। इनका जन्‍म भाबरा गॉंव (आजादनगर) अलीराजपुर में हुआ था। ये हिन्‍दुस्‍तान सोशलिस्‍ट रिपब्लिकेशन एसोसिएशन के प्रमुख नेता थे।

प्र. मध्‍यप्रदेश विधानसभा में कितनी निर्वाचित सीटें है ?

(अ) 250

(ब) 220

(स) 240

(द) 230

उत्‍तर – (द)

व्‍याख्‍या – मध्‍यप्रदेश में विधानसभा की कुल सींटें 231 है जिसमें से 230 निर्वाचित और 1 मनोनीत है।

प्र. चंद्रमा पर भारत का पहला मिशन …… के नाम से जाना जाता है।

(अ) आर्यभटृ

(ब) अवतार

(स) मंगलयान

(द) चंद्रयान-1

उत्‍तर – (द)

व्‍याख्‍या – भारतीय अं‍तरिक्ष अनुसंधान संगठन के चन्‍द्र अन्‍वेषण कार्यक्रम के अंतर्गत चंद्रमा की तरफ कूच करने वाला भारत का पहला अंतरिक्ष यान चंद्रयान 1 था।

प्र. बारह वर्षों में एक बार होने वाला ‘सिंहस्‍थ कुम्‍भ मेला’ मध्‍यप्रदेश की किस नदी के तट पर संपन्‍न होता है?

(अ) क्षिप्रा

(ब) ताप्‍ती

(स) बेतवा

(द) चम्‍बल

उत्‍तर – (अ)

व्‍याख्‍या – सिंहस्‍थ कुम्‍भ मेला मध्‍यप्रदेश के उज्‍जैन में क्षिप्रा नदी के तट पर 12 वर्ष के अंतराल में लगता है यहॉं पर महाकालेश्‍वर ज्‍योतिर्लिंग स्थित है।

प्र. लौह में कलात्‍मक और उत्‍तम कार्य के लिए प्रसिद्ध करेरा, मध्‍यप्रदेश के निम्‍नलिखित में से किस जिले में स्थित है?

(अ) अनूपपुर

(ब) बड़वानी

(स) रायसेन

(द) शिवपुरी

उत्‍तर – (द)

व्‍याख्‍या – करेरा शिवपुरी की एक तहसील है। यहॉं एक करेरा अभ्‍यारण्‍य भी है। जिसकी सथापना 1981 में की गई थी। यह सोन चिडि़या के संरक्षण के लिए विख्‍यात है।

प्र. सर सी.वी.रमन को ….. में अपने कार्य के लिए भौतिक विज्ञान में नोबेल पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया था।

(अ) रेडियो विकिरण

(ब) चुम्‍बकीय

(स) न्‍यूट्रीनो ऑसीलेशन

(द) प्रकाश प्रकीर्णन

उत्‍तर – (द)

प्र. मध्‍यप्रदेश में डॉ.हरिसिंह गौर विश्‍वविद्यालय को पहले इस नाम से जाना जाता था:

(अ) जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज

(ब) विक्रम विश्‍वविद्यालय

(स) जीवाजी विश्‍वविद्यालय

(द) सागर (सागौर) विश्‍वविद्यालय

उत्‍तर – (द)

व्‍याख्‍या – डॉ. हरिसिंह गौर विश्‍वविद्यालय सागर जिले में स्थित है इसकी स्‍थापना डॉ. हरिसिंह गौर ने 18 जुलाई 1946 को अपनी निजी पूंजी से किया था। किसी व्‍यक्ति के दान से स्‍थापित होने वाला यह देश एकमात्र विश्‍वविद्यालय है।

प्र. निम्‍नलिखित में से कौन सी मध्‍यप्रदेश से संबंधित साड़ी का एक प्रसिद्ध प्रकार है?

(अ) बोमका

(ब) चंदेरी

(स) बांधनी

(द) पैठणी

उत्‍तर – (ब)

व्‍याख्‍या –  मध्‍यप्रदेश के अशोक नगर जिले में स्थित चंदेरी एक छोटा सा गॉव है। यहॉं बुन्‍देलखंडी शैली में बनी हस्‍तनिर्मित साडि़या बहुत प्रसिद्ध है। यहॉं बुन्‍देला राजपुत राजाओं द्वारा बनवाया गया किला भी प्रसिद्ध है।

प्र. क्षेत्रफल के संदर्भ में, मध्‍य प्रदेश भारत का ….. सबसे बड़ा राज्‍य है।

(अ) पहला

(ब) चौथा

(स) तीसरा

(द) दूसरा

उत्‍तर – (द)

व्‍याख्‍या – भारत में क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्‍यप्रदेश का दूसरा स्‍थान है।

प्र. यूनेस्‍को कलिंगा पुरस्‍कार (सम्‍मान) को …. के क्षेत्र में दिया जाता है।

(अ) साहित्‍य (ब) पत्रकारिता (स) कला (द) विज्ञान

उत्‍तर – (द)व्‍याख्‍या – कलिंगा पुरस्‍कार विज्ञान संचार के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया जाता है। इस पुरस्‍कार के तहत दस हजार स्‍टर्लिंग पाउंड  और यूनेस्‍को का अलबर्ट आइन्‍सटीन रजत पदक प्रदान किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *