यह PDF डाउनलोड करने के लिए सबसे नीचे जाकर दी गई “Click Here for Download” बटन दबाऐं।

प्र. संविधान सभा के अध्यक्ष का चयन कब हुआ था?
(अ) जुलाई 1950
(ब) दिसम्बर 1946
(स) दिसम्बर 1948
(द) नवम्बर 1949
उत्तर- (ब)
व्याख्या- 9 दिसम्बर 1946 को सभा के सबसे बुजुर्ग सदस्य डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा को अस्थायी सदस्य चुना गया। 11 दिसम्बर 1946 को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को सभा का स्थायी सदस्य चुना गया।
प्र. ….. मध्य प्रदेश के साथ अपनी सीमा साझा नहीं करता है।
(अ) गुजरात
(ब) राजस्थान
(स) बिहार
(द) महाराष्ट्र
उत्तर- (स)
व्याख्या- मध्यप्रदेश की सीमा गुजरात, राजस्थान महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ से लगती है।
प्र. …… अल्पसंख्यकों के लिए राष्ट्रीय आयोग के जैन समुदाय के प्रथम सदस्य हैं।
(अ) सुनील सिंघी
(ब) सिमरन जैन
(स) अल्पेश शाह
(द) थावरचंद गेहलोत
उत्तर- (अ)
व्याख्या- राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की स्थापना 1992-93 में की गई। इसमें भारत के छ: समुदायों मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध पारसी और जैन को राजपत्रित किया गया है।
प्र. भोपाल स्थित विधान भवन का रूपांकन…. द्वारा किया गया था।
(अ) बी वी दोषी
(ब) राज रेवल
(स) ले कोरबुसियर
(द) चार्ल्स कोरिया
उत्तर- (द)
व्याख्या- भोपाल स्थित विधान भवन का रूपांकन चार्ल्स कोरिया द्वारा किया गया था। यह भोपाल शहर के अरेरा पहाड़ी इलाके में राजधानी परिसर के केंन्द्र में स्थित एक भव्य इमारत है।
प्र. किसने अनुच्छेद 370 का प्रलेख बनाया, जिससे कि जम्मू एवं कश्मीर को भारतीय संविधान में विशेष दर्जा प्राप्त हुआ है?
(अ) सरदार वल्लभभाई पटेल
(ब) जवाहरलाल नेहरू
(स) बी आर अम्बेडकर
(द) गोपालस्वामी आयंगर
उत्तर- (द)
व्याख्या- एन. गोपाल स्वामी आयंगर संविधान की प्रारूप समिति के सदस्य थे, उन्होंने अनुच्छेद 370 का मसौदा तैयार किया था।
प्र. मंदिरों का बटेश्वर समूह …. में स्थित है।
(अ) मुरैना
(ब) उज्जैन
(स) खजुराहो
(द) रतलाम
उत्तर- (अ)
व्याख्या- बटेश्वर समूह, मुरैना से 25 कि.मी. दूर पुरातात्विक स्थल है। इसमें लगभग 200 प्राचीन मंदिर है।
प्र. भारतीय प्रदेश की पहली महिला राज्यपाल का नाम बताइए।
(अ) लक्ष्मी एन.मेनन
(ब) सूचेता कृपलानी
(स) पद्मजा नायडू
(द) सरोजनी नायडू
उत्तर- (द)व्याख्या- सरोजिनी नायडू एक स्वतंत्रता सेनानी व आधुनिक भारत की कवयित्री थी। वे भारत की पहली महिला राज्यपाल (उत्तर-प्रदेश) थी।
प्र. मध्यप्रदेश का वो जिला जिसके नाम का अर्थ ‘मोर का स्थान’ है:
(अ) मुरैना
(ब) धार
(स) रीवा
(द) रतलाम
उत्तर- (अ)व्याख्या- मुरैना मध्यप्रदेश के चम्बल सम्भाग में एक जिला है। इसे ‘मोर के स्थान’ के रूप मे जाना जाता है।
प्र. सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी….. स्थान पर स्थित है।
(अ) रांची
(ब) भोपाल
(स) हैदराबाद
(द) देहरादून
उत्तर- (स)
व्याख्या- सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए भारतीय राष्ट्रीय संस्थान है। इसकी स्थापना 15 सितम्बर 1948 को हैदराबाद में की गई।
प्र. एक प्रदेश में किस मुख्यमंत्री ने सबसे लम्बी अवधि के लिए कार्यकाल सम्भाला ?
(अ) ममता बनर्जी
(ब) बीजू पटनायक
(स) ज्योति बसु
(द) नरेन्द्र मोदी
उत्तर- (स)व्याख्या- जयोति बसु पश्चिम बंगाल के 1977 से 2000 तक मुख्यमंत्री रहे। इनका सम्बन्ध कम्युनिस्ट पार्टी से था।