यह PDF डाउनलोड करने के लिए सबसे नीचे जाकर दी गई “Click Here for Download” बटन दबाऐं।

प्र. भारतीय स्‍वतंत्रता आंदोलन के दौरान 23 मार्च 1931 को भगत सिंह और राजगुरू के साथ किस अन्‍य तीसरे व्‍यक्ति को फॉंसी दी गई थी?

(अ) चंद्रशेखर आजाद

(ब) बटुकेश्‍वर दत्‍त

(स) जतिन दास

(द) सुखदेव थापर

उत्‍तर – (द)

व्‍याख्‍या – 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को अंग्रजों के विरोध के चलते लाहौर सेंट्रल जेल में फॉंसी पर लटकाया गया इस दिन को प्रति वर्ष शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।

प्र. भोपाल में स्थित भारत भवन, विभिन्‍न क्षेत्रों के …. के लिए एक मिलन भूमि है।

(अ) राजनेताओं

(ब) खिलाडि़यों

(स) सिविल सेवकों

(द) कलाकारों

उत्‍तर – (द)

व्‍याख्‍या – भारत भवन 1982 में स्‍थापित हुआ। इस भवन में अनेक रचनात्‍मक कलाओं का प्रदर्शन किया जाता है। इसका वास्‍तुकार चार्ल्‍स कोरिया है।

प्र. निम्‍नलिखित में से कौन सा भारत में सबसे प्राचीन मौजूद रॉक-कट गुफा का उदाहरण है?

(अ) कान्‍हेरी गुफाऍं

(ब) एलिफेंटा गुफाऍं

(स) अजंता गुफाऍं

(द) बराबर गुफाऍं

उत्‍तर – (द)

व्‍याख्‍या – बराबर गुफाऍं भारत के बिहार राज्‍य में जहानाबाद जिले में गया के पास स्थित है। इनका संबंध मौर्य काल से है। ये गुफाऍं चट्टानों को काटकर बनायी गई सबसे पुरानी गुफाऍं है। इसमें चार गुफाएँ हैं- लोमस ऋषि गुफा, सुदामा गुफा, करण चौपर, विश्‍व जापरी।

प्र. मध्‍यप्रदेश के प्रसिद्ध लेखक हरिशंकर परसाई, हिंदी साहित्‍य की किस शाखा में लेखनी करते थे?

(अ) व्‍यंग्‍य

(ब) कविता

(स) अनुवाद

(द) उपन्‍यास

उत्‍तर – (ब)

व्‍याख्‍या – हरिशंकर परसाई हिन्‍दी के प्रसिद्ध लेखक और व्‍यंग्‍यकार थे। ये हिन्‍दी के पहले रचनाकार है जिन्‍होंने व्‍यंग्‍य को विधा का दर्जा दिलाया । ये आधुनिक काल के महत्‍वपूर्ण रचनाकार है।

प्र. उस भारतीय महिला का नाम बताएं जिन्‍हें संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा की प्रथम महिला अध्‍यक्ष चुना गया:

(अ) एनी बेसेंट

(ब) गिरिजा शंकर बाजपेई

(स) विजयलक्ष्‍मी पंडित

(द) सरोजिनी नायडू

उत्‍तर – (स)

व्‍याख्‍या – विजय लक्ष्‍मी पंडित कैबिनेट मंत्री बनने वाली प्रथम भारतीय महिला थी। 1953 में संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा की अध्‍यक्ष बनने वाली विश्‍व की पहली महिला थी।

प्र. उस भारतीय शहर का नाम बताइए, जहॉं दिसम्‍बर 1984 को यूनियन कार्बाइड इंडिया लिमिटेड संयंत्र में त्रासदी हुई थी।

(अ) भोपाल

(ब) पटना

(स) इंदौर

(द) कानपुर

उत्‍तर – (अ)

व्‍याख्‍या – 3 दिसम्‍बर सन् 1984 को भोपाल में एक औद्योगिक दुर्घटना हुई। इस त्रासदी में यूनियन कार्बाइड नामक कंपनी के कारखानों से मिथाइल आइसोसाइनाइट गैस का रिसाव हुआ था।

प्र. मध्‍यप्रदेश के निम्‍नलिखित में से किस जिले में प्रत्‍येक वर्ष ‘महामृत्‍युंजय का मेला’  आयोजित किया जाता है?

(अ) नरसिंहपुर

(ब) खरगोन

(स) श्‍योपुर

(द) रीवा

उत्‍तर – (द)

व्‍याख्‍या – महामृत्‍युंजय का मेला रीवा जिले में लगता है। इस मंदिर का निर्माण रीवा के राजा नरेश महाराज भाव सिंह ने 1675-1694 के बीच कराया था। यहॉं मंदिर में जो शिवलिंग है वह लवानों के द्वारा भेड़ाघाट से लाया गया था। लवाना जाति के लोग व्‍यापार एक जगह से दूसरे जगह नदी के किनारे पढ़ाव डाल कर करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *