31 July 2016 MP Police Previous Year Paper GK Questions

यह PDF डाउनलोड करने के लिए सबसे नीचे जाकर दी गई “Click Here for Download” बटन दबाऐं।

प्र. भारत में सर्वोच्‍च नागरिक पुरस्‍कार कौन-सा है?

(अ) भारत रत्‍न

(ब) पद्म विभूषण

(स) परम वीर चक्र

(द) ज्ञानपीठ

उत्‍तर- (अ)

व्‍याख्‍या- ‘भारत रत्‍न‘  भारत का सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान है। भारत का सर्वोच्‍च सैन्‍य सम्‍मान परमवीर चक्र तथा शांति कालीन सर्वोच्‍च सैन्‍य सम्‍मान अशोक चक्र है।

प्र. हाल ही में किस मेट्रो ने भारत की पहली मोबाइल टिकट प्रणाली प्रारम्‍भ की थी?

(अ) कोलकाता मेट्रो

(ब) मुम्‍बई मेट्रो

(स) बेंगलुरू मेट्रो

(द) कोच्चि मेट्रो

उत्‍तर- (ब)

व्‍याख्‍या- मुम्‍बई मैट्रो की शुरूआत 8 जून 2014 से हुई है।

प्र. भारत में लिग्‍नाइट का सबसे बड़ा उत्‍पादक है:

(अ) गुजरात

(ब) तमिलनाडु

(स) राजस्‍थान

(द) केरल

उत्‍तर- (ब)

व्‍याख्‍या- भारत में लिग्‍नाइट का सर्वाधिक उत्‍पादन तमिलनाडु में किया जाता है।

प्र. बनारस में केन्‍द्रीय हिन्‍दू विश्‍वविद्यालय की स्‍थापना किसने की थी?

(अ) काशीनाथ तेलंग

(ब) भगवान दास

(स) मदन मोहन मालवीय

(द) एन्‍नी बेसन्‍ट

उत्‍तर- (द)

व्‍याख्‍या- एनी बेसेन्‍ट द्वारा जुलाई 1898 में केंद्रीय हिन्‍दू विश्‍व विद्यालय की स्‍थापना की गई। बनारस हिन्‍दू विश्‍वविद्यालय की स्‍थापना 1916 में मदनमोहन मालवीय के प्रयासों से हुई थी।

प्र. महाराष्‍ट्र किस प्रदेश से अपनी सीमाओं को साझा करता है?

(अ) तेलंगाना

(ब) राजस्‍थान

(स) ओडिशा

(द) केरल

उत्‍तर- (अ)

व्‍याख्‍या- महाराष्‍ट्र के निम्‍न राज्‍य पड़ोसी है। मध्‍यप्रदेश, छत्‍तीसगढ़, गोवा, तेलगाना, कर्नाटक, गुजरात।

प्र. भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे?

(अ) श्रीलाल बहादुर शास्‍त्री

(ब) श्रीमती इंदिरा गॉंधी

(स) इनमें से कोई नहीं

(द) डॉ. राजेन्‍द्र प्रसाद

उत्‍तर- (स)

व्‍याख्‍या- पं. जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे, वे सबसे ज्‍यादा समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले व्‍यक्ति थे।

प्र. भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण का प्रथम अध्‍यक्ष कौन था?

(अ) नंदन नीलेकनी

(ब) अरूण शौरी

(स) जे सत्‍यनारायणा

(द) रवि गुप्‍ता

उत्‍तर- (अ)

व्‍याख्‍या- भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण के प्रथम अध्‍यक्ष नंदननीलेकनी थे। इसके वर्तमान अध्‍यक्ष एबी पाण्‍डे है।

प्र. 26 जनवरी 1950 को सर्वोच्‍च न्‍यायालय के समय भारत के प्रथम मुख्‍य न्‍यायाधीश कौन थे?

(अ) सर मॉरिस ग्‍वायर

(ब) बी आर अम्‍बेडकर

(स) एच जे कानिया

(द) एम.पतंजलि शास्‍त्री

उत्‍तर- (अ)

व्‍याख्‍या– भारत के प्रथम मुख्‍य न्‍यायाधीश एच.जे. कानिया थे। वर्तमान CJI दीपक मिश्रा है।

प्र. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार मध्‍यप्रदेश के किस जिले में साक्षरता की दर सबसे कम है?

(अ) झाबुआ

(ब) शिवपुर

(स) अलीराजपुर

(द) बरवानी

उत्‍तर- (स)

व्‍याख्‍या- 2011 की जनगणना के अनुसार अलीराजपुर मध्‍यप्रदेश का सबसे कम साक्षर जिला है जबलपुर सबसे अधिक साक्षर जिला है।

प्र. दिल्‍ली में रेस कोर्स रोड, जहॉं प्रधानमंत्री निवास है, का नाम परिवर्तित कर ….. रखा गया है।

(अ) अरबिंदो मार्ग

(ब) जन सेवा मार्ग

(स) लोक कल्‍याण मार्ग

(द) प्रधानमंत्री मार्ग

उत्‍तर- (स)व्‍याख्‍या- दिल्‍ली स्थित रेस कोर्स रोड का नाम परिवर्तित करके लोक कल्‍याण मार्ग कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *