यह PDF डाउनलोड करने के लिए सबसे नीचे जाकर दी गई “Click Here for Download” बटन दबाऐं।

प्र. ‘तम्‍बाकू निषेध दिवस’ कब मनाया जाता है?

(अ) 24 अक्‍टूबर

(ब) 1 जुलाई

(स) 1 दिसंबर

(द) 31 मई

उत्‍तर- (द)

व्‍याख्‍या– 31 मई को तंबाकू निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है। 2017 का थीम था- “तम्‍बाकू-विकास के लिए एक खतरा है।

प्र. निम्‍नलिखित में से कौन ताजे पानी की झील नहीं है?

(अ) डल झील

(ब) मान सागर झील

(स) साँभर झील

(द) वुलर झील

उत्‍तर- (स)

व्‍याख्‍या- सॉंभर झील भारत की सबसे बड़ी अंतर्देशीय खारे पानी की झील है। यह राजस्‍थान में जयपुर के पास स्थित है।

प्र. निम्‍नलिखित में से कौन सा मध्‍यप्रदेश का 51वाँ जिला है?

(अ) मुरैना

(ब) देवास

(स) रीवा

(द) आगर मालवा

उत्‍तर- (द)

व्‍याख्‍या- मध्‍यप्रदेश का सबसे नया जिला (51वाँ) आगर मालवा 16 अगस्‍त 2013 को बना यह शाजापुर जिले से अलग होकर बना है।

प्र. निम्‍न में से किस राज्‍य की सीमाऍं अरूणाचल प्रदेश की सीमाओं से नहीं मिलती हैं?

(अ) भूटान

(ब) मणिपुर

(स) नागालैंड

(द) असम

उत्‍तर- (ब)

व्‍याख्‍या- अरूणाचल प्रदेश असम और नागालैंड राज्‍यों की सीमाएं दक्षिण की ओर है। पश्चिम में भूटान के साथ पूर्व में म्‍यामांर की अंतर्राष्‍ट्रीय सीमाएं हैं। तथा उत्‍तर में विवादित मैकमोहन लाइन द्वारा चीन से अलग होता है।

प्र. चचाई जलप्रपात….. नदी पर है।

(अ) बीहड़

(ब) सिंध

(स) ताप्‍ती

(द) बेतवा

उत्‍तर- (अ)

व्‍याख्‍या- चचाई जलप्रपात रीवा जिले में स्थित है। यह भारत का 23वॉं ऊंचा जलप्रपात है। यह बीहड़ नदी पर स्थित है। इसकी ऊॅंचाई 130 मी. है।

प्र. कैप्‍टन रूप सिंह स्‍टेडियम …. में स्थित एक क्रि‍केट ग्राउंड है।

(अ) ग्‍वालियर

(ब) सागर

(स) रीवा

(द) इंदौर

उत्‍तर- (अ)

व्‍याख्‍या- कैप्‍टन रूप सिंह स्‍टेडियम ग्‍वालियर में स्थित है। इसमें अभी तक 12 अंतर्राष्‍ट्रीय एक दिवसीय क्रिकैट मैच खेले जा चुके है। इसकी क्षमता 45000 दर्शकों की है।

प्र. केन घडि़याल अभ्‍यारण्‍य….. में स्थित है।

(अ) सागर

(ब) छतरपुर

(स) रीवा

(द) बंजार

उत्‍तर- (ब)

व्‍याख्‍या- केन घडि़याल अभ्‍यारण्‍य छतरपुर/पन्ना जिलों में स्थित है। इसका क्षेत्रफल 45.202 किमी2 है।

प्र. ‘दरवाजा बंद’ अभियान किसके बारे में है?

(अ) भ्रष्टाचार की रोकथाम

(ब) आवाज प्रदूषण को रोकने के लिए

(स) एलपीजी सिलेंडर का वितरण

(द) शौचालयों के उपयोग को बढ़ावा देने और खुले मुक्ति पर अंकुश लगाने के लिए

उत्‍तर- (द)

व्‍याख्‍या- ‘दरवाजा बंद’ अभियान, पेयजल व स्‍वच्‍छता मंत्रालय द्वारा देश के सभी गॉवों में शौचालय के उपयोग खुले में शौच से मुक्ति के लिए चलाया गया।

प्र. ‘बर्दवान ट्रॉफी’ से ….. से सम्‍मानित किया जाता है।

(अ) फुटबॉल

(ब) मलखम्‍भ

(स) हॉकी

(द) भारोत्‍तोलन

उत्‍तर- (द)

व्‍याख्‍या- बर्दवान ट्रॉफी भारोत्‍तोलन से सम्‍बन्धित राष्‍ट्रीय प्रतियोगिता है।

प्र. 2005 में निर्मित अक्षरधाम मंदिर कहॉं स्थित है?

(अ) बेंगलुरू

(ब) कोलकाता

(स) हैदराबाद

(द) दिल्‍ली

उत्‍तर- (द)

व्‍याख्‍या- अक्षरधान या स्‍वामीनारायण मंदिर नई दिल्‍ली में स्थित एक आध्‍यात्मिक व सांस्‍कृतिक परिसर है इसका निर्माण 2005 में किया गया था।

प्र. दिलावर खान ने मालवा सल्‍तनत की शुरूआत की, और …..में अपनी राजधानी की स्‍थापना की।

(अ) मांडु

(ब) विदिशा

(स) बुरहानपुर

(द) उज्‍जैन

उत्‍तर- (अ)

व्‍याख्‍या – दिलावर खान ने 1390-91 में मालवा सल्‍तनत की  शुरूआत की थी तथा मांडु को अपनी राजधानी बनाया । होशंगशाह दिलावर खान का पुत्र था।

प्र. “मॉय एक्‍सपेरीमेंट विद टुथ’’ आत्‍मकथा किसने लिखी थी?

(अ) इंदिरा गांधी

(ब) महात्‍मा गांधी

(स) बाल गंगाधर तिलक

(द) कार्ल मार्क्‍स

उत्‍तर- (ब)

व्‍याख्‍या- ‘माय एक्‍सपेरीमेंट विद टुथ’ मोहनदास करमचंद गांधीजी’ की आत्‍मकथा है। जोकि बचपन से लेकर 1921 तक के उनके जीवन को कवर करती है।

प्र. प्रांतीय सविधान समिति के अध्‍यक्ष कौन थे?

(अ) सरदार वल्‍लभ भाई पटेल

(ब) जवाहरलाल नेहरू

(स) बी आर अम्‍बेडकर

(द) सी गोपालाचारी

उत्‍तर- (अ)

व्‍याख्‍या– प्रांतीय संविधान निर्माता समिति के अध्‍यक्ष सरदार वल्‍लभ भार्इ पटेल थे । इन्‍हें लौह पुरूष के रूप में जाना जाता है।

प्र. इज़राइल की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री कौन थे?

(अ) नरेंन्‍द्र मोदी

(ब) इंदिरा गांधी

(स) जवाहरलाल नेहरू

(द) अटल बिहारी वाजपेयी

उत्‍तर- (अ)व्‍याख्‍या – 4-6 जुलाई 2017 को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी इजराइल की यात्रा की। ऐसा करने वाले वे भारत के पहले प्रधानमंत्री बन गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *