यह PDF डाउनलोड करने के लिए सबसे नीचे जाकर दी गई “Click Here for Download” बटन दबाऐं।

प्र. हैली का धूमकेतु कितने वर्षों में एक बार दिखता है?
(अ) 100 वर्ष
(ब) 76 वर्ष
(स) 150 वर्ष
(द) 500 वर्ष
उत्तर- (ब)
व्याख्या- हैली धूमकेतु को एक लघु अवधि धूमकेतु के रूप में जाना जाता है। यह प्रत्येक 76 वर्ष के अंतराल में पृथ्वी से नजर आता है। हैली ही एकमात्र ऐसा धूमकेतु हैं जिसे नग्न ऑंखों से देखा जा सकता है।
प्र. रबी मौसम के दौरान कौन-सी फसलें उगाई जाती हैं?
(अ) काले चने और सोयाबीन
(ब) मक्का और अरहर
(स) धान और कपास
(द) गेहूँ और सरसों
उत्तर- (द)व्याख्या- रबी की फसले अक्टूबर-नवम्बर में बोई जाती है। तथा मार्च- अप्रैल में काटी जाती है रबि की फसल में गेहूँ , चना, सरसों आदि शामिल है।
प्र. संयुक्त राष्ट्रों (यूएन) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में किसका जन्मदिन मनाया जाता है?
(अ) जवाहर लाल नेहरू
(ब) महात्मा गांधी
(स) नेल्सन मंडेला
(द) मार्टिन लूथर किंग
उत्तर- (ब)
व्याख्या- संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में महात्मा गांधी का जन्म दिवस मनाया जाता है।
प्र. विश्व में कौन सा राष्ट्रीय उद्यान बंगाल टाइगरों की उच्चतम संख्याओं के लिए प्रसिद्ध है?
(अ) माधव राष्ट्रीय उद्यान
(ब) संजय राष्ट्रीय उद्यान
(स) वन विहार राष्ट्रीय उद्यान
(द) बॉंधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान
उत्तर- (द)
व्याख्या- बॉंधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान उमरिया म.प्र. में स्थित है। इसे 1993 में प्रोजेक्ट टाइगर में सम्मिलित किया गया है।
प्र. यादव राजाओं की राजधानी थी-
(अ) देवगिरी
(ब) कृष्णागिरी
(स) कांचीपुरम
(द) वाराणासी
उत्तर- (अ)
व्याख्या- यादव राजाओं की सीमा तुगभद्रा नदी से लेकर नर्मदा नदी तक थी। इसमें वर्तमान में महाराष्ट्र, कर्नाटक तथा मध्यप्रदेश के कुछ हिस्से शामिल थे। इनकी राजधानी देवगिरी थी।
प्र. जहॉंगीर आर्ट गैलरी कहॉं स्थापित है?
(अ) चेन्नई
(ब) मुम्बई
(स) बेंगलुरू
(द) दिल्ली
उत्तर- (ब)
व्याख्या- जहॉगीर आर्ट गैलरी मुम्बई में एक आर्ट गैलरी है। यह सन् 1952 में सर कावासाजी जहागीर द्वारा बनाया गया था।
प्र. भारत के मुख्य न्यायाधीश को पद की शपश कौन दिलाता है?
(अ) उप राष्ट्रपति
(ब) राष्ट्रपति
(स) विधि मंत्री
(द) प्रधानमंत्री
उत्तर-(ब)
व्याख्या- भारत के मुख्य न्यायाधीश को शपथ भारत का राष्ट्रपति दिलाता है। वर्तमान मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा है।
प्र. पंडितराज जगन्नाथ निम्नलिखित शासकों में से किसके राज कवि थे?
(अ) हुमायूं
(ब) अकबर
(स) औरंगजेब
(द) शाहजहॉं
उत्तर- (द)
व्याख्या- पंडितराज जगन्नाथ 17वीं सदी के एक प्रसिद्ध कवि और साहित्यिक आलोचक थे। वे शाहजहॉं के शासन काल में थे।
प्र. राष्ट्रपति को किसके द्वारा चुना जाता है?
(अ) सिर्फ विधानसभाओं द्वारा
(ब) उपर्युक्त में से कोई नहीं
(स) सिर्फ लोकसभा
(द) सिर्फ राज्यसभा
उत्तर- (ब)
व्याख्या- राष्ट्रपति का चुनाव लोकसभा, राज्यसभा तथा विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्यों द्वारा किया जाता है।
प्र. सिखों के दूसरे गुरू थे-
(अ) गुरू अर्जुन देव
(ब) गुरू अंगद देव
(स) गुरू गोबिंद सिंह
(द) गुरू अमर दास
उत्तर- (ब)
व्याख्या- सिखों के दूसरे गुरू “अंगद देव थे, उन्होंने गुरूमुखी लिपि की शुरूआत की थी।
प्र. नारा ‘जय जवान! जय किसान!’ ……के द्वारा दिया गया था।
(अ) बिपिनचंद्र पाल
(ब) लाल बहादुर शास्त्री
(स) जवाहरलाल नेहरू
(द) महात्मा गॉधी नेहरू
उत्तर- (ब)
व्याख्या- ‘जय जवान जय किसान’ नारा 1965 में भारत के प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री ने दिल्ली के रामलीला मैदान में एक सार्वजनिक सभा में भारत के लिए दिया था।
प्र. मध्यप्रदेश से अलग करके छत्तीसगढ़ को वर्ष…… में नया राज्य बनाया गया।
(अ) 1998
(ब) 1995
(स) 2000
(द) 2005
उत्तर- (स)व्याख्या- मध्यप्रदेश से अलग करके 1 नवम्बर सन् 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया गया।