यह PDF डाउनलोड करने के लिए सबसे नीचे जाकर दी गई “Click Here for Download” बटन दबाऐं।

प्र. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में प्रथम महिला क्षेत्र अधिकारी है।
(अ) दिव्या अजीत कुमार
(ब) मोहन सिंह
(स) पूजा ठाकुर
(द) तनुश्री पारीक
उत्तर- (द)
व्याख्या- तनुश्री पारीक सीमा सुरक्षा बल (BSF) में प्रथम महिला क्षेत्र अधिकारी है। ये राजस्थान से सम्बन्ध रखती है।
प्र. हनुवंतिया द्वीप…… बॉंध के जलाशय में स्थित है।
(अ) महेश्वर बॉध
(ब) इन्दिरा सागर बॉंध
(स) बाणसागर बॉंध
(द) चंदेरी बॉध
उत्तर- (ब)
व्याख्या – हनुवंतिया द्वीप मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के नर्मदा नदी में स्थित इंदिरा सागर बॉंध में बनाया गया है।
प्र. बाजबहादुर महल….. में स्थित है।
(अ) उज्जैन
(ब) इंदौर
(स) माण्डू
(द) रीवा
उत्तर- (स)
व्याख्या- बाजबहादुर महल 16वीं सदी की एक इमारत है। इस महल का निर्माण 1555-61 में कराया गया था।
प्र. भारत के राष्ट्रीय गीत के रचयिता कौन थे?
(अ) शरत चंद्र चटर्जी
(ब) बंकिमचंद्र चटर्जी
(स) हरिवंश राय बच्चन
(द) रवीन्द्रनाथठाकुर
उत्तर- (ब)
व्याख्या- भारत का राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् बंकिमचन्द्र चटर्जी द्वारा रचित ‘आनंदमठ’ से लिया गया है।
प्र. अमर कवि कालिदास…… कस्बे से सम्बद्ध थे।
(अ) उज्जैन
(ब) इंदौर
(स) होशंगाबाद
(द) भोजपुर
उत्तर- (अ)
व्याख्या- कालिदास एक शास्त्रीय संस्कृत लेखक थे, जिन्हें संस्कृत भाषा में सबसे महान कवि माना जाता है। उनका संबंध म.प्र. के उज्जैन से था।
प्र. पहला राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार निम्न खिलाड़ी को प्रदान किया गया था:
(अ) लिएंडर पेस
(ब) विश्वनाथ आनंद
(स) कपिल देव
(द) लिम्बा राम
उत्तर- (ब)
व्याख्या- पहला राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार विश्वनाथन आनंद को दिया गया। इसके तहत 7.5 लाख रूपये प्रदान किए जाते हैं।
प्र. एक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पद की शपथ कौन दिलाता है?
(अ) स्पीकर
(ब) राज्यपाल
(स) राष्ट्रपति
(द) प्रधानमंत्री
उत्तर- (ब)
व्याख्या- उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के शपथ राज्य का राज्यपाल दिलाता है। वर्तमान में म.प्र. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन है।
प्र. उमाकांत गुण्डेचा और रमाकांत गुण्डेचा मशहूर ….. है।
(अ) हिन्दी कवि
(ब) कव्वाली गायक
(स) शास्त्रीय नर्तक
(द) ध्रुपद गायक
उत्तर- (द)
व्याख्या- ध्रुपद हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत में एक शैली है। उमाकांत गुण्डेचर और रमांकात गुण्डेचा ध्रुपद गायक है। तथा इनका सम्बन्ध उज्जैन से हैं।
प्र. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अध्यक्ष थे:
(अ) ए.ओ.ह्यूम
(ब) डब्ल्यू.सी. बनर्जी
(स) एस.एन.बनर्जी
(द) दादाभाई नौरोजी
उत्तर- (ब)
व्याख्या- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसम्बर 1885 का हुई थी। इसके प्रथम अध्यक्ष डब्ल्यू.सी. बनर्जी थे।
प्र. मंगल ग्रह में कितने प्राकृतिक उपग्रह है?
(अ) 3
(ब) एक भी नहीं
(स) 2
(द) 1
उत्तर- (स)व्याख्या– मंगल ग्रह के दो उपग्रह है। फोबोस व डीमोस पृथ्वी का केवल एक उपग्रह चंद्रमा है। मंगल को लाल ग्रह कहा जाता है।