यह PDF डाउनलोड करने के लिए सबसे नीचे जाकर दी गई “Click Here for Download” बटन दबाऐं।

प्र. 1897 में, बिरसा आंदोलन के समर्थकों ने बिरसा राज के प्रतीक के रूप में किस रंग का झंडा लहराया?

(अ) हरा

(ब) सफेद

(स) भूरा

(द) नीला

उत्‍तर – (ब)

व्‍याख्‍या – बिरसा आंदोलन का नेतृत्‍व बिरसा मुंडा ने किया। ये अपने जनजातीय लोगों के बीच ‘धरती बाबा’ के नाम से जाने जाते थे। यह जनजातीय लोग छोटा नागपुर पठार में निवास करते थे। 1897 से 1900 के बीच मुंडाओं और अंग्रेजों के बीच युद्ध हुए।

प्र. कौनसा संगठन मध्‍यप्रदेश में जनजातीय कला और सांस्‍कृतिक परम्‍पराओं का सर्वेक्षण और दस्‍तावेज (डाक्‍यूमेंटस) आयोजित करता है?

(अ) कला परिषद्

(ब) लोक कला परिषद्

(स) भारत भवन

(द) कालिदास अकादमी

उत्‍तर – (ब)

व्‍याख्‍या – आदिवासी लोक कला अकादमी को स्‍थापना 1980 में की गई। इसका मुख्‍य उद्देश्‍य जनजातीय कला को प्रोत्‍साहन व संरक्षण प्रदान करना है।

प्र. निम्‍नलिखित में से कौन लकड़ी के प्‍लेटों से जुड़े धातु के छोटे-छोटे जिंगलर (खनखनाहट पैदा करने वाले) युक्‍त एक संगीत वाद्ययंत्र है?

(अ) इकतारा

(ब) चांग

(स) धाफ

(द) खरताल

व्‍याख्‍या – खरताल एक ताल वाद्ययंत्र है, जिसमें दो लगभग बराबर धातु, लकड़ी, फाइबर, ग्‍लास या किसी अन्‍य सख्‍त सामग्री से बने हिस्‍सों को एक हाथ से पकड़कर आपस में टकराने से ध्‍वनि उत्‍पन्‍न की जाती है।

प्र. खजुराहों नृत्‍य महोत्‍सव के दौरान निम्‍नलिखित में से कौन सा नृत्‍य नहीं किया जाता है?

(अ) कत्‍थक

(ब) मटकी

(स) ओडिसी

(द) कुचिपुड़ी

उत्‍तर – (ब)

व्‍याख्‍या – मटकी नृत्‍य मालवा का परम्‍परागत नृत्‍य है। मटकी नृत्‍य के आरंभ में पहले एक ही महिला नाचती है। जिसे झेला कहा जाता है। यह खजुराहों नृत्‍य महोत्‍सव में नहीं किया जाता है।

प्र. मध्‍यप्रदेश में सैनय शहीदों के परिवारों का सम्‍मान करने के लिए प्रत्‍येक वर्ष ‘शहीद सम्‍मान दिवस’ किस तारीख को मनाया जाता है?

(अ) 14 अगस्‍त

(ब) 16 अगस्‍त

(स) 26 जनवरी

(द) 15 अगस्‍त

उत्‍तर – (अ)

व्‍याख्‍या – 14 अगस्‍त  2018 को मध्‍यप्रदेश सरकार द्वारा शहीद सम्‍मान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राज्‍य के ऐसे सैनिक जो युद्ध सैनिक कार्यवाही, आं‍तरिक सुरक्षा, नक्‍सलवाद, आतंकवादी गतिविधियों के दौरान कर्तव्‍य निर्वहन करते हुए शहीद हो गए थे। उनके परिवारों को सम्‍मानित किया गया। पूरे प्रदेश में कुल 602 शहीद सैनिकों के परिवारों को सम्‍मानित किया गया।

प्र. डॉ.बी.आर. अम्‍बेडकर द्वारा शोषित वर्ग संघ की स्‍थापना निम्‍नलिखित में से किस वर्ष में हुर्इ थी?

(अ) 1907

(ब) 1919

(स) 1930

(द) 1942

उत्‍तर – (स)

व्‍याख्‍या – डॉ. भीमराव अम्‍बेडकर भारत के प्रथम विधि एवं न्‍याय मंत्री तथा भारतीय संविधान के जनक है। 1990 में भारत रत्‍न से इन्‍हें सम्‍मानित किया गया था।

प्र. भारतीय समाचारपत्र जो वर्नाक्‍यूलर प्रेस एक्‍ट से बचने के लिए रातों-रात अंग्रेजी समाचार पत्र में बदल गया था।

(अ) अमृ‍त बाजार पत्रिका

(ब) महारता

(स) सुधारक

(द) द बंगाली बनर्जी

उत्‍तर – (अ)

व्‍याख्‍या – अमृत बाजार पत्रिका बंगला भाषा का एक प्रमुख भारतीय समाचार पत्र है। भारत के सबसे पुराने समाचार पत्रों मे इसकी  गणना होती है। इसका पहला प्रकाशन 20 फरवरी 1886 को हुआ। इसकी स्‍थापना शिशिर घोष और मोतीलाल घोष ने की थी।

प्र. मध्‍यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष….. में आपदा प्रबंधन संस्‍थान (डीएमआई) की स्‍थापना की गई थी।

(अ) 1987

(ब) 1972 (स) 1956 (द) 1982 उत्‍तर – (अ)व्‍याख्‍या – आपदा प्रबंधन संस्‍थान का गठन 1987 में भोपाल में हुआ। यह राष्‍ट्रीय स्‍तर का सबसे पुराना संस्‍थान है, जिसने राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को विभिन्‍न आपदा संबंधी दिशा-निर्देशों को बनाने एवं आपदा संबंधी नीति निर्धारण में अपना सहयोग दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *