यह PDF डाउनलोड करने के लिए सबसे नीचे जाकर दी गई “Click Here for Download” बटन दबाऐं।

प्र. भारत के संविधान में मूलत: …… अनुच्‍छेद थे।

(अ) 444 अनुच्‍छेद

(ब) 448 अनुच्‍छेद

(स) 401 अनुच्‍छेद

(द) 395 अनुच्‍छेद

उत्‍तर- (द)

व्‍याख्‍या- भारतीय संविधान 26 नवम्‍बर 1949 को बन कर तैयार हुआ तथा 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। निर्माण के समय संविधान में मूलत: 395 अनुच्‍छेद थे।

प्र. भारतीय संविधान में सबसे पहला संशोधन किस वर्ष किया गया था?

(अ) 1955

(ब) 1951

(स) 1954

(द) 1958

उत्‍तर- (ब)

व्‍याख्‍या- भारतीय संविधान में पहला संविधान संशोधन 1951 में किया गया। इसमें भारतीय संविधान के नौवी अनुसूची को शामिल किया गया था।

प्र. भारत में पहली इलेक्ट्रिक मास गतिशीलता प्रणाली…… शहर के हवाई अड्डा परिसर में शुरू की गई थी।

(अ) चेन्‍नई

(ब) सूरत

(स) नागपुर

(द) बैंगलोर

उत्‍तर- (स)

व्‍याख्‍या- भारत की पहली इलेक्ट्रिक मास गतिशीलता प्रणाली नागपुर में कैब एग्रीगेटर ‘ओला’ द्वारा शुरू की गई।

प्र. पश्चिम में अरब सागर के साथ लगे भारत के राज्‍य कौन-कौन से है?

(अ) तमिलनाडु और ओडिशा

(ब) राजस्‍थान और केरल

(स) कर्नाटक और महाराष्‍ट्र

(द) महाराष्‍ट्र और पंजाब

उत्‍तर- (स)

व्‍याख्‍या- निम्‍न विकल्‍प में कर्नाटक व महाराष्‍ट्र पश्चिम तटीय राज्‍य है जो अरब सागर से लगे हुए है। गुजरात राज्‍य भी अरब सागर से लगा हुआ है।

प्र. बड़ा महादेव और छोटा महादेव मंदिर…… के पास स्थित हैं।

(अ) उज्‍जैन

(ब) भोजपुर

(स) नरसिंहगढ़

(द) मांडू

उत्‍तर- (स)

व्‍याख्‍या- नरसिंहगढ़ राजगढ़ जिले के अंतर्गत आता है। यहॉं का मुख्‍य पर्यटन स्‍थलों में बड़ा महादेव और छोटा महादेव मंदिर प्रसिद्ध है।

प्र. निम्‍न में कान्‍हा ……के लिए जाना जाता है।

(अ) संग्रहालय

(ब) गुफा कला

(स) राष्‍ट्रीय उद्यान

(द) मूर्तियां

उत्‍तर- (स)

व्‍याख्‍या- कान्‍हा एक राष्‍ट्रीय उद्यान है जिसकी स्‍थापना 1955 में की गई। यह मध्‍यप्रदेश का सबसे बड़ा राष्‍ट्रीय उद्यान है। यह मंडला जिले में स्थित है।

प्र. इंटरनेशनल फेंसिंग टूर्नामेंट में स्‍वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय कौन बने?

(अ) सहजप्रीत सिंह

(ब) करण सिंह

(स) सी.ए. भवानी देवी

(द) शिव मंगेश

उत्‍तर- (स)

व्‍याख्‍या- सी.ए. भवानी देवी एक भारतीय सारक फेन्‍सर है। उन्‍होंने इंटरनेशनल फेसिंग टूर्नामेंट में स्‍वर्ण पदक जीता है।

प्र. चित्रकूट जलप्रपात….. नदी पर स्थित है।

(अ) केन

(ब) चम्‍बल

(स) नर्मदा

(द) इन्‍द्रावती

उत्‍तर- (द)

व्‍याख्‍या- चित्रकूट जलप्रपात एक प्राकृतिक झरना है जो जगदलपुर के पश्चिम में स्थित है। यह छत्‍तीसगढ़ राज्‍य में बस्‍तर जिले में इंद्रावती नदी पर है।

प्र. दाचीगाम वन्‍यजीव अभ्‍यारण्‍य निम्‍न राज्‍य में स्थित है:

(अ) जम्‍मू एवं कश्‍मीर

(ब) हिमाचल प्रदेश

(स) कर्नाटक

(द) असम

उत्‍तर- (अ)

व्‍याख्‍या- दाचीगाम वन्‍यजीव अभ्‍यारण्‍य श्रीनगर से 22 किमी. दूर जम्‍मू कश्‍मीर राज्‍य में स्थित है। इसका क्षेत्रफल 141 किमी.2 है।

प्र. 18 मई, 1974 को भारत को क्‍या प्रमुख दर्जा दिया गया था?

(अ) परमाणु शक्ति

(ब) गणतंत्र

(स) सर्वोच्‍च आबादी वाला देश

(द) प्रभुत्‍ता संपन्‍न राज्‍य

उत्‍तर- (अ)

व्‍याख्‍या- 18 मई 1974 को राजस्‍थान के पोखरण में भारत ने अपना पहला परमाणु परीक्षण किया था।

प्र. निम्‍नलिखित में से कौन सरोद के उस्‍ताद हैं?

(अ) निखिल घोष

(ब) अमजद अली खान

(स) अल्‍ला रखा खान

(द) हरि प्रसाद चौरसिया

उत्‍तर- (ब)व्‍याख्‍या- अमजद अली खॉं सरोद वादक थे, हरिप्रसाद चौरसिया बांसुरी वादक तथा अल्‍ला रक्‍खा खान तबला वादक थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *