यह PDF डाउनलोड करने के लिए सबसे नीचे जाकर दी गई “Click Here for Download” बटन दबाऐं।

प्र. मध्य प्रदेश का सबसे अधिक आबादी वाला शहर…. है।
(अ) जबलपुर
(ब) सतना
(स) मुम्बई
(द) इंदौर
उत्तर- (द)
व्याख्या- इंदौर मध्यप्रदेश का सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। जिसकी आबादी 32 लाख है 2011 के सेंसस के अनुसार जिसके बाद जबलपुर आता है। मध्यप्रदेश की कुल जनसंख्या 7.27 करोड़ हैं।
प्र. कौन सा स्थान भारतीय मानक समय के निर्धारण हेतु संदर्भ में माना जाता है?
(अ) कोलकाता
(ब) इलाहाबाद
(स) मुम्बई
(द) दिल्ली
उत्तर- (ब)
व्याख्या- भारतीय मानक समय के निर्धारण हेतु इलाहाबाद में नैनी स्थान माना गया है जो 82 ½ oE पर स्थित है।
प्र. कौन-सा स्मारक 2008 में यूनेस्को द्वारा मध्य प्रदेश में विश्व विरासत स्थल के रूप में घोषित किया गया था?
(अ) सांची स्तूप
(ब) भीमबेटका की गुफाऍं
(स) कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
(द) नर्मदा ताप्ती नदी के मुहाने
उत्तर- (ब)
व्याख्या- भीमबेटका की गुफाऍं भोपाल के उत्तर पूर्व में 45km मध्यप्रदेश में स्थित है। 1957 में डॉ. विष्णु वाकणकर ने की थी। 2008 में इसे UNESCO विश्व विरासत स्थल रूप में घोषित किया।
प्र. भारत में सबसे ऊँचा बांध कौन-सा है?
(अ) टिहरी बॉंध
(ब) सरदार सरोवर बॉंध
(स) ऊरी-II बॉध
(द) भद्र बॉध
उत्तर- (अ)
व्याख्या- टिहरी बांध भारत का सबसे ऊँचा बॉंध है, जिसकी ऊँचाई 261 मीटर है। यह भगीरथी नदी पर स्थित उत्तराखंड में है। यह दुनिया का आठवॉं सबसे ऊँचा बॉंध है।
प्र. 1947 में, जम्मू और कश्मीर के प्रधानमंत्री कौन थे?
(अ) हज़रत निजामुद्दीन
(ब) शेक मकतौम
(स) शेख अब्दुल्ला
(द) शेख मोहम्मद
उत्तर- (स)
व्याख्या- जम्मू और कश्मीर के प्रधानमंत्री 1947 में शेख अब्दुल्ला थे। वर्तमान में जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती है।
प्र. किसके नेतृत्व में ऑपरेशन ब्लूस्टार किया गया था?
(अ) मोरारजी देसाई
(ब) इंदिरा गांधी
(स) वीपी सिंह
(द) राजीव गांधी
उत्तर- (ब)
व्याख्या- ऑपरेशन ब्लूस्टार भारतीय सेना द्वारा 3 से 6 जून 1984 में इंदिरा गांधी के नेतृत्व में अमृतसर (पंजाब) स्थित हरमंदर साहिब परिसर को खालिस्तान समर्थक जनरैल सिंह भिंडरावाले और उनके समर्थकों से मुक्त कराने के लिए चलाया गया।
प्र. किस भारतीय शहर में ताजमहल स्थित है?
(अ) मुम्बई
(ब) आगरा
(स) जयपुर
(द) दिल्ली
उत्तर- (ब)
व्याख्या- ताजमहल भारत के आगरा शहर में स्थित एक विश्व धरोहर मकबरा है। इसका निर्माण मुगल सम्राट शाहजहॉं ने अपनी बेगम मुमताज महल की याद में करवाया था।
प्र. भारतीय संविधान में पहला संशोधन निम्नांकित में से किससे सम्बन्धित था?
(अ) 8वीं अनुसूची
(ब) अनुच्छेद 370
(स) मूलभूत अधिकार
(द) निदेशक-सिद्धांत
उत्तर- (स)
व्याख्या- 1951 में अधिनियम भारत के संविधान की पहले संशोधन में संविधान के मूलभूत अधिकारों के प्रावधानों में कई बदलाव किये गये। यह भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, जमींदारी उन्मूलन कानूनों की वैधता के दुरूपयोग और स्पष्टता के साथ प्रदान किया गया।
प्र. कोपरा, व्यामा और वियरना सभी ….. की सहायक नदियॉं हैं।
(अ) केन
(ब) चम्बल
(स) ताप्ती
(द) बेतवा
उत्तर- (अ)
व्याख्या- कोपरा, व्यामा और वियरना सभी केन नदी की सहायक नदियॉं हैं। केन नदी कैमूर रेज से निकलती है। केन यमुना की सहायक नदी है। यह 427km बहती है फिर यमुना में मिलती है।
प्र. किसे “फ्लाइंग सिख ऑफ इंडिया’’ कहा जाता है?
(अ) मिल्खा सिंह
(ब) हरभजन सिंह
(स) विजेंदर सिंह
(द) मनमोहन सिंह
उत्तर- (अ)
व्याख्या– मिल्खा सिंह को ‘फ्लाइंग सिख ऑफ इंडिया’ कहा जाता है। मिल्खा सिंह ने रोम के 1960 ग्रीष्म ओलम्पिक और टोक्यो के 1964 ग्रीष्म ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
प्र. भारत के ‘लौह पुरूष’ के नाम से कौन जाना जाता है?
(अ) सरदार वल्लभभाई पटेल
(ब) नेताजी सुभाषचंद्र बोस
(स) जवाहरलाल नेहरू
(द) बी.आर.अम्बेडकर
उत्तर- (अ)
व्याख्या- सरदार वल्लभभाई पटेल को भारत का ‘लौह पुरूष’ कहा जाता है। भारत की आजादी के बाद वे प्रथम गृह मंत्री और उप-प्रधानमंत्री बने। बारडोली सत्याग्रह का नेतृत्व कर रहे पटेल को सत्याग्रह की सफलता पर महिलाओं ने सरदार की उपाधि दी।
प्र. निम्नलिखित में से कौन-सी हिमाचल प्रदेश की दूसरी राजधानी है?
(अ) धर्मशाला
(ब) हमीरपुर
(स) ऊना
(द) सोलन
उत्तर- (अ)
व्याख्या- हिमाचल प्रदेश की पहली राजधानी शिमला है और दूसरी धर्मशाला है। धर्मशाला 1250 मी. की ऊँचाई पर स्थित है। धर्मशाला को जनवरी 2017 में दूसरी राजधानी का दर्जा मिला है।
प्र. मध्य प्रदेश में पहला जलाभिषेक अभियान…. में प्रारम्भ किया गया था।
(अ) 2015
(ब) 2008
(स) 2002
(द) 2006
उत्तर- (द)व्याख्या- मध्यप्रदेश में पहला जलभिषेक अभियान 2006 में प्रारम्भ किया था। इस अभियान का उद्देश्य लोगों की भागीदारी के साथ मध्यप्रदेश में प्रचुर मात्रा में पानी उपलब्ध कराना है।