यह PDF डाउनलोड करने के लिए सबसे नीचे जाकर दी गई “Click Here for Download” बटन दबाऐं।

Que. बांधवगढ़ मध्यप्रदेश के …….. जिले में स्थित है और वर्ष …… में राष्ट्रीय उद्यान के रूप में घोषित किया गया था।
(अ) सागर, 1967
(ब) शहडोल, 1969
(स) उमरिया, 1968
(द) उज्जैन जिले, 1966
[Pre M.Ed. Entrance Test – 2016)
उत्तर-(स) बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित है। यह वर्ष 1968 में राष्ट्रीय उद्यान के रूप में घोषित किया गया था |बाघों का गढ़ (बांधवगढ़) 448 तर्ग किमी के क्षेत्र में फैला है।
Que. निम्न में से कौन-सा राष्ट्रीय उद्यान मध्यप्रदेश में नहीं है?
(अ) बांधवगढ़
(ब) कान्हा
(स) वन विहार राष्ट्रीय उद्यान
(द) सिन्हा राष्ट्रीय उद्यान
[Platoon Commander Recruitment Test 2016]
उत्तर-(द) प्रश्न में दिये गए राष्ट्रीय उद्यानों में से बाँधवगढ़ (उमरिया), कान्हा-किसली (मण्डला/बालाघाट) तथा वन विहार राष्ट्रीय उद्यान (भोपाल) म.प्र. में स्थित राष्ट्रीय उद्यान है । अतः सिन्हा राष्ट्रीय उद्यान म.प्र. में नहीं
Que. मध्यप्रदेश में सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान कौन-सा है ?
(अ) वन विहार राष्ट्रीय उद्यान
(ब) फॉसिल राष्ट्रीय उद्यान
(स) माधव राष्ट्रीय उद्यान
(द) सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान
[Koushal Vikash Sanchalnalaya Recruitment Exam-2016]
उत्तर-(ब) क्षेत्रफल की दृष्टि से म.प्र. का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान फॉसिल राष्ट्रीय उद्यान है । प्रदेश के डिण्डोरी जिले में स्थित इस राष्ट्रीय उद्यान का क्षेत्रफल 0.270 वर्ग किमी है ।
Que. “प्रोजेक्ट टाइगर” का प्रक्षेपण किस वर्ष में हुआ था ?
(अ) 1995
(ब) 1975
(स) 1973
(द) 1970
[Koushal Vikash Sanchalnalaya Recruitment Exam-2016]
उत्तर-(स) भारत में बाघों की संख्या में लगातार गिरावट के कारण 1973 में भारत सरकार ने बाघों को संरक्षित करने के लिए प्रोजेक्ट टाइगर
कार्यक्रम शुरू किया। इस प्रोजेक्ट को सर्वप्रथम (1973 में) उत्तराखण्ड के जिम कार्बेट राष्ट्रीय, राष्ट्रीय में लागू किया था तथा मध्यप्रदेश में सर्वप्रथम (1973 – 74 में) कान्हा – किसली राष्ट्रीय उद्यान में प्रारंभ किया था । वर्तमान में म.प्र. के 6 राष्ट्रीय उद्यान तथा एक अभ्यारण्य में ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ योजना लागू है !
Que. मध्य प्रदेश में सर्वाधिक प्राचीन नेशनल पार्क कौन-सा है ?
(अ) बांधवगढ़ नेशनल पार्क
(ब) कान्हा नेशनल पार्क
(स) माधव नेशनल पार्क
(द) सतपुड़ा नेशनल पार्क
[Koushal Vikash Sanchalnalaya Recruitment Exam-2016)
उत्तर-(ब) कान्हा – किसली राष्ट्रीय उद्यान मंडला जिले के अंतर्गत आता है। यह प्रदेश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है, जो लगभग 940 वर्ग किमी में फैला हुआ है । इसे वर्ष 1933 में अभ्यारण तथा 1955 में नेशनल पार्क बनाया गया था तथा इसे वर्ष 1974 में बाघ परियोजना में शामिल किया गया । यह सन् 1935 से आज तक देश के सबसे पुराने अभ्यारणों में से एक है।
Que. करेरा वन्यजीव अभ्यारण्य की स्थापना निम्न में से किस प्रजाति के पक्षी के संरक्षण के लिए की गयी थी? .
(अ) दूधराज
(ब) सोन चिड़िया
(स) बुलबुल
(द) नीलकंठ पक्षी
[Combined Group-4, Asstt. Grade-3: 2016]
उत्तर-(ब) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में करेरा पक्षी अभ्यारण है । करेरा में सोन चिरैया की मौजूदगी का पता चलने पर वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1927 के तहत वर्ष 1981 में करेरा पक्षी अभ्यारण की स्थापना की गई । 202.210 वर्ग किमी. क्षेत्र में फैले इस अभ्यारण में 245 प्रजातियों की चिड़िया दर्ज है । यहाँ पर मुख्य रूप से विलुप्त प्राय ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (सोन चिड़िया) का संरक्षण प्रदान किया गया है।
Que. मध्य प्रदेश राज्य में कुल कितने जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र हैं?
(अ)2
(ब) 3
(स) 4
(द) 5.
[Combined Group-4, Asstt. Grade-3: 2016]
उत्तर-(ब) केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा पचमढ़ी व अमरकण्टक- अचानकमार को जैव – मण्डलीय क्षेत्र घोषित किया गया है । पचमढ़ी प्रदेश का प्रथम व देश का 10 वां जैव – मण्डलीय आरक्षित क्षेत्र है तथा प्रदेश में पन्ना और छतरपुर जिले के भाग भी जैव मण्डलीय संरक्षित क्षेत्र घोषित है।
Que. क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा व सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान है-
(अ) पन्ना व सतपुड़ा
(ब) कान्हा किसली व पेंच
(स) कान्हा किसली व जीवाश्म (डिण्डौरी)
(द) कान्हा किसली व संजय (सीधी)
[State Engineering Services (Prelims) Exam-2016]
उत्तर-(स) मध्यप्रदेश का सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला राष्ट्रीय उद्यान कान्हा किसली है, जिसका क्षेत्रफल 940 वर्ग किमी. है तथा डिण्डोरी जिले में
स्थित मध्यप्रदेश का प्रथम जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान है। इसका क्षेत्रफल 0.27 वर्ग किमी. है। जीवाश्म उद्यान की स्थापना 1968 में की गई जिसमें भू-तल जीवाश्म रखे जाते हैं।
Que. सोन इस साल में एक संरक्षित वन के रूप में घोषित किया गया था ।
(अ) 1972
(ब) 1981
(स) 2015
(द) 1992
[ANM Training Selection Test 2016]
उत्तर-(ब) मध्यप्रदेश के सीधी तथा शहडोल जिले में सोन नदी में घड़ियालों के संरक्षण के लिए सोन (घड़ियाल) अभ्यारण स्थापित किया गया। सोन अभ्यारण वन क्षेत्र को सन् 1981 में एक संरक्षित वन के रूप में घोषित किया गया | 83.604 वर्ग किलो मीटर क्षेत्र में फैले इस अभ्यारण में घड़ियालों के अलावा कछुए दुर्लभ प्रजाति भी पायी जाती है