यह PDF डाउनलोड करने के लिए सबसे नीचे जाकर दी गई “Click Here for Download” बटन दबाऐं।

Que.  बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान मध्यप्रदेश के किस क्षेत्र में स्थित है ? 

(अ) बुंदेलखण्ड 

(ब) मध्यभारत 

(स) बघेलखण्ड 

(द) इनमें से कोई सही नहीं 

[State Engineering Services (Prelims) Exam-2016] 

उत्तर-(स) वर्ष 1968 में स्थापित बाँधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान मध्यप्रदेश के बघेलखण्ड क्षेत्र के उमरिया जिले में है। बघेलखण्ड का पठार गोंडवाना शैल समूह से निर्मित है। यह एक प्राचीनतम भू-खण्ड का भाग है। इस क्षेत्र में शहडोल, सीधी, सिंगरौली का निचला भाग तथा उमरिया डिण्डोरी आदि जिले शामिल हैं। बाँधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान सफेद शेरों के लिए प्रसिद्ध है तथा बाघ की दृष्टि से सर्वाधिक घनत्व वाला राष्ट्रीय उद्यान है। 

Que. ……. बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान के बंगाल टाइगरों में से एक है, जो कि “नेशनल ज्योग्राफिक” मैगजीन के कवर पर दिखाई दी। 

(अ) चार्जर 

(ब) राम 

(स) सीता 

(द) मोहिनी 

[Labour Inspector Recruitment Test: 2017] 

उत्तर- (स) सीता बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान के बंगाल टाइगरों में से एक है, जो कि नेशनल ज्योग्राफिक मैंगजीन के कवर पर दिखाई दी । बांधवगढ़ में बंगाल बाघों का दुनिया में सबसे ज्यादा घनत्व है । यहाँ बड़े और सुंदर बाघ hai 

Que. ……. राष्ट्रीय उद्यान, भारत के 18 जैवमंडल रिजर्व (निचय) में से एक है। 

(अ) पन्ना 

(ब) कान्हा 

(स) माधव 

(द) संजय 

[Labour Inspector Recruitment Test: 2017] 

उत्तर- (अ) केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय भारत के 18 जैवमण्डल रिजर्व में से एक पन्ना और छतरपुर जिले के भाग तथा पचमढ़ी व अमरकण्टक- 

अचानकमार को जैव-मण्डलीय संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया है | 

Que.  इन राष्ट्रीय उद्यानों में से कौन-सा मध्यप्रदेश में नहीं है | 

(अ) कान्हा राष्ट्रीय उद्यान  

(ब) गिंडी राष्ट्रीय उद्यान 

(स) सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान  

(द) संजय राष्ट्रीय उद्यान 

[Labour Inspector Recruitment Test: 2017] 

उत्तर- (ब) दिए गए राष्ट्रीय उद्यानों में से गिडी राष्ट्रीय उद्यान म.प्र. में नहीं है, जबकि तीनों सतपुड़ा, कान्हा तथा संजय राष्ट्रीय उद्यान मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान है। 

Que.  निम्नलिखित राष्ट्रीय उद्यानों में से कौन-सा मध्यप्रदेश में नहीं है? 

(अ) बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान  

(ब) संजय राष्ट्रीय उद्यान 

(स) माधव राष्ट्रीय उद्यान  

(द) नागजीरा राष्ट्रीय उद्यान 

[Labour Inspector Recruitment Test: 2017] 

उत्तर- (द) प्रश्नानुसार दिए गए आप्शन में से नागजीरा (नवेगाँव) राष्ट्रीय उद्यान म.प्र. में नहीं महाराष्ट्र के गोदिया जिले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान 

है, जबकि बांधवगढ़ प्रदेश के उमरिया जिले में, माधव शिवपुरी जिले में तथा संजय राष्ट्रीय उद्यान सीधी-शहडोल जिले में आता है | 

Que.  जॉर्ज कैसल, राष्ट्रीय उद्यान में स्थित है। 

(अ) बांधवगढ़ 

(ब) कान्हा 

(स) माधव 

(द) संजय 

[Labour Inspector Recruitment Test: 2017] 

उत्तर- (स) माधव राष्ट्रीय उद्यान में एक पहाड़ी के शिखर पर ‘जार्ज कैसल’ नामक एक भव्य भवन बना हुआ है | माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी जिले 

में स्थित है। 

Que.  सैलाना जीव अभ्यारण्य कौन-से जिले में उपस्थित है ? 

(अ) मंडला 

(ब) बालाघाट 

(स) रतलाम 

(द) शिवपुरी 

(Group 2 (Sub Group 2) Combined Recruitment Test – 2017] 

Ans. …………………………………………….रतलाम जिले के सैलाना गाँव के निकट स्थित है । 13 वर्ग किमी. में फैला सलाना अभ्यारण वर्ष 1983 में स्थापित किया गया था। सैलाना अभ्यारण : विलप्तप्राय खरमोर पक्षी के लिए एक प्रमख निवास स्थान है । साथ ही पक्षियों की दुर्लभ प्रजातियों को बचाने और बढ़ावा देने के लिए यह अभ्यारण स्थापित है । यह स्थान मालवा की पहाड़ियों के बीच स्थित है। 

Que.  भूरसिंह बारहसिंगा निम्न में से कौन-से अभ्यारण्य का शुभंकर के रूप में चुना गया है ? 

(अ) पेंच बाघ अभ्यारण्य 

(ब) पन्ना बाघ अभ्यारण्य । 

(स) कान्हा बाघ अभ्यारण्य  

(द) बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान 

[B.A, B.Ed./B.SC. B.Ed./B.Et.Ed.-2017] 

उत्तर-(स) कान्हा टाइगर रिजर्व मार्च 2017 के अंतिम सप्ताह में भारत का  पहला टाइगर रिजर्व बना जिसने आधिकारिक रूप से एक शुभंकर जारी किया । शुभंकर का नाम ‘भूरसिंह’ है, जो एक बारहसिंगा है । बारहसिंगा मध्यप्रदेश का राज्य पश है । कान्हा टाइगर रिजर्व दनिया का एक मात्र ऐसा स्थान है जहाँ हिरणों की यह प्रजाति पाई जाती है । 1 जून 1955 क  स्थापित कान्हा राष्ट्रीय उद्यान म.प्र. का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। 

Que. ……. नदी गांधी सागर अभ्यारण के पश्चिमी और पूर्वी भाग को अलग करती है ? 

(अ) चंबल 

(ब) केन 

(स) सोन 

(द) यमुना 

[B.Ed.) M.Ed./M.P. Ed.-, (Two Years) and B.Ed, M.Ed 2017] 

उत्तर-(अ) गांधी सागर अभ्यारण्य म.प्र. के नीमच और मंदसौर जिले की उत्तरी सीमा पर स्थित है । यह अभ्यारण्य वर्ष 1974 में अधिसूचित किया गया था। यह अभ्यारण्य कुल 368.62 वर्ग किमी. से भी अधिक ke क्षेत्रफल में विस्तृत है। चंबल नदी इस अभ्यारण्य के मध्य से गजरती है और इसे दो हिस्सों में विभाजित करती है । इस प्रकार यह नदी इस अभ्यारण्य को पश्चिमी एवं पूर्वी भागों में बांटती है जिसमें से पश्चिमी भाग नीमच जिले में और पूर्वी भाग मंदसौर जिले में स्थित है। 

Que.  जवाहर सागर बांध के निकट स्थित अभ्यारण्य……है? 

(अ) शिवपुरी अभ्यारण्य  

(ब) चंबल अभ्यारण्य 

(स) कान्हा अभ्यारण्य 

(द) नौरादेही अभ्यारण्य 

[B.Ed./M.Ed./M.P.Ed.-, (Two Years) and B.Ed, M.Ed 2017) 

उत्तर-(ब) जवाहर सागर बांध चंबल नदी के ऊपर एक बांध है। यह बांध राजस्थान और मध्यप्रदेश राज्य के चंबल घाटी परियोजना के तहत बनाया गया है । बांध के समीप ही राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल वन्य जीव अभ्यारण्य  स्थित है | जहां लुप्तप्रायः घड़ियाल का संरक्षण किया जाता है । इस अभ्यारण्य की स्थापना 1979 में की गई। 

Que.  मध्यप्रदेश में चीते से पुनः परिचय करने के लिए संभावित स्थल ……. है। 

(अ) भिंड अभ्यारण्य. 

(ब) कान्हा अभ्यारण्य 

(स) नौरादेही अभ्यारण्य  

(द) शिवपुर अभ्यारण्य 

[B.P.Ed., M.P.Ed., (Two Years) and B.Ed,-M.Ed (Combined 

Three Years) 2017] 

उत्तर-(स) मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा अभ्यारण्य नौरादेही (सागर) है, जिसका क्षेत्रफल 1194 वर्ग किमी. है। नौरादेही सेंचुरी (अभ्यारण्य) प्रदेश में चीते 

से पुनः परिचित कराने हेतु संभावित स्थान है। 

Que.  कान्हा क्षेत्र में कौन-सी नदी बहती है ? 

(अ) सुर्पण (Surpan)  

(ब) नर्मदा 

(स) ताप्ती 

(द) कावेरी 

[B.P. Ed., M.P.Ed., (Two Years) and B.Ed, M.Ed (Combined Three Years) 2017] 

उत्तर-(अ) कान्हा राष्ट्रीय उद्यान प्रदेश के मंडला जिले में स्थित है जिसकी स्थापना 1955 में की गई। यह एक घोड़े के नाल का आकार का है। इसके मध्य से सुर्पण नदी, खड़ी, चट्टानों ढलानों में बहती है, जो कि मैकाल पहाड़ी द्वारा निर्मित है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *