यह PDF डाउनलोड करने के लिए सबसे नीचे जाकर दी गई “Click Here for Download” बटन दबाऐं।

1. मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों के लिए कौन-सा मोबाइल एप्लिकेशन प्रारंभ किया गया है ?
(अ) एम-शिक्षक कल्याण
(ब) एम-शिक्षामित्र
(स) शिक्षण-शिक्षक विकास
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (ब) शिक्षकों को शिक्षण व विभिन्न सेवाओं से संबंधित कार्यों को उपलब्ध कराने का आसान तरीका उपलब्ध कराने के लिए मध्यप्रदेश सरकार
ने ‘एम-शिक्षामित्र’ के नाम से मोबाइल एप्लिकेशन आरंभ किया है। शिक्षकों के लिए इस प्रकार का मोबाइल एप्लिकेशन आरंभ करने वाला म.प्र. देश
का पहला राज्य है । इस एप्लिकेशन का विकास एनआईसी द्वारा किया गया है।
2.मध्यप्रदेश में किस स्थान पर डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय विकसित (स्थापित किया जा रहा है ?
(अ) खण्डवा
(ब) महिदपुर
(स) महू
(द) मानपुर
उत्तर- (स) इंदौर के समीप मह स्थित डॉ. अम्बेडकर की जन्मस्थली पर पहले से संचालित डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर राष्ट्रीय सामाजिक विज्ञान
संस्थान को ही विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित किया जायेगा । इसकी औपचारिक घोषणा 14 अप्रैल, 2015 को की गई।
3.म.प्र. के किस स्थान पर नवीन कृषि महाविद्यालय खोला गया है?
(अ) झाबुआ
(ब) गंजबासौदा
(स) बड़वानी
(द) अजयगढ़
उत्तर- (ब) म.प्र. शासन, किसान कल्याण विभाग के आदेश के तहत् नवीन कृषि महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 2007-08 में
गंजबासौदा (विदिशा) में की गई।
4. म.प्र. के किस शहर में भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान (IIT) की स्थापना की गई है-
(अ) भोपाल
(ब) ग्वालियर
(स) इन्दौर
(द) जबलपुर
उत्तर- (स) म.प्र. के एजुकेशन हब के नाम से प्रसिद्ध इन्दौर में भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान की स्थापना की गई है। इसका
शिलान्यास तत्कालीन केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री अर्जुनसिंह ने 17 फरवरी, 2009 को किया।
5. निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 म.प्र. में किस तिथि से लागू हुआ-
(अ) 1 नवम्बर 2009
(ब) 1 जनवरी 2010
(स) 1 अप्रैल 2010
(द) 1 नवम्बर 2010 .
उत्तर- (स) नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 सम्पूर्ण म.प्र. में 1 अप्रैल 2010 से लागू हो गया।
6.देश का पहला बौद्ध विश्वविद्यालय कहाँ खोला गया-
(अ) राजस्थान
(ब) मध्य प्रदेश
(स) छत्तीसगढ़
(द) महाराष्ट्र
उत्तर- (ब) 14 अप्रैल को बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती पर मुख्यामंत्री शिवराजसिंह चौहान ने देश का पहला बौद्ध विश्वविद्यालय म.प्र. में शुरू करने की घोषणा की। (वर्तमान में स्थापित )
7. निम्न में किस शहर में मेडिकल विश्व विद्यालय खोले जाने की घोषणा की गई है-
(अ) इन्दौर
(ब) भोपाल
(स) ग्वालियर
(द) जबलपुर
उत्तर- (द) 11 जुलाई 2010 को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने जबलपुर में मेडिकल विश्वविद्यालय खोले जाने की घोषणा
की है।
8. महाराजा छत्रसाल बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय कहाँ स्थापित किया गया है ?
(अ) ओरछा
(ब) छतरपुर
(स) टीकमगढ़
(द) सतना
उत्तर- (ब) मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक -2011 के तहत् प्रदेश सरकार ने बुन्देलखण्ड अंचल में महाराजा छत्रसाल बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय की स्थापना छतरपुर में किये जाने की सर्वानुमति प्राप्त कर ली है और उसे 2015 में स्थापित भी कर दिया गया है।
9. वर्तमान में मध्य प्रदेश में कितने विश्व विद्यालय हैं? .
(अ) 18 .
(ब) 25
(स) 21
(द) 15
उत्तर- (ब) मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा प्रदान करने हेतु विभिन्न क्षेत्रों जैसे-इंजीनियरिंग, मेडिकल, कृषि आदि व सामान्य शिक्षा के लिए प्रदेश में 25 विश्वविद्यालय कार्यरत हैं, जबकि दो प्रस्तावित है।
10. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्व विद्यालय की स्थापना कब की गई?
(अ) 1988
(ब) जनवरी, 1991
(स) फरवरी, 1991
(द) 1993
उत्तर- (ब) मध्य प्रदेश में पत्रकारिता शिक्षा के लिए माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्व विद्यालय की स्थापना भोपाल में 16 जनवरी, 1991 को की गई, इसी वर्ष चित्रकूट ग्रामोदय विश्व विद्यालय तथा राजाभोज विश्वविद्यालय की स्थापना भी की गई।
11. म.प्र. के इस शहर में दंत चिकित्सा महाविद्यालय है-
(अ) इन्दौर
(ब) भोपाल
(स) ग्वालियर
(द) जबलपुर
उत्तर- (अ) मध्य प्रदेश का इन्दौर ऐसा शहर है जहाँ प्रदेश के एकमात्र (शासकीय) दंत चिकित्सा महाविद्यालय तथा नर्सिंग महाविद्यालय की स्थापना की गई जो वर्ष 1961 में स्थापित किये गये हैं।
12. म.प्र. में पशु चिकित्सालय महाविद्यालय कहाँ पर है?
(अ) इन्दौर
(ब) रतलाम
(स) महू
(द) पीलू खेड़ी
उत्तर- (स) मध्य प्रदेश में तीन पशु चिकित्सा महाविद्यालय स्थापित किये गये हैं। जबलपुर, महू तथा रीवा में।
13. राज्य का एकमात्र यूनानी चिकित्सा महाविद्यालय कहाँ स्थापित है ?
(अ) खण्डवा
(ब) बुरहानपुर
(स) मंदसौर
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(ब) मध्य प्रदेश का एकमात्र यूनानी चिकित्सा महाविद्यालय बुरहानपुर जिले में स्थित है। यह महाविद्यालय सागर विश्वविद्यालय
के अंतर्गत क्रियान्वित है।
14. म.प्र. के किस विश्वविद्यालय ने विदेशी विश्वविद्यालय के साथ अध्ययन व अनुसंधान के लिए सहमति दी है-
(अ) जे.एन.के.वी.वी.
(ब) डी.ए.वी.वी.
(स) दुर्गावती
(द) हरिसिंह गौर
उत्तर- (ब) मध्य प्रदेश का देवी अहिल्या विश्व विद्यालय इन्दौर (DAW) प्रदेश का ही नहीं देश का ऐसा प्रथम विश्वविद्यालय है जिसने इस्टर्न मिशिगन विश्व विद्यालय अमेरिका अर्थात् किसी विदेशी विश्व विद्यालय के साथ अध्ययन/अध्यापन व अनुसंधान संबंधी परस्पर सहमति पर हस्ताक्षर कर कीर्तिमान स्थापित किया है।
15. यह प्रदेश का सबसे पुराना चिकित्सा महाविद्यालय है-
(अ) गजराराजे चिकित्सा महाविद्यालय (ग्वालियर)
(ब) महात्मा गाँधी मेमोरियल चिकित्सा महाविद्यालय (इन्दौर)
(स) शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय (जबलपुर)
(द) एस.एन. मेडिकल कॉलेज (रीवा)।
उत्तर-(अ) म.प्र. में 6 मेडिकल कॉलेज हैं, जिसमें सबसे पुराना गजराराजे चिकित्सा महाविद्यालय (1946) ग्वालियर है।