{Part-7} Punekar MPGK MCQs in Hindi (Vyapam/MPPSC)

author
7 minutes, 47 seconds Read

यह PDF डाउनलोड करने के लिए सबसे नीचे जाकर दी गई “Click Here for Download” बटन दबाऐं।

63. मध्यप्रदेश के कितने क्षेत्र में वन है ? 

(अ) 10 प्रतिशत  

(ब) 30 प्रतिशत 

(स) 50 प्रतिशत  

(द) 60 प्रतिशत 

कराधान सहायक-20121 

उत्तर-(ब) मध्यप्रदेश देश का सर्वाधिक वन आच्छादित राज्य है। प्रदेश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 3,08,252 वर्ग किमी. में से 94.69 हजार वर्ग 

किमी. पर वन क्षेत्र है, जो राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 30.71% है। राज्य के कुल वन क्षेत्र का 65% आरक्षित वन, 33% संरक्षित वन एवं 21 

प्रतिशत अवर्गीकृत वन क्षेत्र है। 

64. मध्य प्रदेश के किस जिले में सबसे कम तेंदूपत्ता के संसाधन हैं? 

(अ) इन्दौर  

(ब) रतलाम 

(स) मुरैना 

(द) भिण्ड 

[कराधान सहायक-2012] 

उत्तर-(अ) मध्यप्रदेश देश के 60% तेंदूपत्ता का उत्पादन करता है, यहाँ के मुख्य तेंदूपत्ता उत्पादन क्षेत्र-भिण्ड, मुरैना, रतलाम, सागर, जबलपुर आदि जबकि इंदौर क्षेत्र में तेंदूपत्ता उत्पादन बहुत कम है। तेंदूपत्ता बीड़ी बनाने के कार्य में उपयोग आता है। 

65. भारत के किस राज्य में वनों का क्षेत्रफल सबसे कम है ? 

(अ) मध्य प्रदेश  

(ब) उत्तराखण्ड 

(स) कर्नाटक  

(द) दिल्ली 

[कराधान सहायक-2012] 

उत्तर-(द) प्रश्न में दिए गए विकल्पों में दिल्ली का वन क्षेत्र सबसे कम है, जबकि वन स्थिति रिपोर्ट 2011 के अनुसार देश में सर्वाधिक वन क्षेत्र 

वाला राज्य मध्यप्रदेश है जहाँ कुल 77770 वर्गकिमी. क्षेत्र वनाच्छादित है, जबकि कुल भौगोलिक क्षेत्र में वन क्षेत्र के प्रतिशत की दृष्टि से पहला 

स्थान मिजोरम (90.68%) राज्य का है। 

66. मध्य प्रदेश में सागौन के वन कुल क्षेत्रफल के लगभग कितने प्रतिशत भाग पर पाए जाते हैं ? 

(अ) 17.8% 

(ब) 20.6% 

(स) 27.8% 

(द) 33.0% 

MPPSC PRE-2014] 

उत्तर- (अ) मध्य प्रदेश में सागौन के वन कुल वन क्षेत्रफल के लगभग 17.8 प्रतिशत भाग पर पाए जाते हैं । ये वन प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में अधिक पाये जाते हैं। 

67.       मध्यप्रदेश के किस जिले में, वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून की क्षेत्रीय प्रयोगशालाओं में से एक स्थित है ?     

(अ) बैतूल    

   (ब) जबलपुर    

   (स) इंदौर   

   (द) मंडला  

Ans- b  jabalpur 

[चतुर्थ श्रेणी-2015, प्लाटून कमांडर-2015]

72. मध्यप्रदेश में भारतीय वन प्रबंधन संस्थान कहाँ स्थित है ? 

(अ) इंदौर 

(ब) बाँधवगढ, 

(स) भोपाल 

(द) बुरहानपुर 

[Labour Inspector Recruitment Test: 2017] 

पुलिस आरक्षक-2016] 

उत्तर-(स) मध्यप्रदेश के भोपाल में स्थित भारतीय वन प्रबंधन संस्थान भारतीय वन सेवा, वन विकास निगमों और वानिकी कार्यक्रमों को विकसित 

करने के लिए वन संबंधी उद्योगों से जुड़े हुए व्यक्तियों को प्रशिक्षण देता है। इस संस्थान को सन् 1984 में भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद के 

सहयोग से स्थापित किया गया था । 

73. पचमढ़ी आरक्षित जैव-क्षेत्र, भारत सरकार द्वारा कब बनाया गया था? 

(अ) 03-03-1999  

(ब) 06-03-1999 

(स) 03-12-2000  

(द) 03-06-2000 

[पशुपालन-2011] 

उत्तर- (अ) मध्यप्रदेश का एक मात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में है और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी यही है । इसे भारत सरकार द्वारा 3 मार्च, 1999 को आरक्षित जैव-क्षेत्र बनाया गया। 

74. मध्य प्रदेश में वन क्षेत्र लगभग 27 प्रतिशत है, जिसमें राष्ट्रीय उद्यान और अभ्यारण्य हैं। 

(अ) 9 प्रतिशत 

(ब) 11 प्रतिशत 

(स) 22 प्रतिशत 

(द) 26 प्रतिशत 

[ANM Training Selection Test 2016] 

उत्तर-(ब) मध्यप्रदेश आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 2016-2017 के अनुसार प्रदेश का कुल वनक्षेत्र 94690 वर्ग किमी. है, जो राज्य के भौगोलिक 

क्षेत्रफल का 30.72 प्रतिशत है, जबकि प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान एवं अभ्यारण के अंतर्गत कुल क्षेत्रफल 10.99 हजार वर्ग किलो मीटर है, जो कुल वन 

प्रतिशत का 11 प्रतिशत से कुछ अधिक है। 

75. मध्य प्रदेश वन परियोजना को किसकी सहायता प्राप्त है ? 

(अ) यूरोपीय संघ 

(ब) अमेरिका 

(स) विश्व बैंक 

(द) भारतीय रिजर्व बैंक 

(ANM Training Selection Test 2016] 

उत्तर-(स) मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वन संरक्षण परियोजना का संचालन  किया जा रहा है, जिसे विश्व बैंक की सहायता प्राप्त है। 

76. सागवान और साल मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के सभी राष्ट्रीय उद्यानों में पाए जाते हैं । ये पेड़ होते हैं ? 

(अ) सदाबहार 

(ब) पर्णपाती 

(स) शंकुधर 

(द) अल्पाइन 

(ANM Training Selection Test 2016] 

उत्तर-(ब) मध्यप्रदेश में लगभग सभी राष्ट्रीय उद्यानों में सागवान तथा साल के वक्ष पाये जाते हैं । ये वृक्ष पर्णपाती होते हैं । सागौन वृक्ष राज्य के मध्य 

दक्षिण क्षेत्र में अधिकांशतया केन्द्रित हैं । ये ऊष्णकटिबंधीय अर्ध पर्णपाती वन कुल वनक्षेत्र का 19.36 प्रतिशत है, जबकि साल वृक्ष का क्षेत्र पूर्वी 

म.प्र. है। यह भी उष्णकटिबंधीय अर्ध पणपाती वन है तथा प्रदेश के कुल वन क्षेत्र का 4.15 प्रतिशत है। 

77. मध्यप्रदेश के अधिकांश साल और सागौन के पेड़ हैं । इन पेड़ों में इनमें से कौन-सी निकटतम विशेषताएँ हैं ? 

(अ) उनके व्यापक पत्ते होते हैं। 

(ब) इनके बहुत लम्बे पेड़ होते हैं। 

(स) इनके शंकु के आकार के पत्ते होते हैं। 

(द) इनकी जड़ें सांस लेने वाली होती हैं। 

[ANM Training Selection Test 2016] 

उत्तर-(अ) मध्यप्रदेश में सर्वाधिक वन सागोन के है तथा उसके बाद साल के वन पाये जाते हैं । इमारती लकड़ी वाले इन वृक्षों की एक और मुख्य 

विशेषता इनके व्यापक पत्ते हैं अर्थात् इनके पत्ते बड़े आकार के होते हैं। 

78. वन्यजीव प्रबंधन में आमतौर पर शामिल होता है…। 

(अ) अभ्यारण्यों और राष्ट्रीय उद्यानों का बनना 

(ब) शिकार की रोकथाम और आनवरों की जनगणना गिनती 

(स) स्थायी जल संसाधनों को बढ़ावा देना 

(द) उपर्युक्त सभी 

. (ANM Training Selection Test 2016] 

उत्तर-(द) वन्यजीव प्रबंधन में आमतौर पर विकल्पों में दिये गये प्रबंधन कार्य शामिल किये जाते हैं। 

79. वन्यजीव संरक्षण अधिनियम इस साल से प्रभाव में आया। 

(अ) 1991 

(ब) 1972 

(स) 1984 

(द) 2000 

[ANM Training Selection Test 2016] 

उत्तर-(ब) बन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 में प्रभाव में आया । इस अधिनियम को राष्ट्रपति की स्वीकृति 9 सितंबर 1972 को प्राप्त हुई तथा 

भारत के राजपत्र असाधारण दिनांक 11 सितंबर, 1972 को पार्ट -II में प्रथम बार प्रकाशित हुआ, जबकि कृषि मंत्रालय की अधिसूचना क्र, GSR- 28 (E) दिनांक 25 जनवरी, 1973 द्वारा इस अधिनियम को दिनांक 25/ 1/1973 से मध्यप्रदेश में लागू किया गया । 

80. भारत के सबसे पुराना जंगल पाया जाता है ………. में- 

(अ) बोरी वन्यजीव अभ्यारण्य  

(ब) कान्हा राष्ट्रीय उद्यान 

(स) वन विहार पार्क  

(द) बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान 

[ANM Training Selection Test 2016] 

उत्तर-(अ) मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के सतपुड़ा के घने जंगलों में स्थित बोरी वन्य जीव अभ्यारण के बारे में कहा जाता है कि यहाँ भारत के 

सबसे पुराने जंगल पाये जाते हैं। 485.715 वर्ग किमी क्षेत्र में फैले बोरी अभ्यारण्य में समृद्ध वनस्पति और जीव बहुतायत में है। यह अभ्यारण्य 

शुष्क पर्णपाती. वृक्षों और बॉस के जंगलों से घिरा हुआ है। वैसे तो इसे 1865 में ही वन्यजीव अभ्यारण का दर्जा मिल गया, लेकिन स्वतंत्र भारत 

में इसे 1978 में स्थापित किया गया । 

81. म.प्र. का कितना क्षेत्र प्राकृतिक जंगलों से आच्छादित है ? 

(अ) 90,212 वर्ग किमी.  

(ब) 94,10 वर्ग किमी. 

(स) 95,610 वर्ग किमी.  

(द) 94,689 वर्ग किमी. 

[Dairy Federation Recruitment Exam-2016] 

उत्तर-(द) मध्यप्रदेश देश का सर्वाधिक वनाच्छादित राज्य है । मध्यप्रदेश आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 2016 – 17 के अनुसार प्रदेश का 94,689 वर्ग 

किमी क्षेत्र प्राकृतिक जंगलों से आच्छादित है । यह वन क्षेत्र प्रदेश के कुल भौगोलिक क्षेत्र के 30.72% है | 

82. मध्यप्रदेश में सर्वाधिक वन किस जिले में हैं ? 

(अ) बालाघाट 

(b) माबुआ 

(स) अलीराजपुर 

(द) शहडोल 

(Dairy Federation Recruitment Exam-2016) 

उत्तर-(3) वन स्थिति रिपोर्ट 2015 के अनुसार म.प्र. देश का सर्वाधिक बन क्षेत्रफल वाला राज्य है और म.प्र. का सर्वाधिक वन क्षेत्रफल वाला 

 जिला बालाघाट है जिसका वन क्षेत्रफल 4970 वर्ग किमी. है। यह जिले के कुल क्षेत्रफल का 58.85 प्रतिशत है। 

83. बांस का प्रयोग इनमें से किस कार्य के लिये होता है ? 

(अ) रेलवे स्लीपर 

(ब) भवन निर्माण 

(स) बीड़ी निर्माण 

(द) कत्था निर्माण 

[Dairy Federation Recruitment Exam-2016] 

उत्तर-(ब) बाँस का प्रयोग भवन निर्माण के लिए किया जाता है। इसके अलावा कागज, लुगदी, टोकरी, चटाई, मचान आदि बनाने में भी बाँस का उपयोग होता है । बाँस उत्पादन में म.प्र. का देश में दूसरा स्थान है । 

84. भारत में बांस उत्पादन में म.प्र. का स्थान है। 

(अ) पहला 

(ब) दूसरा 

(स) चौथा 

(द) तीसरा 

[Dairy Federation Recruitment Exam-2016] 

उत्तर-(ब) भारत के बाँस उत्पादक राज्यों में म.प्र. का स्थान दूसरा है  म.प्र. में लगभग 50 लाख नेशनल टन बाँस उपलब्ध है । बाँस उत्पादन में 

पहले स्थान पर अरुणाचल प्रदेश है । उसके बाद दूसरे क्रम (1.3 हेक्टेयर) पर म.प्र. है । बाँस का बॉटनीकल नाम ‘डेन्डोकेलेमस’ (स्ट्रिक्स प्रजाति) 

है। तथा 75 सेमी. या इससे अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में पाया जाता है। 

85. म.प्र. के किस जिले में न्यूनतम वन क्षेत्र पाया जाता है ? 

(अ) शाजापुर 

(ब) शुजालपुर 

(स) रायसेन 

(द) डिंडोरी 

[Dairy Federation Recruitment Exam-2016] 

उत्तर-(अ) वन स्थिति रिपोर्ट 2015 के अनुसार मध्यप्रदश का न्यूनतम वन क्षेत्रफल वाला जिला शाजापुर है, जिसका मात्र 29 वर्ग किमी. क्षेत्र, वन 

क्षेत्र है, जो जिले के कुल क्षेत्रफल का महज 0.47 प्रतिशत है । जबकि हिण्डोरी जिले का वनक्षेत्र 2756 वर्ग किमी. तथा रायसेन का 2730 वर्ग 

किमी. वन क्षेत्र के अंतर्गत आता है । 

86. निम्न में से किस वस्तु का प्रयोग औषधि निर्माण के लिये किया जाता 

(अ) खैर 

(ब) साल 

(स) सागौन 

(द) लाख 

[Dairy Federation Recruitment Exam-2016) 

उत्तर-(अ) दिये गए विकल्पों में से खैर का प्रायोग औषधि निर्माण के लिए किया जाता है । मध्य प्रदेश में खैर-शहडोल, रीवा, सीधी, सागर, दमोह आदि जिलों में पाया जाता है। खैर के बीच की लकड़ी (हर्टवड़) कत्था बनाने के उपयोग में लाई जाती है। शिवपुरी तथा मानमोर (मुरैना) में कत्था बनाने का एक-एक कारखाना है। 

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *