यह PDF डाउनलोड करने के लिए सबसे नीचे जाकर दी गई “Click Here for Download” बटन दबाऐं।

Que.. गिर के शेरों को रखे जाने हेतु किस राष्ट्रीय पार्क/अभ्यारण्य का चयन किया गया है-
(अ) पेंच
(ब) कान
(स) बांधवगढ़
(द) पालपुर कूनों
[MPPSC Pre -2008]
उत्तर- (द) गुजरात के गिर राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाने वाले एशियाटिक बब्बर शेरों को मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित पालपुर कूनों अभ्यारण्य में लाए जाने का प्रस्ताव है।
Que. म.प्र. के किस राष्ट्रीय उद्यान को प्रोजेक्ट टाइगर में सबसे पहले शामिल किया गया- ..
(अ) संजय अभ्यारण्य
(ब) बाँधवगढ़
(स) माधवगढ़
(द) कान्हा-किसली
[MPPSC Pre (बैकलॉग)-2003]
उत्तर-(द) मण्डला जिले में स्थित 940 वर्ग किलोमीटर में फैला यह राष्ट्रीय उद्यान जबलपुर से 170 किलोमीटर दूर है।
Que. कान्हा राष्ट्रीय उद्यान किस जिले में हैं ?
(अ) शिवपुरी
(ब) शहडोल
(स) मण्डला
(द) पन्ना
(जेल प्रहरी-2015, जेल प्रहरी-2014)
[PATWARI – 2008]
उत्तर-(स) कान्हा-किसली राष्ट्रीय उद्यान प्रदेश के मण्डला जिले में स्थित है। कान्हा-किसली को 1933 में अभयवन, 1952 में अभ्यारण तथा 1955 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया। सन् 1974 में इसे ‘टाइगर प्रोजेक्ट के अंतर्गत शामिल किया गया।
Que. मध्य प्रदेश में जैव मण्डलीय आरक्षित क्षेत्र कहाँ है ?
(अ) बाँधवगढ़
(ब) शिवपुरी
(स) पचमढ़ी
(द) छतरपुर
(State Engineering-2014, PATWARI – 2008]
उत्तर-(स) म.प्र. के एकमात्र हिल स्टेशन के नाम से विख्यात् पचमढ़ी में प्रदेश का जैव मण्डलीय आरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया। हाल ही में प्रदेश के पचमढ़ी को युनेस्कों की विश्व धरोहर सूची की वन्यप्राणी संरक्षण सूची में शामिल किया गया। पचमढ़ी को प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी भी कहा जाता है|
Que. कान्हा क्यों प्रसिद्ध है ?
(अ) कोयले की खदान है।
(ब) राष्ट्रीय उद्यान है।
(स) शिक्षा का केन्द्र है।
(द) औद्योगिक केन्द्र है।
• पशुपालन-2011, जेल प्रहरी-2009]
उत्तर-(ब) कान्हा-किसली मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। मण्डला जिले का कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के लिए प्रसिद्ध है। 940 वर्ग किमी. क्षेत्र में फैला यह उद्यान 1933 में अभयवन, 1952 में अभ्यारण तथा 1955 में राष्ट्रीय उद्यान बनाया गया। सन् 1974 से प्रोजेक्ट टाइगर योजना के अन्तर्गत शामिल किया गया।
Que. ‘माधव राष्ट्रीय उद्यान’ इस राजस्व संभाग के क्षेत्रान्तर्गत है –
(अ) भोपाल
(ब) उज्जैन
(स) ग्वालियर
(द) चम्बल
[जेल प्रहरी-2015, उच्च न्यायालय ग्रेड II/III-2012]
उत्तर-(स) ‘माधव राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में स्थित है और शिवपुरी, ग्वालियर संभाग के अन्तर्गत आता है। अतः ‘माधव राष्ट्रीय उद्यान’ ग्वालियर राजस्व संभाग के क्षेत्रान्तर्गत है।
Que. बाँधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान कहाँ पर स्थित है ?
(अ) शहडोल
(ब) उमरिया
(स) डिण्डोरी
(द) मण्डला
कराधान सहायक-2010, म.प्र. राज्य वन सेवा परीक्षा-2010]
उत्तर-(ब) देश का सर्वाधिक बाघ घनत्व वाला तथा 32 पहाड़ियों से घिरा बाँधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान म प्र. के उमरिया जिले में स्थित है| जिसे 1993 से प्रोजेक्ट टाइगर में शामिल किया गया ।
Que. फॉसिल (जीवाश्म) पार्क मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है ?
(अ) शिवपुरी
(ब) मण्डला
(स) भोपाल
(द) पन्ना (छतरपुर)
उत्तर-(ब) नोट-म.प्र. का फॉसिल (जीवाश्म) पार्क डिण्डोरी जिले के शाहपुरा में स्थित है, हालाँकि डिण्डोरी जिला बनने से पूर्व वह मण्डला जिले का भाग था इसलिए प्रश्न पुराने तथ्यों पर आधारित है।