नमस्कार, “तेज एजुकेशन” टीम आपका हार्दिक स्वागत करती है।
सभी प्रतियोगी छात्रों की तैयारी को बेहतर आयाम तक पहुंचाने के लिए हमारी टीम द्वारा सभी यूट्यूब क्लासेस की PDF इसी बेबसाइट पर उपलब्ध कराईं जा रहीं हैं।
आइऐ पढ़ते हैं कुछ महत्वपूर्ण जीके प्रश्न :-
YouTube:-Tez Education
प्र. मध्य प्रदेश में देवरी घडि़याल रियरिंग सेंटर …… में स्थित है।
(अ) घाटिगांव अभयारण्य
(ब) राष्ट्रीय चम्बल अभयारण्य
(स) सोन घडि़याल अभयारण्य
(द) केन घडि़याल अभयारण्य
उत्तर – (ब)
व्याख्या – राष्ट्रीय चम्बल अभ्यारण्य राजस्थान में स्थित है। यह 1983 में वन्य जीव अभयारण्य घोषित हुआ। यह घडि़यालों के लिए जाना जाता है। इसकी व्यवस्था तीन राज्य उत्तर प्रदेश , राजस्थान तथा मध्यप्रदेश मिलकर देखने है।
प्र. ओलम्पिक पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन थी?
(अ) कर्णम मल्लेश्वरी
(ब) साक्षी मलिक
(स) पी.वी. सिंधू
(द) साइना नेहवाल
उत्तर – (अ)
व्याख्या – कर्णम मल्लेश्वरी वेटलिफ्टर है ये ओलम्पिक खेल में कास्य पदक जीतने वाली प्रथम महिला खिलाड़ी है। इन्हें अर्जुन पुरस्कार 1994 , राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 1995 , पद्मश्री 1999 में प्राप्त हुए।
प्र. मध्यप्रदेश में विदिशा क्षेत्र का नाम, किस प्रसिद्ध सम्राट की पत्नी के नाम पर रखा गया था?
(अ) गौतमीपुत्र सातकर्णी
(ब) औरंगजेब
(स) अकबर
(द) अशोक
उत्तर – (द)
व्याख्या – अपने युद्ध कौशल से दुनिया को जीतने वाले सम्राट अशोक विदिशा में अपना दिल हार बैठे थे। उस समय उनकी उम्र करीब 20 वर्ष थी, उस समय शाक्यवंशी साहूकार की बेटी देवी से उन्हें प्रेम हो गया। इसी वजह से मध्यप्रदेश में विदिशा क्षेत्र का नाम प्रसिद्ध हुआ।
प्र. विदिशा में हेलिओडोरस स्तम्भ किस भगवान को समर्पित है?
(अ) भगवान विष्णु
(ब) भगवान सूर्य
(स) भगवान इन्द्र
(द) भगवान शिव
उत्तर – (अ)
व्याख्या – हेलिओडोरस स्तम्भ यह पत्थर से निर्मित प्राचीन स्तम्भ है। इसका निर्माण – 110 इसा पूर्व कराया गया था, जो भारतीय यूनानीराजा अंतलिखित का राजा शुंग भागभद्र के दरबार में दूत था। उसी ने भक्ति भाव से एक विष्णु मंदिर का निर्माण करवाया था।
प्र. किस अनुसूची में संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त भाषा का उल्लेख किया गया है?
(अ) 7वीं अनुसूची
(ब) 9वीं अनुसूची
(स) 6वीं अनुसूची
(द) 8वीं अनुसूची
उत्तर – (द)व्याख्या – भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची भारत की भाषाओं से संबंधित है । इस अनुसूची में 22 भाषाएँ शामिल की गई है। इनमें से 14 भाषाओं को संविधान में शामिल किया गया था। सन् 1967 में सिन्धी भाषा को अनुसूची में जोड़ा गया था।
वर्दी विजेता टेस्ट – यहां जाकर दीजिये
प्र. संविधान का ….. अनुच्छेद, राज्यपाल की नियुक्ति से संबंधित है?
(अ) 164
(ब) 155
(स) 163
(द) 175
उत्तर – (ब)
व्याख्या – राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा संविधान के अनु. 155 के तहत की जाती है। राज्यपाल राज्य का प्रमुख होता है।
प्र. मध्यप्रदेश में उस स्थान का नाम बताऍं, जहॉं युद्ध स्मारक है ‘शौर्य स्मारक’ का उद्घाटन किया गया था।
(अ) इंदौर
(ब) जबलपुर
(स) भोपाल
(द) सतना
उत्तर – (स)
व्याख्या – ‘शौर्य स्मारक’ भोपाल में स्थित एक युद्ध स्मारक है, जिसका उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 अक्टूबर 2016 को किया था। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा भोपाल में एमपी के पास अरेरा हिल्स के दिल क्षेत्र में स्थापित किया है।
प्र. उस भारतीय खिलाड़ी का नाम बताइए जिन्हे 2014 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
(अ) सचिन तेंदुलकर
(ब) ध्यान चन्द्र
(स) पी. टी. उषा
(द) मिल्खा सिंह
उत्तर – (अ) व्याख्या – सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के इतिहास में विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिने जाते है। भारत के सर्वोच्च नागरकि सम्मान भारत रत्न से सम्मानित होने वाले वह सर्वप्रथम खिलाड़ी और सबसे कम उम्र के वयक्ति है।
GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।
GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।
GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।