नमस्कार, “तेज एजुकेशन” टीम आपका हार्दिक स्वागत करती है।

http://tezeducation.com/category/gk-pdf-by-tez-education/

सभी प्रतियोगी छात्रों की तैयारी को बेहतर आयाम तक पहुंचाने के लिए हमारी टीम द्वारा सभी यूट्यूब क्लासेस की PDF इसी बेबसाइट पर उपलब्ध कराईं जा रहीं हैं।

आइऐ पढ़ते हैं कुछ महत्वपूर्ण जीके प्रश्न :-

YouTube:-Tez Education

प्र. सरदार वल्‍लभ भाई पटेल राष्‍ट्रीय पुलिस अकादमी….. स्‍थान पर स्थित है।

(अ) रांची

(ब) भोपाल

(स) हैदराबाद

(द) देहरादून

उत्‍तर- (स)

व्‍याख्‍या- सरदार वल्‍लभभाई पटेल राष्‍ट्रीय पुलिस अकादमी भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए भारतीय राष्‍ट्रीय संस्‍थान है। इसकी स्‍थापना 15 सितम्‍बर 1948 को हैदराबाद में की गई।

प्र. एक प्रदेश में किस मुख्‍यमंत्री ने सबसे लम्‍बी अवधि के लिए कार्यकाल सम्‍भाला ?

(अ) ममता बनर्जी

(ब) बीजू पटनायक

(स) ज्‍योति बसु

(द) नरेन्‍द्र मोदी

उत्‍तर- (स)

व्‍याख्‍या- जयोति बसु पश्चिम बंगाल के 1977 से 2000 तक मुख्‍यमंत्री रहे। इनका सम्‍बन्‍ध कम्‍युनिस्‍ट पार्टी से था।

प्र. भारत में सर्वोच्‍च नागरिक पुरस्‍कार कौन-सा है?

(अ) भारत रत्‍न

(ब) पद्म विभूषण

(स) परम वीर चक्र

(द) ज्ञानपीठ

उत्‍तर- (अ)

व्‍याख्‍या- ‘भारत रत्‍न‘  भारत का सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान है। भारत का सर्वोच्‍च सैन्‍य सम्‍मान परमवीर चक्र तथा शांति कालीन सर्वोच्‍च सैन्‍य सम्‍मान अशोक चक्र है।

वर्दी विजेता टेस्ट – यहां जाकर दीजिये

प्र. हाल ही में किस मेट्रो ने भारत की पहली मोबाइल टिकट प्रणाली प्रारम्‍भ की थी?

(अ) कोलकाता मेट्रो

(ब) मुम्‍बई मेट्रो

(स) बेंगलुरू मेट्रो

(द) कोच्चि मेट्रो

उत्‍तर- (ब)

व्‍याख्‍या- मुम्‍बई मैट्रो की शुरूआत 8 जून 2014 से हुई है।

प्र. भारत में लिग्‍नाइट का सबसे बड़ा उत्‍पादक है:

(अ) गुजरात

(ब) तमिलनाडु

(स) राजस्‍थान

(द) केरल

उत्‍तर- (ब)

व्‍याख्‍या- भारत में लिग्‍नाइट का सर्वाधिक उत्‍पादन तमिलनाडु में किया जाता है।

प्र. बनारस में केन्‍द्रीय हिन्‍दू विश्‍वविद्यालय की स्‍थापना किसने की थी?

(अ) काशीनाथ तेलंग

(ब) भगवान दास

(स) मदन मोहन मालवीय

(द) एन्‍नी बेसन्‍ट

उत्‍तर- (द)

व्‍याख्‍या- एनी बेसेन्‍ट द्वारा जुलाई 1898 में केंद्रीय हिन्‍दू विश्‍व विद्यालय की स्‍थापना की गई। बनारस हिन्‍दू विश्‍वविद्यालय की स्‍थापना 1916 में मदनमोहन मालवीय के प्रयासों से हुई थी।

प्र. महाराष्‍ट्र किस प्रदेश से अपनी सीमाओं को साझा करता है?

(अ) तेलंगाना

(ब) राजस्‍थान

(स) ओडिशा

(द) केरल

उत्‍तर- (अ)

व्‍याख्‍या- महाराष्‍ट्र के निम्‍न राज्‍य पड़ोसी है। मध्‍यप्रदेश, छत्‍तीसगढ़, गोवा, तेलगाना, कर्नाटक, गुजरात।

प्र. भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे?

(अ) श्रीलाल बहादुर शास्‍त्री

(ब) श्रीमती इंदिरा गॉंधी

(स) इनमें से कोई नहीं

(द) डॉ. राजेन्‍द्र प्रसाद

उत्‍तर- (स)

व्‍याख्‍या- पं. जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे, वे सबसे ज्‍यादा समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले व्‍यक्ति थे।

प्र. भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण का प्रथम अध्‍यक्ष कौन था?

(अ) नंदन नीलेकनी

(ब) अरूण शौरी

(स) जे सत्‍यनारायणा

(द) रवि गुप्‍ता

उत्‍तर- (अ)

व्‍याख्‍या- भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण के प्रथम अध्‍यक्ष नंदननीलेकनी थे। इसके वर्तमान अध्‍यक्ष एबी पाण्‍डे है।

GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।

GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।

GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *