Vyapam Previous GK Questions (Part-115) MP Police/Patwari/MPSI

author
0 minutes, 19 seconds Read

नमस्कार, “तेज एजुकेशन” टीम आपका हार्दिक स्वागत करती है।

http://tezeducation.com/category/gk-pdf-by-tez-education/

सभी प्रतियोगी छात्रों की तैयारी को बेहतर आयाम तक पहुंचाने के लिए हमारी टीम द्वारा सभी यूट्यूब क्लासेस की PDF इसी बेबसाइट पर उपलब्ध कराईं जा रहीं हैं।

आइऐ पढ़ते हैं कुछ महत्वपूर्ण जीके प्रश्न :-

YouTube:-Tez Education

प्र. भारत के मुख्‍य न्‍यायाधीश को पद की शपश कौन दिलाता है?

(अ) उप राष्‍ट्रपति

(ब) राष्‍ट्रपति

(स) विधि मंत्री

(द) प्रधानमंत्री

उत्‍तर-(ब)

व्‍याख्‍या- भारत के मुख्‍य न्‍यायाधीश को शपथ भारत का राष्‍ट्रपति दिलाता है। वर्तमान मुख्‍य न्‍यायाधीश दीपक मिश्रा है।

प्र. पंडितराज जगन्‍नाथ निम्‍नलिखित शासकों में से किसके राज कवि थे?

(अ) हुमायूं

(ब) अकबर

(स) औरंगजेब

(द) शाहजहॉं

उत्‍तर- (द)

व्‍याख्‍या- पंडितराज जगन्‍नाथ 17वीं सदी के एक प्रसिद्ध कवि और साहित्यिक आलोचक थे। वे शाहजहॉं के शासन काल में थे।

वर्दी विजेता टेस्ट – यहां जाकर दीजिये

प्र. राष्‍ट्रपति को किसके द्वारा चुना जाता है?

(अ) सिर्फ विधानसभाओं द्वारा

(ब) उपर्युक्‍त में से कोई नहीं

(स) सिर्फ लोकसभा

(द) सिर्फ राज्‍यसभा

उत्‍तर- (ब)

व्‍याख्‍या- राष्‍ट्रपति का चुनाव लोकसभा, राज्‍यसभा तथा विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्‍यों द्वारा किया जाता है।

प्र. सिखों के दूसरे गुरू थे-

(अ) गुरू अर्जुन देव

(ब) गुरू अंगद देव

(स) गुरू गोबिंद सिंह

(द) गुरू अमर दास

उत्‍तर- (ब)

व्‍याख्‍या- सिखों के दूसरे गुरू “अंगद देव थे, उन्‍होंने गुरूमुखी लिपि की शुरूआत की थी।

प्र. नारा ‘जय जवान! जय किसान!’ ……के द्वारा दिया गया था।

(अ) बिपिनचंद्र पाल

(ब) लाल बहादुर शास्‍त्री

(स) जवाहरलाल नेहरू

(द) महात्‍मा गॉधी नेहरू

उत्‍तर- (ब)

व्‍याख्‍या- ‘जय जवान जय किसान’ नारा 1965 में भारत के प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री ने दिल्‍ली के रामलीला मैदान में एक सार्व‍जनिक सभा में भारत के लिए दिया था।

प्र. मध्‍यप्रदेश से अलग करके छत्‍तीसगढ़ को वर्ष…… में नया राज्‍य बनाया गया।

(अ) 1998

(ब) 1995

(स) 2000

(द) 2005

उत्‍तर- (स)

व्‍याख्‍या- मध्‍यप्रदेश से अलग करके 1 नवम्‍बर सन् 2000 को छत्‍तीसगढ़ राज्‍य का गठन किया गया।

प्र. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में प्रथम महिला क्षेत्र अधिकारी है।

(अ) दिव्‍या अजीत कुमार

(ब) मोहन सिंह

(स) पूजा ठाकुर

(द) तनुश्री पारीक

उत्‍तर- (द)

व्‍याख्‍या- तनुश्री पारीक सीमा सुरक्षा बल (BSF) में प्रथम महिला क्षेत्र अधिकारी है। ये राजस्‍थान से सम्‍बन्‍ध रखती है।

प्र. हनुवंतिया द्वीप…… बॉंध के जलाशय में स्थित है।

(अ) महेश्‍वर बॉध

(ब) इन्दिरा सागर बॉंध

(स) बाणसागर बॉंध

(द) चंदेरी बॉध

उत्‍तर- (ब)

व्‍याख्‍या – हनुवंतिया द्वीप मध्‍यप्रदेश के खंडवा जिले के नर्मदा नदी में स्थित इंदिरा सागर बॉंध में बनाया गया है।

GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।

GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।

GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *