नमस्कार, “तेज एजुकेशन” टीम आपका हार्दिक स्वागत करती है।

http://tezeducation.com/category/gk-pdf-by-tez-education/

सभी प्रतियोगी छात्रों की तैयारी को बेहतर आयाम तक पहुंचाने के लिए हमारी टीम द्वारा सभी यूट्यूब क्लासेस की PDF इसी बेबसाइट पर उपलब्ध कराईं जा रहीं हैं।

आइऐ पढ़ते हैं कुछ महत्वपूर्ण जीके प्रश्न :-

YouTube:-Tez Education

प्र. भारत के संविधान को संविधान सभा द्वारा इस वर्ष में अपनाया गया था:

(अ) 1951

(ब) 1952

(स) 1949

(द) 1950

उत्‍तर- (स)

व्‍याख्‍या- संविधान सभा द्वारा 26 नवम्‍बर 1949 को संविधान अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। मूल संविधान में 395 अनुच्‍छेद और 8 अनुसूचियॉं थी।

प्र. संघ शासित प्रदेशों को इनके द्वारा प्रशासित किया जाता है:

(अ) राज्‍यपाल

(ब) उप-राज्‍यपाल

(स) राष्‍ट्रपति

(द) प्रधानमंत्री

उत्‍तर- (ब)

व्‍याख्‍या – संघ शासित प्रदेशों को उप-राज्‍यपाल द्वारा प्रशासित किया जाता है। संघ शासित प्रदेशों का शासन सीधा केन्‍द्र द्वारा किया जाता है जिसके उप-राज्‍यपाल नियुक्‍त किया जाता है।

प्र. निम्‍न उल्‍लेखित फसलों में से कौन-सी दो फसलें खरीफ की फसलें है?

धान, गेहूं, सरसों, मूँगफली, मटर, चना

(अ) धान एवं सरसों

(ब) धान एवं चना

(स) धान एवं मूँगफली

(द) धान एवं मटर

उत्‍तर- (स)

व्‍याख्‍या- खरीफ फसलें को बोते समय अधिक तापमान एवं आर्द्रता तथा पकते समय शुष्‍क वातावरण की आवश्‍यकता होती है। धान एवं मूँगफली खरीफ फसलें हैं।

वर्दी विजेता टेस्ट – यहां जाकर दीजिये

प्र. भारत में आखिरी टेलीग्राम कब भेजा गया था?

(अ) 14 जून 2013

(ब) 1 अगस्‍त 2013

(स) 14 जुलाई 2013

(द) 30 जुलाई 2013

उत्‍तर- (स)

व्‍याख्‍या– 14 जुलाई 2013 को आखिरी टेलीग्राम भेजा गया था, उसके बाद यह बन्‍द कर दी गयी। टेलीग्राम सेवा भारत में 162 साल चली।

प्र. किस उच्‍च न्‍यायालय ने गंगा और यमुना नदियों को जीवित संस्‍थाओं के रूप में मान्‍यता दी है?

(अ) इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय

(ब) झारखंड उच्‍च न्‍यायालय

(स) उत्‍तराखंड उच्‍च न्‍यायालय

(द) मध्‍य प्रदेश उच्‍च न्‍यायालय

उत्‍तर- (स)

व्‍याख्‍या– उत्‍तराखंड उच्‍च न्‍यायालय ने गंगा और यमुना नदियों को जीवित संस्‍थाओं की मान्‍यता दी है। यह पहली बार भारत में नदियों को जीवित की मान्‍यता दी है।

प्र. जीएसटी का क्‍या तात्‍पर्य है?

(अ) गुड्स एंड सर्विस टैक्‍स

(ब) गोल्‍ड एवं सिल्‍वर टैक्‍स

(स) ग्रीन स्टिक टैक्‍स

(द) गुड एवं सिम्‍पल टैक्‍स

उत्‍तर- (अ)

व्‍याख्‍या– जीएसटी का तात्‍पर्य है गुड्स एंड सर्विस टैक्‍स, इसमें सभी अप्रत्‍यक्ष करो को एक करने के लिए 2017 से लागू हुआ।

प्र. भारतीय सेना को…. कमांड्स में विभाजित किया गया है।

(अ) सात

(ब) नौ

(स) छ:

(द) आठ

उत्‍तर- (अ)

व्‍याख्‍या– भारतीय सेना को सात कमांड्स में विभाजित किया गया है। जिसमें 6 सामरिक कमांडर और 1 ट्रेनिंग कमांडर है। भारतीय सेना के अध्‍यक्ष विपिन रावत है।

प्र. विशेष जनजाति की जनसंख्‍या में नम्‍बर एक स्‍थान पर …. राज्‍य है।

(अ) उत्‍तराखंड

(ब) मध्‍य प्रदेश

(स) छत्‍तीसगढ़

(द) राजस्‍थान

उत्‍तर- (ब)

व्‍याख्‍या- मध्‍यप्रदेश विशेष जनजाति में जनसंख्‍या में नम्‍बर एक स्‍थान पर है। मध्‍य प्रदेश 21.1% राज्‍य जनसंख्‍या का हिस्‍सा जनजाति जनसंख्‍या है।

प्र. शब्‍द ‘सिली प्‍वाइंट’ इससे सम्‍बन्धित है:

(अ) फुटबॉल

(ब) बैडमिंटन

(स) क्रिकेट

(द) टेनिस

उत्‍तर- (स)

व्‍याख्‍या- सिली प्‍लाइंट क्रिकेट से सम्‍बन्धित है। इसमें एक खिलाड़ी  जो कि ऑफ- साइड पर विकेट के बहुत करीब रहता है।

GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।

GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।

GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *