नमस्कार, “तेज एजुकेशन” टीम आपका हार्दिक स्वागत करती है।

http://tezeducation.com/category/gk-pdf-by-tez-education/

सभी प्रतियोगी छात्रों की तैयारी को बेहतर आयाम तक पहुंचाने के लिए हमारी टीम द्वारा सभी यूट्यूब क्लासेस की PDF इसी बेबसाइट पर उपलब्ध कराईं जा रहीं हैं।

आइऐ पढ़ते हैं कुछ महत्वपूर्ण जीके प्रश्न :-

YouTube:-Tez Education

प्र. भारत में प्रथम राज्‍य जिसमें प्रसन्‍नता के लिए एक अलग विभाग है:

(अ) राजस्‍थान

(ब) छत्‍तीसगढ़

(स) मध्‍यप्रदेश

(द) त्रिपुरा

उत्‍तर- (स)

व्‍याख्‍या – भारत में मध्‍य प्रदेश ने पहली बार प्रसन्‍नता के लिए अलग विभाग बनाया है। यह विभाग भूटान की तर्ज पर आम लोगों के जीवन में खुशी सुनिश्चित करने के लिए काम करेगा। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस विभाग की अध्‍यक्षता करेंगे।

प्र. उत्‍तर पश्चिमी रेलवे का मुख्‍यालय यहॉं स्थित है:

(अ) इलाहाबाद

(ब) मुम्‍बई

(स) जबलपुर

(द) जयपुर

उत्‍तर- (द)

व्‍याख्‍या– उत्‍तर पश्चिमी रेलवे का मुख्‍यालय जयपुर है। इसमें चार डिवीजन है- बीकानेर, अजमेर, जोधपुर, जयपुर। भारतीय रेलवे में कुल 16 जोन है जिसमें सैट्रल जोन का मुख्‍यालय मुम्‍बर्इ है।

प्र. गांधी सागर अभ्‍यारण्‍य…. में स्थित हैं।

(अ) मंदसौर

(ब) सोन

(स) जबलपुर

(द) रीवा

उत्‍तर- (अ)

व्‍याख्‍या- गांधी सागर अभ्‍यारण्‍य मंदसौर, मध्‍यप्रदेश में स्थित है। यह एक वन्‍यजीव अभ्‍यारण्‍य है जो 368 किमी2 के क्षेत्र फैला राजस्‍थान के पास है। इस अभ्‍यारण्‍य प्रमुख पेड की प्रजातियॉं खैर, सलाई, करेधाई, तेंदु, पलाश आदि है।

प्र. इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ सोयाबीन रिसर्च….. शहर में स्थित है।

(अ) ग्‍वालियर

(ब) इंदौर

(स) आगर मालवा

(द) देवास

उत्‍तर- (ब)

व्‍याख्‍या– इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ सोयाबीन रिसर्च मध्‍य प्रदेश के इंदौर शहर में स्थित है। इसका कार्य उत्‍पादकता और गुणवत्‍ता में सुधार के लिए सोयाबीन पर बुनियादी, रणनीतिक अनुकूली अनुसंधान करना है।

वर्दी विजेता टेस्ट – यहां जाकर दीजिये

प्र. ओंकारेश्‍वर … नदी पर एक पवित्र द्वीप है।

(अ) नर्मदा

(ब) ओंकारेश्‍वर

(स) ताप्‍ती

(द) गोमती

उत्‍तर- (अ)

व्‍याख्‍या – ओंकारेश्‍वर भगवान शिव को समर्पित एक हिन्‍दू मंदिर है यह शिव के 12 ज्‍योतिलिंग मंदिरों में से एक है। यह नर्मदा नदी में मंधता या शिवपुरी नामक द्वीप पर है, द्वीप के आकार को हिन्‍दू प्रतीक कहा जाता है।

प्र. किस स्‍वतंत्रता सेनानी को “देशबंधु’’ के नाम से जाना जाता है?

(अ) चित्‍तरंजनदास

(ब) के सी सिंघ

(स) राजा राममोहन रॉय

(द) ए ओम ह्यूम

उत्‍तर- (अ)

व्‍याख्‍या– चित्‍तरंजन दास को देशबंधु के नाम से जाना जाता है। वे एक सुप्रसिद्ध स्‍वतंत्रता सेनानी, राजनीतिक, कवि, वकील और पत्रकार थे। इनका जन्‍म 1870 में कोलकाता में हुआ था।

प्र. निम्‍न वर्णित गाय की नस्‍लों में, कौन-सी एकदेशीय नस्‍ल है?

(अ) करण

(ब) होल्‍स्‍टीन

(स) जर्सी

(द) सहिवाल

उत्‍तर- (द)

व्‍याख्‍या– सहिवाल एक देशीय नस्‍ल है। जबकि करण एक स्विस नस्‍ल है। होल्‍टीन होलेण्‍ड की नस्‍ल है। जर्सी एक ब्रिटिश नस्‍ल है।

GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।

GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।

GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *