Vyapam Previous GK Questions (Part-124) MP Police/Patwari/MPSI

author
0 minutes, 18 seconds Read

नमस्कार, “तेज एजुकेशन” टीम आपका हार्दिक स्वागत करती है।

http://tezeducation.com/category/gk-pdf-by-tez-education/

सभी प्रतियोगी छात्रों की तैयारी को बेहतर आयाम तक पहुंचाने के लिए हमारी टीम द्वारा सभी यूट्यूब क्लासेस की PDF इसी बेबसाइट पर उपलब्ध कराईं जा रहीं हैं।

आइऐ पढ़ते हैं कुछ महत्वपूर्ण जीके प्रश्न :-

YouTube:-Tez Education

प्र. निम्‍नांकित में से कौन-सा निकाय भारत के राष्‍ट्रीय आय का अनुमान करता है?

(अ) केन्‍द्रीय सांख्यिकीय संगठन

(ब) वित्‍त आयोग

(स) भारतीय रिजर्व बैंक

(द) नीति आयोग

उत्‍तर- (अ)

व्‍याख्‍या– केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन भारत की राष्‍ट्रीय आय का अनुमान करता है। यह 1955 से राष्‍ट्रीय का अनुमान तैयार कर रहा है। यह सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय के अंर्तगत आता है।

प्र. कौन- सा जलडमरूमध्‍य भारत को श्रीलंका से अलग करता है?

(अ) मानदेव

(ब) मैगलन

(स) पाल्‍क

(द) मलक्‍का

उत्‍तर- (स)

व्‍याख्‍या– पाल्‍क जलडमरूमध्‍य भारत को श्रीलंका से अलग करता है। इसकी चौड़ाई 53-80 किमी है। इसमें कई नदी विसर्जित होती है जिसमें तमिलनाडू की वैगई नदी प्रमुख है।

वर्दी विजेता टेस्ट – यहां जाकर दीजिये

प्र. कारगिल विजय दिवस कब मनाया जाता है?

(अ) 20 जून

(ब) 25 जून

(स) 21 सितम्‍बर

(द) 26 जुलाई

उत्‍तर- (द)

व्‍याख्‍या– कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है। कारगिल युद्ध लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई का उसका अंत हुआ। इसमें भारत की विजय हुई। इस दिन कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के सम्‍मान हेतु मनाया जाता है।

प्र. प्रसिद्ध तटीय मंदिर कहां स्थित है?

(अ) चेन्‍नई

(ब) पुरी

(स) विशाखापत्‍तनम

(द) महाबलीपुरम

उत्‍तर- (द)

व्‍याख्‍या– तटीय मंदिर महाबलीपुरम, तमिलनाडु में स्थित है। यह सातवीं सदी में बना और विश्‍व धरोहर में शामिल हैं। यह मंदिर भगवान शिव और विष्‍णु को समर्पित है।

प्र. भारत छोड़ो आंदोलन की शुरूआत….. में हुई थी।

(अ) 1942

(ब) 1919

(स) 1945

(द) 1930

उत्‍तर- (अ)

व्‍याख्‍या- भारत छोड़ों आंदोलन की शुरूआत 1942 में मुम्‍बई से हुई। यह आंदोलन गांधीजी ने शुरू किया था। इसी आंदोलन के दौरान गांधी जी ने “करो या मरो” का नारा दिया था।

प्र. इनमें से किन्‍होंने दो देशों के राष्‍ट्रगान की रचना की?

(अ) बंकिमचंद्र चटर्जी

(ब) जवाहरलाल नेहरू

(स) रवीन्‍द्रनाथ टैगोर

(द) मोहम्‍मद इस्‍लाम

उत्‍तर- (स)

व्‍याख्‍या– रवींद्रनाथ टैगोर ने भारत और बांग्‍लादेश के राष्‍ट्रगान की रचना की। भारत “ जन गण मन” बांग्‍लादेश – आमार सोनार बांग्‍ला

प्र. भारत में ब्रिटिश ईस्‍ट इंडिया कम्‍पनी द्वारा प्रथम डाकघर….. में स्‍थापित किया गया था।

(अ) कोलकाता

(ब) हैदराबाद

(स) मद्रास

(द) बॉम्‍बे

उत्‍तर- (अ)

व्‍याख्‍या- भारत में पहला डाकघर 1757 में कोलकाता में ब्रिटिश ईस्‍ट इंडिया कम्‍पनी द्वारा स्‍थापित किया गया था।

प्र. अंतरिक्ष में जाने वाला पहला भारतीय है:

(अ) सुनीता विलियम्‍स

(ब) आर.डी.शर्मा

(स) राकेश शर्मा

(द) कल्‍पना चावला

उत्‍तर- (स)

व्‍याख्‍या– अंतरिक्ष जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा थे। ये 1984 पहली बार अंतरिक्ष में पहुँचे। उन्‍होंने अंतरिक्ष 7 दिन 21 घंटे 40 मिनट बिताये।

प्र. चतुर्भुज मंदिर के मुख्‍य देवता है:

(अ) भगवान चतुर्वेदी

(ब) भगवान राम

(स) भगवान विष्‍णु

(द) भगवान शिव

उत्‍तर- (स)

व्‍याख्‍या– चतुर्भुज मंदिर के मुख्‍य देवता विष्‍णु है। यह मध्‍यप्रदेश के ओरछा में स्थित है। यह बेतवा नदी द्वारा गठित एक द्वीप में है। मंदिर का निर्माण ओरछा राज्‍य के बुंदेला राजपूतों द्वारा किया गया।

GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।

GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।

GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *