नमस्कार, “तेज एजुकेशन” टीम आपका हार्दिक स्वागत करती है।
सभी प्रतियोगी छात्रों की तैयारी को बेहतर आयाम तक पहुंचाने के लिए हमारी टीम द्वारा सभी यूट्यूब क्लासेस की PDF इसी बेबसाइट पर उपलब्ध कराईं जा रहीं हैं।
आइऐ पढ़ते हैं कुछ महत्वपूर्ण जीके प्रश्न :-
YouTube:-Tez Education
प्र. मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री …. थे।
(अ) संजय जगदाले
(ब) अनूप कुमार
(स) रविशंकर शुक्ल
उत्तर- (स)
व्याख्या- मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री रविशंकर शुक्ल थे। इन्होंने 1 नवम्बर 1956 को पद सम्भाला। वर्तमान मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान है और वह तीसरी बार लगातार मुख्यमंत्री है।
प्र. भारत में नई राजनीतिक दलों को……द्वारा स्वीकृति दी जाती है।
(अ) चुनाव आयोग
(ब) भारत के उपराष्ट्रपति
(स) उच्च न्यायालय
(द) भारत के प्रधानमंत्री
उत्तर- (अ)
व्याख्या- भारत में नई राजनीतिक दलों को स्वीकृति चुनाव आयोग देता है। चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है इसके चुनाव आयुक्त राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है।
वर्दी विजेता टेस्ट – यहां जाकर दीजिये
प्र. संविधान सभा ने अपनी पहली बैठक कब आयोजित की थी?
(अ) 1945
(ब) 1949
(स) 1947
(द) 1946
उत्तर- (द)
व्याख्या- संविधान सभा की पहली बैठक दिसम्बर 1946 को दिल्ली में हुर्इ थी। जिसकी अध्यक्षता सचिचदानंद सिन्हा ने की थी।
प्र. कोणार्क मंदिर निम्न राज्य में स्थित है:
(अ) आन्ध्र प्रदेश
(ब) ओडिशा
(स) केरल
(द) मध्यप्रदेश
उत्तर- (ब)
व्याख्या- कोणार्क मंदिर उड़ीसा राज्य के पुरी जिले में स्थित है। इसे लाल बलुआ पत्थर एवं काले ग्रेनाइट से गंग वंश के राजा नृसिंहदेव द्वारा बनवाया गया।
प्र. गांधी-इरविन समझौता कब हस्ताक्षरित हुआ था?
(अ) 1931
(ब) 1929
(स) 1932
(द) 1935
उत्तर- (अ)
व्याख्या- गांधी-इरविन समझौता 5 मार्च 1931 को हस्ताक्षरित हुआ। इस समझौते में लार्ड इरविन ने स्वीकार किया-
(1) राजनैतिक बन्दियों को रिहा
(2) नमक बनाने का अधिकार
(3) भारतीय शराब एवं विदेशी दुकानों के सामने धरना देना।
प्र. भारत में कौन से शहर में सबसे पुरानी मैट्रो है?
(अ) कोलकाता
(ब) बेंगलुरू
(स) मुम्बई
(द) दिल्ली
उत्तर- (अ)
व्याख्या- कोलकाता मेट्रो पहली मेट्रो सेवा है जिसका उद्घाटन इंदिरा गांधी ने 1984 में किया था।
प्र. यूनेस्को के अनुसार निम्न में से कौन सा विश्व धरोहर स्थल नहीं है?
(अ) छत्रपति शिवाजी टर्मिनल
(ब) एलिफेंटा गुफाऍ
(स) मैसूर महल
(द) हिल फोर्ट, राजस्थान
उत्तर- (स)
व्याख्या- मैसूर महल, मैसूर के कृष्णराजा वाडियार चतुर्थ का है। यह यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल में शामिल नहीं है। इसकी वास्तु शैली इण्डो सस्सेनिक रिवाईल आर्किटेक्चर है।
प्र. निम्नांकित में से कौन-सा भारतीय संविधान में ‘धर्मनिरपेक्षता’ संप्रत्यय की परिकल्पना करता है?
(अ) राज्य धर्म के रूप में हिंदु धर्म
(ब) सभी धर्मों की अस्वीकृति
(स) उपर्युक्त में से कोई नहीं
(द) सभी धर्मों की समान हैसियत
उत्तर- (द)
व्याख्या- ‘धर्मनिपेक्षता’ का संविधान में सभी धर्मो को समान हैसियत देता है।
GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।
GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।
GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।