नमस्कार, “तेज एजुकेशन” टीम आपका हार्दिक स्वागत करती है।
सभी प्रतियोगी छात्रों की तैयारी को बेहतर आयाम तक पहुंचाने के लिए हमारी टीम द्वारा सभी यूट्यूब क्लासेस की PDF इसी बेबसाइट पर उपलब्ध कराईं जा रहीं हैं।
आइऐ पढ़ते हैं कुछ महत्वपूर्ण जीके प्रश्न :-
YouTube:-Tez Education
प्र……… ओलम्पिक खेलों में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं।
(अ) अभिनव बिंद्रा
(ब) लीएंर पेस
(स) सुशील कुमार
(द) विजय कुमार
उत्तर – (अ)
व्याख्या – बीजींग ओलम्पिक 2008 में अभिनव विन्द्रा द्वारा 10 मी. एयर राइफल जीता गया स्वर्ण पदक किसी भारतीय द्वारा व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता गया भारत का पहला ओलम्पिक स्वर्ण पदक है।
प्र. प्रथम भारतीय परमाणु रिएक्टर कौन-सा है?
(अ) ध्रुव
(ब) अप्सरा
(स) दामिनी
(द) उपरोक्त में से काई नहीं
उत्तर –(ब)
व्याख्या- डॉ. होमी जे भाभा की अध्यक्षता में 10 अगस्त 1948 को परमाणु ऊर्जा आयोग की स्थापना की गयी। भारत के प्रथम परमाणु रिएक्टर अप्सरा की स्थापना 1956 में की गयी।
प्र. ……. मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थित एक शहर है, जो भारत के डेट्रॉइट के रूप में जाना जाता है।
(अ) मनावर
(ब) बदनवर
(स) पीथमपुर
(द) मांडू
उत्तर – (स)
व्याख्या – मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर को भोपाल का डेट्राइट के रूप में जाना जाता है।
वर्दी विजेता टेस्ट – यहां जाकर दीजिये
प्र. ……. मध्यप्रदेश का सबसे ऊॅंचा जलप्रपात है।
(अ) बहुति जलप्रपात
(ब) चचाई जलप्रपात
(स) केओति जलप्रपात
(द) रजत प्रपात जलप्रपात
उत्तर – (ब)
व्याख्या – मध्य प्रदेश का सबसे ऊँचा जलप्रपात चचाई (130मी.) है यह रीवा में बीहड नदी पर स्थित है।
प्र. …….. को “भारत का हृदय’’ कहा जाता है।
(अ) महाराष्ट्र
(ब) छत्तीसगढ़
(स) राजस्थान
(द) मध्यप्रदेश
उत्तर – (द)
व्याख्या – मध्यप्रदेश देश के मध्य में स्थित होने के कारण इसे हृदय प्रदेश भी कहा जाता है। म.प्र. को लघुभारत, मध्यभारत, सोया, स्टेट, नदियों का मायका, हीरा राज्य के नाम से भी जाना जाता है।
प्र. निम्नलिखित में से कौन-सी एक लोकनृत्य शैली, मध्यप्रदेश की नहीं है?
(अ) मटकी
(ब) गणगौर
(स) मौराता
(द) लावणी
उत्तर – (द)
व्याख्या – मटकी, गणगौर व मौराता मध्य प्रदेश की लोकनृत्य शैली और लवणी महाराष्ट्र की लोकनृत्य शैली है।
प्र. ……… भारत के उत्तर पूर्वी प्रदेशों में सात बहनें या सेवन-सिस्टर्स नाम से प्रसिद्ध प्रदेशों में से एक नहीं है।
(अ) सिक्किम
(ब) मणिपुर
(स) मिज़ोरम
(द) नागालैंड
उत्तर – (अ)
व्याख्या – भारत के उत्तर पूर्वी प्रदेश असम, अरूणाचल प्रदेश, नागालैण्ड मिजोरम त्रिपुरा, मेघालय व मणिपुर सात-बहने या सेवन सिस्टर के नाम से प्रसिद्ध है।
प्र. वास्को डि गामा, गोवा का सबसे बड़ा शहर है जिसका नाम एक….. खोजकर्ता के नाम पर रखा गया है।
(अ) स्पैनिश
(ब) जर्मन
(स) पुर्तगाली
(द) ग्रीक
उत्तर – (स)व्याख्या – गोवा का सबसे बड़ा शहर का नाम वास्को डिगामा, पुर्तगाली खोजकर्ता के नाम पर रखा गया। वास्को-डि-गामा ने भारत की खोज की थी। यह 17 मई 1498 को भारत के पश्चिमी तट पर स्थित कलीकर बन्दरगाह पहॅुचा।
GK के सभी PDF यहां जाकर प्राप्त करें।